सर्द हवाओं ने यूपी में बढ़ाई गलन, अगले 3 तीनों तक घने कोहरे का आसार

यूपी में गिरते तापमान के चलते ठंड बढ़ती जा रही है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में पिछले 24 घंटे में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। जिसके बाद झांसी, बरेली और आगरा सबसे अधिक ठंडा शहर रहा। कोहरे की वजह से सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से लखनऊ पहुंची।

इंडिगो की फ्लाइट मुंबई से बरेली के लिए 11 बजकर 18 मिनट पर सोमवार को रवाना हुई। कोहरे के कारण या विमान बरेली में चक्कर काटता रहा। मगर लैंड नहीं कर सकी। विमान डायवर्ट होकर दिल्ली चली गई। इसके बाद दिल्ली से विमान फिर बरेली के लिए 3 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरी। हालांकि मौसम साफ न होने से दोबारा भी लैंडिंग न हो पाई। इसके बाद इंडिगो का उड़ान 5 बजकर 20 मिनट पर चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ में लैंड हुआ।
मौसम विभाग ने दिल्ली और NCR में ओरेंज और उत्तराखंड के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर भारत में घना कोहरा छाए रहने‚ ठंड और शीतलहर का प्रकोप बने रहने के आसार हैं। अगले तीन दिनों तक पछुआ हवा चलने से ठंड और सुबह घना कोहरा रहेगा। सोमवार को घना कोहरा होने के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। हालांकि की दोपहर में धूप निकलने के बाद भी सर्दी का असर बना रहा।
कोहरे के कारण सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन 10 घंटे तक की देरी से लखनऊ पहुंची। ट्रेन की देरी से आने पर यात्रियों को परेशानी हुई। कड़ाके की ठंड से यात्रियों को सर्द हवाओं के बीच चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़।पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण देश के कई हिस्सों में शीत लहर के चलते ठंड का प्रकोप जारी है। दिल्ली और NCR में ओरेंज और उत्तराखंड के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर भारत में घना कोहरा छाए रहने‚ ठंड और शीतलहर का प्रकोप बने रहने के आसार हैं।