Friday, 30 October 2026 | 7:38 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज नोडल जिले में आयोजित होगा युवा संसद का जिला स्तरीय कार्यक्रम I

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश– युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2025 (VBYP-25) के शुभारंभ की घोषणा की गई है। यह पहल विकसित भारत@2047 विज़न के अनुरूप है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रस्तुत किया था, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को नीति-निर्माण औ
Share:
प्रयागराज नोडल जिले में आयोजित होगा युवा संसद का जिला स्तरीय कार्यक्रम I


प्रयागराज, उत्तर प्रदेश– युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2025 (VBYP-25) के शुभारंभ की घोषणा की गई है। यह पहल विकसित भारत@2047 विज़न के अनुरूप है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रस्तुत किया था, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को नीति-निर्माण और नेतृत्व की ओर प्रेरित करना है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले विकसित भारत युवा संसद महोत्सव 2025 के तहत भारत के 301 नोडल जिला में प्रयागराज जिले को नोडल जिले के रूप में चुना गया है। इस कार्यक्रम में प्रयागराज के साथ-साथ संबद्ध जिले भदोही और कौशांबी के युवाओं की भागीदारी होगी। यह आयोजन युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने, नीति निर्माताओं के साथ संवाद करने और देश के विकास में योगदान देने का एक अनूठा मंच प्रदान करेगा। यह कार्यक्रम तीन चरणों (जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर) में आयोजित किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां वे नीति-निर्माताओं और राष्ट्रीय नेताओं के साथ संवाद कर सकेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:

पंजीकरण तिथि: 16 मार्च 2025 तक
आयु सीमा:18 से 25 वर्ष (24 फरवरी 2025 तक)
कार्यक्रम दिनांक - 19 और 20 मार्च 2025: जिला स्तरीय प्रतियोगिता (दो दिवसीय)
पंजीकरण प्रक्रिया: कैसे करें आवेदन?
इच्छुक युवा MY Bharat पोर्टल (https://mybharat.gov.in/) पर जाकर अपने नोडल जिले के विकसित भारत युवा संसद को सलेक्ट करके आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए "विकसित भारत का आपके लिए क्या अर्थ है?/What Does Viksit Bharat Mean to You?" विषय पर 1 मिनट का अधिकतम 25 mb ka वीडियो अपलोड करना अनिवार्य है।
ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता: स्क्रीनिंग के पश्चात अधिकतम 150 युवाओं को प्रयागराज में आयोजित विकसित भारत युवा संसद में प्रतिभागियों को वन नेशन, वन इलेक्शन: विकसित भारत के मार्ग की ओर/ One Nation,One Election:Paving the way for Viksit Bharat अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। जिला स्तर के प्रतियोगिता हेतु यूनाइटेड प्रबंधन संस्थान प्रयागराज को चिन्हित किया गया है I

प्रतिभागी चयन प्रक्रिया:

  • प्रतिभागियों को MY भारत पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और 1 मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा।
  • वीडियो स्क्रीनिंग के बाद चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रयागराज में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
  • जिला स्तर पर शीर्ष 10 प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा।

यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगा ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571975858