एग्जिट पोल में बीजेपी को गुजरात में 133 सीटें, हिमाचल में असमंजस

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा रिकॉर्ड 7वीं बार सरकार बनाती दिख रही है। यहां कुल 182 सीटों में से भाजपा को 117 से 148 सीटें और कांग्रेस को 30 से 51 सीटें जबकि AAP को 3 से 13 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। सर्वे के मुताबिक भाजपा इस बार करीब 133 सीटें जीत रही है।

वहीं हिमाचल की कुल 68 सीटों में से भाजपा को 32 से 40 और कांग्रेस को 27 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला नजर आ रहा है। दोनो ही पार्टियां बहुमत के करीब दिखाई दे रही हैं। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को इस बार 33, कांग्रेस को 26, अन्य को 2 और आम आदमी पार्टी को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही हैं।
उधर, 17 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर गई इंग्लिश टीम ने टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 74 रनों से जीत लिया। इस मैच में जिमी एंडरसन और ओली रॉबिन्सन ने 4-4 विकेट लिए। इसके बाद जिमी एंडरसन सबसे ज्यादा 959 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए। एंडरसन ने भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले का 956 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा है।हिमाचल में BJP-कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला, आप की झाड़ू नहीं दिखा पाई कमाल
एग्जिट पोल में गुजरात में 27 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा इस बार भी सरकार बनाती दिख रही है। 5 सर्वे का औसत बताता है कि भाजपा इस बार करीब 133 सीटें जीत रही है। 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 99 सीटें मिली थीं। यानी पिछली बार के मुकाबले भाजपा बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है। कांग्रेस को औसतन 37 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। 2017 में कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। यानी 2017 के मुकाबले कांग्रेस को इस बार आधी सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।

वहीं हिमाचल की को लेकर जारी 8 सर्वे पर नजर डालें तो भाजपा को इस बार 33, कांग्रेस को 26, अन्य को 2 और आम आदमी पार्टी को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही हैं। 2017 विधानसभा चुनाव की बात करें तो जहां 68 सीटों में से भाजपा ने 44 और कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं। अन्य के खाते में तीन सीटें गई थीं। 8 सर्वे में सिर्फ दो एजेंसियों ने आप का खाता खुलते दिखाया है।