12 फरवरी को लोकभवन में होगा नागरिक अभिनन्दन समारोह, KGMU के 30 डॉक्टरों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

KGMU के 30 डॉक्टरों को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। मेहनती मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने वाले डॉक्टरों को यह सम्मान दिया जाएगा। 12 फरवरी को लोक भवन के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम होगा। नागरिक अभिनन्दन समारोह में इन डॉक्टरों का सम्मान किया जाएगा।
कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने बताया कि वैसे तो KGMU के लगभग सभी डॉक्टर मेहनती हैं। ईमानदारी से मरीजों की सेवा कर रहे हैं। पर कुछ डॉक्टरों ने मरीजों के इलाज की दिशा में अलग से प्रयास किए। इनकी मेहनत का ईनाम स्वरूप सम्मान राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा।
एनस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. जीपी सिंह को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी। डॉ. सिंह ने कोविड काल में भी ऑपरेशन थिएटर बंद नहीं होने दिए। आईसीयू में गंभीर कोरोना मरीजों को भर्ती कर इलाज मुहैया कराया। डॉ. सिंह के मार्गदर्शन में रोजाना 40 से अधिक ऑपरेशन थिएटर में 200 से अधिक छोटे-बड़े ऑपरेशन हो रहे हैं।
न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरके गर्ग ने शोध के क्षेत्र में शानदार काम किया है। लगातार कई सालों से स्टैंडफोर्ड विश्वविद्यालय की ता से जारी वैज्ञानिक की सूची में डॉ. गर्ग का नाम भी शामिल है।
गेस्ट्रो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत चन्द्रा को सम्मानि किया जाएगा। डॉ. चन्द्रा ने लिवर प्रत्यारोपण को बढ़ावा दिया। अब तक 20 मरीजों का लिवर प्रत्यारोपण हो जाएगा। कैडवरिक लिवर प्रत्यारोपण कार्यक्रम को रफ्तार दी है।
गेस्ट्रो मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुमित रुगंटा ने मरीजों के हितों में लगातार कदम उठाए। रोजाना 300 से अधिक मरीजों को ओपीडी में इलाज उपलब्ध करा रहे हैं। एंडोस्कोप, क्लोनोस्कोप, पेट के कैंसर, लिवर आदि के गंभीर मरीजों को इलाज उपलब्ध करा रहे हैं।
नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विश्वजीत सिंह को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. विश्वजीत की देखरेख में गुर्दा प्रत्यारोपण शुरू हुआ है। अब तक तीन सफल गुर्दा प्रत्यारोपण हो चुके हैं। जिसमें दो लाइव व एक कैडवरिक गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ है।
माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. अमिता जैन ने कोविड की जांच को रफ्तार दी। आरटी-पीसीआर व जीन सिक्वेंसिंग की शुरूआत की। 24 घंटे जांच चल रही है।
न्यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. बीके ओझा मरीजों को इलाज कर रहे हैं। लावारिश मरीज को इलाज के बाद परिवारीजनों से मिलाने का नेक काम भी कर रहे हैं
यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसएन शंखवार, प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार, एनाटमी विभाग की डॉ. पुनीता मानिक को सम्मानित किया जाएगा। बायोकेमेस्ट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ. अब्बास अली मेहदी, कॉर्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसके द्विवेदी, हिमैटोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एके त्रिपाठी, हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनीत शर्मा, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग अनुपम मिश्रा, इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. हैदर अब्बास, इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आनन्द कुमार मिश्रा, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार वर्मा को सम्मानित किया जाएगा। वृद्धावस्था मानसिक स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. श्रीकान्त श्रीवास्तव, डॉ. एपी टिक्कू, डॉ. एस मोहम्मद, ट्रॉमा सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संदीप तिवारी, स्पोर्ट मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार, अस्पताल प्रशासन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अविनाश अग्रवाल