फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी के फतेहगढ़ मंडल द्वारा भाजपा कार्यालय पर “11 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष गोष्ठी का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों के सफलतम सुशासन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दिनेश कटियार रहे, जिन्होंने मोदी सरकार द्वारा जनसामान्य के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब, किसान, महिला, युवा एवं हर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए ठोस कार्य किए हैं, जिनका लाभ आज देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
गोष्ठी में मंच की शोभा बढ़ाने वालों में मंडल अध्यक्ष रामलाल राठौर, जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री शशांक शेखर मिश्रा, अनिल राठौर, राजीव राठौर, रेखा सोमवंशी, बिटाना चौहान, अमन गुप्ता, अंकुश वर्मा, नरेंद्र चौहान, भाजपा की जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना और सुमित कटियार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने मोदी सरकार की नीतियों जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान आदि को देश की दिशा और दशा बदलने वाली पहल बताया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने “मोदी है तो मुमकिन है” के नारे के साथ केंद्र सरकार के कार्यों पर विश्वास जताया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में भाजपा की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए हुआ और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में पार्टी को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।