श्रावस्ती में डॉ. प्रियंका मौर्या ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किया रूट मार्च

श्रावस्ती:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने आज श्रावस्ती प्रवास के दौरान महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए भिनगा नगर क्षेत्र में रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री सतीश चन्द्र शर्मा के साथ मिलकर स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से संवाद किया और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न करना और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना बताया गया।

डॉ. प्रियंका मौर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग इस दिशा में लगातार प्रयासरत है और महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने भी रूट मार्च की सराहना की और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी राय साझा की।