फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 थाना जहानगंज पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए अपहरण से संबंधित मुकदमे में मात्र 24 घंटे के अंदर अपहर्ता/पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में विश्वास और सुरक्षा का माहौल और मजबूत हुआ है।
मामला थाना जहानगंज क्षेत्र का है, जहां दिनांक 26.08.2025 को वादी की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्त द्वारा उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा अपराध संख्या-140/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहर्ता/पीड़िता को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। वर्तमान में पीड़िता को सुरक्षित परिवारजनों को सौंपते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
यह सफलता अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री अजय वर्मा के निर्देशन में मिली।
बरामद करने वाली थाना जहानगंज पुलिस टीम में शामिल रहे निरीक्षक उदय सिंह
हेड कांस्टेबल सुनील कुमार
महिला कांस्टेबल हिमांशी
थाना जहानगंज पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से परिजनों में राहत की सांस है और स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की सराहना की है।
