Saturday, 31 October 2026 | 7:37 AM
भारत

गौतमबुद्ध नगर : नोएडा एक्सप्रेसवे लगभग डेढ़ महीने के लिए रहेगा प्रभावित, एनसीआर के रोजाना लाखों लोगों को होगी परेशानी

गौतमबुद्ध नगर : नोएडा एक्सप्रेसवे लगभग डेढ़ महीने के लिए रहेगा प्रभावित, एनसीआर के रोजाना लाखों लोगों को होगी परेशानी - नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले "नोएडा एक्सप्रेसवे" पर मरम्मत का काम पूरा हो गया है, लेकिन अब अंडरपास का काम चल रहा है। जिसकी वजह से आने वाले कई दिनों तक लोगों को ट्रेफिक जैसी
Share:
गौतमबुद्ध नगर : नोएडा एक्सप्रेसवे लगभग डेढ़ महीने के लिए रहेगा प्रभावित, एनसीआर के रोजाना लाखों लोगों को होगी परेशानी

गौतमबुद्ध नगर: नोएडा एक्सप्रेसवे लगभग डेढ़ महीने के लिए रहेगा प्रभावित, एनसीआर के रोजाना लाखों लोगों को होगी परेशानी - नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले "नोएडा एक्सप्रेसवे" पर मरम्मत का काम पूरा हो गया है, लेकिन अब अंडरपास का काम चल रहा है। जिसकी वजह से आने वाले कई दिनों तक लोगों को ट्रेफिक जैसी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोगों को धैर्य बनाने की जरूरत है।

नोएडा प्राधिकरण में वर्ग सर्किल-9 के वरिष्ठ प्रबंधक परवीन का कहना है कि सेक्टर-96 और सेक्टर-126 को जोड़ने के लिए अंडरपास का काम किया जा रहा है। निर्माण कार्य दोनों तरफ से चल रहा है। ऐसे में नोएडा एक्सप्रेसवे की तरफ से वाहनों का डायवर्सन किया जाएगा। बुधवार 26 अप्रैल की सुबह नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर वाहनों को सेक्टर-96 के नजदीक सर्विस लेन की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।