सुष्मिता सेन से लेकर सोनम कपूर तक रिच बिजनेसमैन के साथ शादी कर लाइफ इंजॉय कर रहीं

सुष्मिता सेन और बिजनेसमैन ललित मोदी डेटिंग कर रहे हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। हाल ही में बिजनेसमैन ललित मोदी ने ये खुलासा किया है। इस अनाउंसमेंट ने सभी को हैरान कर दिया है। अनाउंसमेंट के बाद सुष्मिता सेन और ललित मोदी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। पहले भी एक्ट्रेसेस सुपररिच लोगों को डेट कर चर्चाओं में आ चुकी हैं। इस लिस्ट में सोनम कपूर, असिन, जूही चावला और सेलिना जेटली जैसी एक्ट्रे्सेस के नाम भी शामिल हैं। तो चलिए आज उन एक्ट्रेसेस के बारे में जानते हैं जो सुपररिच मैन के साथ डेटिंग या शादी कर चर्चाओं में रहीं।
सोनम कपूर 8 मई 2018 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी। आनंद बिजनेसमैन हैं। आनंद अहूजा की कुल संपत्ति करीब 4,733 करोड़ रुपए है। उनका घर ही 173 करोड़ रुपए का है। फिलहाल सोनम प्रेग्नेंट हैं और दोनों आने वाले मेहमान के लिए तैयारी कर रहे हैं।
रानी मुखर्जी ने 21 अप्रैल, 2014 को फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से शादी की है। दोनों की एक बेटी आदिरा है। जिसका जन्म 9 दिसंबर 2015 को हुआ था। आदित्य की कुल संपत्ति लगभग 6,350 करोड़ रुपए है।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने 22 नवंबर, 2009 को एक ब्रिटिश बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी की थी। राज कई बिजनेस के मालिक हैं और एक आईपीएल टीम भी उन्होंने खरीदी है। राज और शिल्पा के दो बच्चे हैं, वियान राज कुंद्रा और समीषा शेट्टी कुंद्रा। नेटवर्थ की बात करें तो राज कुंद्रा लगभग 4,000 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
गजनी फेम असिन थोट्टुमकल ने 19 जनवरी, 2016 को माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा के साथ शादी की है। दोनों की एक बेटी है। राहुल की कुल संपत्ति लगभग 1,460 करोड़ रुपए है।
मॉडल से एक्ट्रेस बनी गायत्री जोशी ने 27 अगस्त 2005 को विकास ओबेरॉय से शादी की थी। इस जोड़े की कुल संपत्ति लगभग 23,146 करोड़ रुपए है।