आज भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक , कई को मिलेगी नई जिम्मेदारियां

यूपी में निकाय चुनाव की सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलते ही भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नए पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक प्रदेश कार्यालय में करेंगे। बैठक में नगरीय निकाय की रणनीति पर चर्चा के साथ नए पदाधिकारियों की भी नई जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बैठक की थी। जिसमें संगठन से जुड़े कई मुद्दों और होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई थी।
भाजपा के प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की शनिवार को घोषणा हुई थी। बुधवार सुबह भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर पहली बैठक होगी।
इसमें प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश के सभी सभी 47 पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि पार्टी में हर समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है।
कुछ समाज के लोगों को मौका नहीं मिला है तो उन्हें अग्रिम मोचों, विभागों और प्रकोष्ठों में अवसर जल्द दिया जाएगा।
भाजपा सभी लोगों की उम्मीद पर खरी उतरी है। वह लोगों के हित में लगातार काम कर रही है और करती रहेगी।