लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितम्बर 2025 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया कदम उठाते हुए डॉ. नवल किशोर शाक्य जी ने लखनऊ में लक्ष्य मेडिको / LCH Medicos प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की शुरुआत की है। इस अवसर पर उन्हें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
डॉ. नवल किशोर शाक्य का कहना है कि इस कंपनी की स्थापना का उद्देश्य आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती दवाएँ उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और सुलभता लाना भी कंपनी का प्रमुख लक्ष्य होगा। कंपनी के शुभारंभ पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया और सभी ने उम्मीद जताई कि लक्ष्य मेडिको स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करेगा।
मुख्य बिंदु
लखनऊ में LCH Medicos Pvt. Ltd. की हुई शुरुआत।
उद्देश्य: गुणवत्तापूर्ण और किफायती दवाएँ उपलब्ध कराना।
डॉ. नवल किशोर शाक्य को शुभचिंतकों ने दीं शुभकामनाएँ।
