डायल-112 की लड़कियों ने अखिलेश-डिंपल संग दीपावली मनाई

लखनऊ के ईको गार्डन में यूपी-112 की लड़कियों ने बिना मांग पूरे हुए धरना सातवें दिन समाप्त कर दिया। इसके बाद सभी लड़कियां अखिलेश यादव के आवास पर पहुंची। वहां दिये जलाकर सपा प्रमुख और उनकी पत्नी संग दीपावली मनाई। अखिलेश यादव ने कहा कि संवेदना समाजवादी मूल्यों की भावनात्मक कोख होती है।
सूत्रों के मुताबिक, धरना अखिलेश यादव के फोन पर लड़कियों के हक की लड़ाई में हमेशा साथ देने के बात कहने पर समाप्त हुआ। वही, देर रात सभी लड़कियों को पुलिस ने सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। इससे पहले धनतेरस की तरह ईकोगार्डन में दीपक जलाकर रंगोली बनाई थी। इसमें लिखा था-‘ बेटी बचाओ, तब दीपावली मनाओ’। लड़कियां वेतन वृद्धि, छुट्टी और जॉब सिक्योरिटी के लिए धरने पर बैठी थी।
डायल-112 की लड़कियां धरनास्थल से अखिलेश यादव के आवास पहुंची। वहां दिये जलाकर दीपावली मनाई। यह फोटो अखिलेश ने अपने X पर शेयर किया है।
लड़कियों ने अखिलेश के आवास पर उनके साथ दीपावली पर फोटो खिंचवाई। यह फोटो अखिलेश ने अपने X पर शेयर किया है।रविवार रात अखिलेश यादव ने डायल-112 की लड़कियों के साथ अपने X पर दो फोटो का शेयर किया। इसमें लिखा- इस बार हमने घर पर डायल 100 की संघर्षरत बहनों के साथ, एक परिवार की तरह दीवाली मनाई और उन्हें आश्वस्त किया कि सपा डायल 100 की की बहनों के संघर्ष की आवाज बनेगी। साथ ही इस संवेदनात्मक संकल्प के दीप भी जलाए कि उनके साथ बिना की दर्भावना के सच्चा न्याय सुनिश्चित हो। संवेदना समाजवादी मूल्यों की भावानात्मक-कोख होती है। जिससे समाज के शोषितों के लिए सद्भावना जन्म लेती है
दूसरी तरफ ईको गार्डन में धरने पर बैठी लड़कियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में लड़कियों ने अखिलेश यादव का आभार जताया था। लड़कियों ने कहा था जिस तरह से अखिलेश यादव ने बहनों का साथ दिया। उसी तरह मुख्यमंत्री भी साथ दें। इसके बाद रात को धरना स्थल पर दीपक जलाकर रंगोली बनाई। जिसमें अपना संदेश लिखा- बेटी बचाओ, तब दीपावली मनाओ।