धक् धक् गर्ल माधुरी की मां स्नेह लता दीक्षित का हुआ निधन , 91वे साल की उम्र में लिया अलविदा

बीते रविवार को एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेह लता दीक्षित का निधन हो गया। 91वे साल की उम्र उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं 12 मार्च की दोपहर वर्ली के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मां को याद करते हुए माधुरी दीक्षित ने सोमवार को बेहद इमोशनल नोट शेयर किया।
इंस्टाग्राम पर मां स्नेहलता के साथ फोटो शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा- आज सुबह उठी तो आई( मां)का कमरा खाली पाया। यह हकीकत नहीं लगती है। उन्होंने हमें गले लगाना और जीवन का जश्न मनाना सिखाया। उसने इतने सारे लोगों को बहुत कुछ दिया। हम उन्हें बहुत याद करेंगे, लेकिन वह हमारी यादों में जिंदा रहेंगी। उनकी बुद्धि, पॉजीटिविटी और ग्रेस सभी तक पहुंचते थे। हम अपनी यादों के जरिए उनके जीवन को एक साथ सेलिब्रेट करेंगे। ओम शांति।’
माधुरी दीक्षित के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने लिखा- आई एम सॉरी मैम, आपके लिए बहुत सारा प्रेम। एक्ट्रेस जूही चावला ने लिखा- मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं, माधुरी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी रिएक्ट किया।