वाराणसी एयरपोर्ट पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत

वाराणसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने आज वाराणसी एयरपोर्ट पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ आयोजित साझा कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचे।

इस अवसर पर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े और सुचारु इंतज़ाम किए गए थे। यूपी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल से लेकर शहर के मुख्य मार्गों तक सुरक्षा चाक-चौबंद रखी।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि प्रधानमंत्री की वाराणसी यात्रा यूपी पुलिस के लिए गौरव का क्षण है और पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

 प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री की इस संयुक्त उपस्थिति को लेकर काशीवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।