Saturday, 31 October 2026 | 7:35 AM
भारत

गौतमबुद्ध नगर: युफ्लेक्स पैकेजिंग कंपनी पर आयकर विभाग का छापा,

गौतमबुद्ध नगर : मंगलवार को दिन निकलते ही आयकर विभाग की टीम ने यूफ्लेक्स पैकेजिंग कंपनी पर छापा मारा है। आशंका जताई गई है कि इस कंपनी ने करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की है। जिसके बाद दिन निकलते ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि नोएडा में 20 और पूरे देश में 64 ठिकानो
Share:
गौतमबुद्ध नगर: युफ्लेक्स पैकेजिंग कंपनी पर आयकर विभाग का छापा,

गौतमबुद्ध नगर : मंगलवार को दिन निकलते ही आयकर विभाग की टीम ने यूफ्लेक्स पैकेजिंग कंपनी पर छापा मारा है। आशंका जताई गई है कि इस कंपनी ने करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की है। जिसके बाद दिन निकलते ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची है।
बताया जा रहा है कि नोएडा में 20 और पूरे देश में 64 ठिकानों पर एक साथ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी चल रही है। जिन कंपनियों में छापेमारी चल रही है, उनमें किसी भी व्यक्ति को आवागमन करने की अनुमति नहीं है।
बताया जा रहा है कि इन कंपनियों ने करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की है। जिसकी वजह से सर्च ऑपरेशन चल रहा है। कंपनी के मालिकों को भी मौके पर बुलाया गया है।