गौतमबुद्ध नगर: विश्व में लहरा यूपी का परचम, पूरे दुनिया में एक अनोखी पहल, यूपी सरकार दे रही स्टार्टअप को बढ़ावा, भ्रमण करें अफ्रीकन अथिति

योगी आदित्यनाथ कहा यह कार्यक्रम पूरी दुनिया में एक अनोखी पहल है, जो भारत को अफ्रीका के मजबूत संबंधों को एक नया आयाम प्रदान करने में समर्पित होगा। यह आयोजन भारत-अफ्रीका के छात्र-छात्राओं को भारत में शिक्षा और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसरों का फायदा उठाने का मौका देगा। अफ्रीका के विभिन्न देशों से भारत में आए छात्र-छात्राएं और भारत के युवा इस कार्यक्रम में चुनौतीपूर्ण समस्याओं का समाधान करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर किया जा रहा है। उनका मानना है कि व्यापक समस्याओं के समाधान के लिए हमारे युवाओं की भागीदारी होनी चाहिए।
भारत में आज अंतरराष्ट्रीय कंपनियां बड़ी मात्रा में निवेश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश निवेश की पहली पसंद बना है। आने वाले निवेशकों को लेकर होने वाली समस्याओं को लेकर आप सभी छात्र-छात्राएं काम करने वाले हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, “उत्तर प्रदेश “वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट” योजना वर्तमान में एक स्टार्टअप की तरह उभारकर विभिन्न जनपदों में जनमानस तक पहुंचाने का काम करेगा। यह योजना प्रदेश के जनपदों को एक नई पहचान दे रही है। इसके अलावा बिना भेदभाव के लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिले हैं।
आगे कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को तकनीक का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। वर्तमान समय में भारत में इनोवेशन और स्टार्टअप के माध्यम से पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनाई है। हमारा देश स्टार्टअप की दुनिया का एक अनोखा देश बन चुका है। यूनिकॉर्न अथार्थ वन मिलियन यूएस डॉलर से भी अधिक स्टार्टअप तेजी से उभर कर सामने आ रहे हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था सुधरी है।
उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आज एक मजबूत राज्य बन गया है। नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश देश के टॉप राज्यों में सम्मिलित हैं। जहां पर निवेशकों की सबसे पहली पसंद बना है। आज के समय में उत्तर प्रदेश में पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार यह भी चाहती है कि हम और भी ज्यादा तेजी से आगे बढ़े।
अफ़्रीकी देशों से आए सभी सम्मानित अतिथियों से मेरा अनुरोध है कि आप उत्तर प्रदेश की धरोहर जैसे काशी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज और आगरा आदि का भ्रमण करें।

और अंत मे कहा आप सभी को मैं एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में आगमन के लिए हार्दिक स्वागत करते हुए इस पूरे यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान की सफलता के लिए अपनी शुभकामना देता हूं।