इन्वेस्टर्स समिट में गडकरी बोले-यूपी में 3 लाख नई बसें आएंगी, डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिलेगा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को दोपहर में लखनऊ पहुंचे। वे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हुए। समिट के दूसरे दिन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आखें दान की जा सकती हैं लेकिन जीवन में विकास की दृष्टि दान नहीं की जा सकती है। मैं गलत निर्णय लेने वाले लोगों को पसंद करता हूं लेकिन ऐसे लोग जो निर्णय नहीं लेते हैं या इसमें देर लगाते हैं, ऐसे ईमानदार लोगों को मैं नापसंद करता हूं।
गडकरी ने कहा कि यूपी में गरीबी दूर करने के लिए रोजगार निर्माण करना होगा। रोजगार निर्माण करने लिए इंडस्ट्री लानी होगी। इंडस्ट्री आएगी तो इन्वेस्टमेंट आयेगा। रोजगार निर्माण होगा तो गरीबी दूर होगी। योगी सरकार की गाड़ी विकास के हाइवे पर बहुत तेजी से दौड़ रही है। मुझे विश्वास है कि यूपी की जनता को जल्द गरीबी और बेरोजगारी की समस्या से निजात मिलेगी।
नितिन गडकरी ने कहा कि मैं दिल्ली में बहुत कम रहता हूं। जब भी आता हूं तो मुझे इंफेक्शन हो जाता है। इसका कारण पॉल्यूशन है। देश को अगर किसी इंडस्ट्री से सबसे ज्यादा जीएसटी मिलता है तो वह ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री है। आने वाले 30 सालों में जनसख्या कम होगी लेकिन वाहनों की संख्या बढ़ेगी। वाहनों के दाम घटेंगे
गडकरी ने केंद्र सरकार की स्क्रैप पॉलिसी का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने 10 लाख गाड़ियों को स्क्रैप करने का निर्णय किया है। इससे पर्यावरण पर असर पड़ेगा। हंसते हुए कहा बहुत से ऐसे राज्य हैं, जहां पर हार्न के अलावा गाड़ियों में सब कुछ बजता है। यूपी में जल्द 3 लाख नई बसें आएंगी। डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विश्व के किसी देश के पास सबसे अधिक यंग इंजिनियर हैं तो वह भारत है। दुनिया में कही पर भी जाए तो एक बात सुनेगी को मिलेगी कि हमें भारतीय इंजिनियरों की जरूरत है। यहां के सॉफ्टवेयर इंजिनियरों की विदेश में ज्यादा डिमांड है।
2030 तक 2 करोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल देश में होंगे। ऐसा अनुमान है 50 लाख इसमें सरकारी वाहन हो सकते हैं। यूपी में साढे चार लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल है। जो देश में सबसे ज्यादा है। हम अभी एनर्जी इम्पोर्ट करने वाले देश हैं। लेकिन हमें एनर्जी एक्सपोर्ट करने वाला देश बनना है। ये हमारे प्रधानमंत्री का सपना है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यक्ति हो या समाज, अगर हम समय के हिसाब से नहीं चलेंगे तो समय हमें पीछे छोड़ देगा। इसलिए हमें हमेशा समय से एक कदम आगे सोचना होगा। तभी हम जीवन में सफल हो पाएंगे। देश में हाइवे का जाल बिछाने का श्रेय नितिन गडकरी को जाता है। 5 साल पहले दिल्ली से मेरठ आने में 5 घंटे का वक्त लगता था लेकिन हाइवे से कनेक्ट होने के बाद आज 45 मिनट में यहां पर पहुंचा जा सकता है। देश में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल यूपी के पास है। उसमें रिक्शा की संख्या की ज्यादा है।
सीएम योगी ने कहा कि यूपी सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की पॉलिसी में बदलाव किया है। इसका लाभ हमें आने वाले दिनों में मिलेगा। हमें हम पर्यावरण को नजरअदांज नहीं कर सकते। कोई भी पॉलिसी लाये तो पर्यावरण का जरूर रखें। उन्होंने कहा कि पहले फोन इनकमिंग का चार्ज पड़ता था,अब नए नए फीचर्स आए हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल की दिशा में हमारी सरकार कदम आगे बढ़ा रही है। हम इसकी पॉलिसी भी लेकर आए हैं। हर 15 किलोमीटर पर चार्जिंग स्टेशन बन रहे हैं। हमारी सरकार ने हाइवे को बेहतर बनाया,खुद पीएम मोदी सड़क मार्ग से दिल्ली से मेरठ आए थे। किसान आंदोलन के वक्त,इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में बेहतर काम हुआ है।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति इरानी ने कहा कि यूपी के कारीगरों को नई पहचान मिल रही है। अब अमेठी में और विकास देखने को मिलेगा।