फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 दिसम्बर 2025 भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के 100वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विकासखंड क्षेत्र बलीपट्टी रानीगांव निवासी मुनील अग्निहोत्री की पुत्री पल्लवी अग्निहोत्री (लकी) को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुरस्कार से नवाजा गया।
कार्यक्रम में फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी, सांसद श्री मुकेश राजपूत एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह द्वारा पल्लवी अग्निहोत्री को ₹5000 का चेक उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करते समय पल्लवी के चेहरे पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि युवा प्रतिभाओं का सम्मान समाज को सकारात्मक दिशा देता है। उन्होंने पल्लवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
सम्मान समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने पल्लवी अग्निहोत्री की सराहना की और परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम का उद्देश्य अटल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और नई पीढ़ी को प्रेरित करना रहा।
