चित्रकूट : बोले दिनेश शर्मा, राम से जुड़े स्थलों को बनाया जाएगा अद्वितीय

चित्रकूट : विश्व हिदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री दिनेश शर्मा शनिवार को प्रभु श्रीराम की तपोभूमि पहुंचे। वाल्मीकि आश्रम में चित्रकूट के संत महंतों के साथ बैठक किया और राम से जुडे स्थलों व गौ माता पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही चित्रकूट को अयोध्या से जोड़ा जाएगा। जो भी भगवान राम से जुड़े स्थल है उनको अद्वितीय बनाया जाएगा। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर संत महंतों ने खुशी जताई।

संतों के साथ बैठक महामंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ चित्रकूट व वाल्मीकि आश्रम का संपूर्ण विकास किया जाएगा। खास कर वाल्मीकि आश्रम में हो रहे पौने दो करोड़ रुपये के कामों को देखा। उन्होंने कहा कि अयोध्या व चित्रकूट जोड़ने वाली रामपथ गमन मार्ग का निर्माण होने के बाद उन स्थलों को भी जोड़ा जाएगा जो अभी लोगों की पहुंच से दूर है। वाल्मीकि आश्रम के परिक्रमा पथ निर्माण के लिए शासन से बात करने को कहा। इसके पहले सोमनाथ मंदिर चर के भी दर्शन किए और कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। पौराणिक व ऐतिहासिक स्थल सोमनाथ मंदिर चर को वाल्मीकि आश्रम से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण की बात कही।