सितंबर 2024 में दीपिका और रणवीर सिंह पेरेंट्स बन जाएंगे

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने इसी हफ्ते इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी एक क्यूट पोस्ट के जरिए शेयर कि थी। कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने पहुंचे हैं। परफॉर्म करने से पहले रणवीर ने पापा बनने के बारे में खुलकर बात की।
उन्होंने कहा- अनंत-राधिका की शादी हो रही है। मेरा बच्चा हो रहा है। मतलब क्या ही हो रहा है? रणवीर ने पत्नी दीपिका को टीज करते हुए कहा- हाय बेबी, रॉकी रंधावा दिस साइड। मैं तुम्हें पिछले जन्म से प्यार करता हूं। उन्होंने कहा- तुम बहुत ग्लो कर रही हो। इसका राज क्या है? रणवीर की बात सुनकर दीपिका ब्लश करने लगती हैं। रणवीर उनका हाथ पकड़कर स्टेज की तरफ ले जाते हैं।
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में रणवीर-दीपिका ने ‘दिल धड़कने दो’ के मशहूर गाने ‘गल्लां गूड़ियां’ पर डांस किया। दीपिका लहंगा पहने नजर आईं। वहीं, रणवीर को ब्लू कलर की शेरवानी में देखा गया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा- सितंबर 2024। यानी वो और रणवीर सिंह सितंबर तक पेरेंट्स बन जाएंगे। दीपिका ने पोस्ट में पति रणवीर सिंह को भी टैग किया है।
2 महीने पहले ही दीपिका पादुकोण ने सिंगापुर वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में जल्द फैमिली स्टार्ट करने की इच्छा जाहिर की थी। उनसे पूछा गया था कि उनका मां बनने का कोई प्लान है। इस पर दीपिका ने कहा था, ‘बिल्कुल, मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं। हम दोनों उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।’
दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘गोलियों की रासलीलाः रामलीला’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। दीपिका और रणवीर ने साथ में ‘गोलियों की रासलीलाःरामलीला’, ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ’83’ में नजर आए हैं। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म ‘सर्कस’ में कैमियो भी किया है।