देवरिया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 मानव अधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सलेमपुर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश प्रदेश संगठन मंत्री एवं देवरिया जिला अध्यक्ष कर्मवीर योद्धा अखिलेश कुमार योगी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की भावी दिशा और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।
अखिलेश कुमार योगी ने कहा कि “संघ अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाता रहा है। हमारा उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना, नशा मुक्त समाज की स्थापना करना और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।” उन्होंने यह भी कहा कि संगठन जल्द ही रिक्त पदों को भरने के लिए नए पदाधिकारियों को जोड़ेगा तथा अब संघ की साप्ताहिक बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिला मंत्री सोनी देवी, पूर्व महामंत्री नीलम तिवारी, उदय प्रताप, राजेश कुमार, सुनीता भारती, पीयूष कुशवाहा, अनीता देवी, सुनीता देवी, इंदु गुप्ता, सत्यम कुशवाहा, विनीता कुमारी, सरिता देवी, हरीश पाल, अनीता गौतम समेत अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में सामाजिक न्याय, मानवाधिकार संरक्षण और जन-जागरूकता को लेकर संगठन की आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
