चीन पकिस्तान से कर रहा है अपना रिश्ता गहरा , पाकिस्तान को बेचा अपना लड़ाकू विमान

चीन ने पाकिस्तान के लिए एक लड़ाकू जहाज लॉन्च किया है। चीन द्वारा बेचे जाने वाला अब तक का ये सबसे बड़ा लड़ाकू जहाज है। पाकिस्तान को भेजे जाने वाला ये पहला युद्धपोत है इसके अलावा चीन पाकिस्तान को तीन युद्धपोत और भेजने वाला है।

पाकिस्तानी लोकल मीडिया का कहना है कि टाइप 054A/P एक गाइडेड मिसाइल फ्रीगेट है, जो अब तक ऐसा सबसे बड़ा लड़ाकू जहाज है जो चीन ने किसी विदेशी सेना को बेचा है। इस लड़ाकू जहाज से पाकिस्तानी नौसेना के युद्ध की क्षमता दोगुनी हो जाएगी।

उम्मीद की जा रही है कि 2021 तक पाकिस्तान को ऐसे तीन और लड़ाकू जहाज भेजे जाएंगे। शंघाई के स्वामित्व वाली हडोंग झोंगहुआ शिपयार्ड में एक लॉन्च का आयोजन किया गया था, जिसमें नौसेना के बडे़ अधिकारी शामिल थे। शिपयार्ड देश में सबसे बड़े बिल्डर, चीन स्टेट शिपबिल्डिंग कॉर्पोरेशन की कंपनी है। ये लॉन्च पाकिस्तान के विदेशी मंत्री शाह महमूद कुरैशी की उस चर्चा के बाद हुआ।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी एक बैठक के बाद पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से रिकॉर्ड संदेश में पाकिस्तान को एक ”अच्छा भाई” और एक ”अच्छा साथी” बता चुके हैं। भारत पाकिस्तान और चीन दोनों से ही सीमा विवाद को लेकर लगातार जूझ रहा है और इसलिए भारत अपने दोनों पड़ोसियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

चीन और पाकिस्तान के सैन्य संबंध हाल के वर्षों में तेजी से गहरे हुए हैं। चीन और पाकिस्तान ने मिलकर संयुक्त रूप से उन्नत लड़ाकू क्षमताओं के साथ विकसित लड़ाकू विमान के नए संस्करण बनाए 2020 में इस्लामाबाद द्वारा इनका पहला बैच स्थापित किया जाना है। एयरोस्पेस नॉलेज पत्रिका ने जनवरी में एक रिपोर्ट में कहा कि JF-17 ब्लॉक 3 विमान को दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में चेंगदू से ऊपर उड़ाया गया था।