चीनी मीडिया ने दी भारत को धमकी , भारतीय सेना कमजोर है ;

भारत और चीन के बीच विवादों का दौर घटता हुआ नहीं दिख रहा है। भारत की हजारों कोशिशों के बावजूद भी चीन लगातार सीमा पर तनाव बढ़ाने में जुटा हुआ है। वहीं चीनी मीडिया की तरफ से भी भारत को लगातार धमकी दी जा रही है।

चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने एक बार फिर से भारत को चेतावनी दी है। ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि भारत को पैंगॉन्ग त्सो से अविलंब अपनी सेना हटा लेनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो चीनी सैनिक ठंड के मौसम में भी वहां से नहीं हटेंगे।

चीनी मीडिया ने लिखा कि भारतीय सैनिकों का सैन्य तंत्र काफी कमजोर है। कोरोना वायरस के कारण या ठंड की वजह से कई सैनिक मारे जाएंगे।

अगर जंग होती है तो भारतीय सैनिकों को चीनी सेना तुरंत हरा देगी। अगर भारत शांति चाहता है तो भारत और चीन दोनों को 7 नवंबर 1959 की एलएसी बरकरार रखना होगा, लेकिन अगर भारत को युद्ध की इच्छा है तो चीन उसकी ये इच्छा भी पूरी कर देगा। फिर देखेंगे कि कौन सा देश किसको मात देता है।

उसी ट्वीट में चीनी मीडिया ने लिखा कि चीन भारत के सम्मान की काफी फिक्र करता आया है, लेकिन भारत के राष्ट्रवादी दलों ने इस सम्मान का गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया। वे भूल गए हैं कि वो क्या हैं। इस बार हम सबकुछ उनके सामने लाकर रख देंगे।