Friday, 30 October 2026 | 6:44 PM
भारत

'भाजपा सरकार बनी तो खून के आंसू रोएंगे दलित और मुस्लिम'- सावित्री फुले

लोकसभा चुनावों को लेकर देश मे आदर्श अचार सहिंता लागू है, लेकिन नेताओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वोटरों को अपने पाले में करने के लिये वो खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मतदाताओं को रिझाने के साथ-साथ नेता अब अपने भाषणों से जनता को डराने का काम भी करने लगे हैं। ताजा मामला यूपी के बहर
Share:
लोकसभा चुनावों को लेकर देश मे आदर्श अचार सहिंता लागू है, लेकिन नेताओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वोटरों को अपने पाले में करने के लिये वो खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मतदाताओं को रिझाने के साथ-साथ नेता अब अपने भाषणों से जनता को डराने का काम भी करने लगे हैं। ताजा मामला यूपी के बहराइच का है। जहां सांसद सावित्री फुले ने बीजेपी को घेरने के लिए बड़ी बात कह डाली। हाल ही में बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस का दामन थामने वालीं उत्तर प्रदेश के बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले जो इस बार बहराइच सुरक्षित सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। उन्होंने रिसिया थाना क्षेत्र के डिहवा गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दलित और मुस्लिम समाज के लोगों को खून के आसूं रोने की बात कह डाली। सावित्री बाई फुले ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं बनी तो अभी तो रोते हो लेकिन अगर बीजेपी दोबारा सत्ता में आई तो दलित, पिछड़ा व मुस्लिम समाज के लोगों को खून के आसूं रोना पड़ेगा। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में सावित्री बाई फुले भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर यहां से जीती थीं। सामजवादी पार्टी के शब्बीर अहमद दुसरे पायदान पर रहे, वहीं बसपा के उम्मीदवार विजय कुमार तीसरे पायदान पर रहे।       अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें । https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें । https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en