डबल इंजन सरकार प्रदेश व जनपद के विकास के लिए प्रतिबद्ध है:-पे्रमावतीनया हरदोई बनाने में निवेशक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं:-अजीत सिंह बब्बन4473 करोड़ के 110 प्रस्ताव आज की जीबीसी का हिस्सा हैं:-मंगला प्रसाद सिंह

जनपद मुख्यालय स्थित जेके ग्रैण्ड रिसोर्ट में चतुर्थ ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्य कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबाकर 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की परियोजनाओं का उदघाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश से होने वाला निर्यात दोगुना हो गया है। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बोलते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नयी परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में रोजगार बढ़ेगा। नया उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश से उद्यम प्रदेश बनकर विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनने की ओर अग्रसर है। जिला स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश व जनपद के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नए निवेश के माध्यम से भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जल्द बनेगा। प्रत्येक क्षेत्र में निवेश हो रहा है। जनपद में उद्यमी अनुकूल प्रशासनिक व्यवस्था से उद्योगों के लिए माहौल बना है। हरदोई में लक्ष्य से अधिक निवेश होना गौरव की बात है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि नया हरदोई बनाने में निवेशक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं के विकास में अपना सहयोग देने की अपील की। विकास खण्ड बावन के ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि जनपद में निवेश के साथ रोजगार के नए अवसर बढ़े हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि जनपद में निवेशकों ने काफी रुचि दिखाई है। 4473 करोड़ के 110 प्रस्ताव आज की जीबीसी का हिस्सा हैं। जनपद में निवेश के अनुकूल माहौल है। 99 किलोमीटर का गंगा एक्सप्रेस वे का हिस्सा जनपद में आता है। लखनऊ हरदोई मार्ग के निर्माण से विकास में काफी तेजी आएगी। निवेश के माध्यम से निवेश संवर्धन होगा। पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश और जनपद में उत्तरोत्तर कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। यह स्थिति निवेशकों के अनुकूल माहौल तैयार कर रही है। निवेशकों ने भी अपने विचार उपस्थित लोगों के साथ साझा किए। अतिथियों द्वारा निवेशकों को स्मृति चिन्ह व ओडीओपी उत्पाद देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हरदोई की विकास गाथा पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गयी। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न उद्यमों से जुड़े स्टॉल का अवलोकन अतिथियों व अन्य लोगों द्वारा किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व निवेशक उपस्थित रहे।