श्रीराम मन्दिर को लेकर बेहद भक्ति भाव में डूबे है सीएम योगी ,

राम मंदिर निर्माण को लेकर जहां देशभर में उत्साह का माहौल है, वहीं उत्तर प्रदेश के संत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भक्तिभाव में डूबे नजर आ रहे हैं। श्रीराम मंदिर आंदोलन से गोरक्षपीठ के जुड़ाव के चलते उन्हें यह खुद का स्वप्न पूरा होता लग रहा है। सोमवार को श्रीराम मंदिर के शिलान्यास की तैयारियों का अयोध्या में जायजा लेने के साथ ही सीएम योगी ने कई चौपाइयां और श्लोक ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट में लिखा कि अवधपुरी में श्रीराम मंदिर की स्थापना के लिए दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज और पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज आजीवन समर्पित रहे। आज जबकि यह स्वप्न साकार हो रहा है तो हुतात्माद्वय को असीम संतोष की अनुभूति हो रही होगी।

अवधपुरी प्रभु आवत जानी।
भई सकल सोभा कै खानी।।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कई शताब्दियों की प्रतीक्षा अब पूर्ण हो रही है। व्रत फलित हो रहे हैं, संकल्प सिद्ध हो रहा है। सभी श्रद्धालु घर पर दीप जलाएं। श्रीरामचरितमानस का पाठ करें। प्रभु श्री राम का आशीष सभी जनों को प्राप्त होगा। एक ट्वीट में सीएम योगी ने संस्कृत भाषा की महिमा बखान करते हुए लिखा- संस्कृतं भारतस्य आत्मा। एषा भाषा न केवलं भारतीय-भाषाणां पोषिका अपितु अस्माकं संस्कृते: सभ्यताया: मार्ग-दर्शिका मानवीय-मूल्यानाम् आदर्शाणाम् सुसंस्काराणां संदर्शिका अथ च अपूर्वस्य ज्ञान-विज्ञानस्य संधानिका वर्तते। शुभस्य संस्कृत-दिवसस्य शुभाशया:। जयतु संस्कृतं जयतु भारतम्!

Ayodhya Ram Mandir News श्रीराम मंदिर के शिलान्यास की तैयारियों का अयोध्या में जायजा लेने के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई चौपाइयां और श्लोक ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
लखनऊ, जेएनएन। राम मंदिर निर्माण को लेकर जहां देशभर में उत्साह का माहौल है, वहीं उत्तर प्रदेश के संत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भक्तिभाव में डूबे नजर आ रहे हैं। श्रीराम मंदिर आंदोलन से गोरक्षपीठ के जुड़ाव के चलते उन्हें यह खुद का स्वप्न पूरा होता लग रहा है। सोमवार को श्रीराम मंदिर के शिलान्यास की तैयारियों का अयोध्या में जायजा लेने के साथ ही सीएम योगी ने कई चौपाइयां और श्लोक ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट में लिखा कि अवधपुरी में श्रीराम मंदिर की स्थापना के लिए दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज और पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज आजीवन समर्पित रहे। आज जबकि यह स्वप्न साकार हो रहा है तो हुतात्माद्वय को असीम संतोष की अनुभूति हो रही होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कई शताब्दियों की प्रतीक्षा अब पूर्ण हो रही है। व्रत फलित हो रहे हैं, संकल्प सिद्ध हो रहा है। सभी श्रद्धालु घर पर दीप जलाएं। श्रीरामचरितमानस का पाठ करें। प्रभु श्री राम का आशीष सभी जनों को प्राप्त होगा। एक ट्वीट में सीएम योगी ने संस्कृत भाषा की महिमा बखान करते हुए लिखा- संस्कृतं भारतस्य आत्मा। एषा भाषा न केवलं भारतीय-भाषाणां पोषिका अपितु अस्माकं संस्कृते: सभ्यताया: मार्ग-दर्शिका मानवीय-मूल्यानाम् आदर्शाणाम् सुसंस्काराणां संदर्शिका अथ च अपूर्वस्य ज्ञान-विज्ञानस्य संधानिका वर्तते। शुभस्य संस्कृत-दिवसस्य शुभाशया:। जयतु संस्कृतं जयतु भारतम्!

भूमिपूजन को लेकर उत्साहित मुख्यमंत्री के शब्द थे- अयोध्या में श्रीरामलला विराजमान के दर्शन कर लोकमंगल के लिए प्रार्थना की। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से सभी श्रद्धालुओं के दैहिक, दैविक और भौतिक तापों का अंत होगा। जय सिया राम