CG PSC 2020: आस्था बोरकर ने किया टाप, 30 बने डिप्टी कलेक्टर

छत्तीसगढ़ लाेक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) ने पीएससी-2020 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। पहली बार परिणाम के साथ-साथ ही चयन सूची भी जारी कर दी गई है। सीजी पीएससी 2020 में आस्था बोरकर ने टाप किया है। वह डिप्टी कलेक्टर चयनित हुई हैं। इसके बाद क्रमश: आकाश कुमार शुक्ला, शिल्पा देवांगन, मिशा कोसले, आशुतोष कुमार देवांगन, नितिन तिवारी, अमिय श्रीवास्तव, पियूश तिवारी, विकास कुमार चौधरी, आक्षा गुप्ता टापटेन में हैं।

इन पदों के लिए इतनों का हुआ चयन

परीक्षा 21 सेवाओं के लिए हुई थी। चयन सूची में 30 अभ्यर्थी डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित हुए हैं। इसके अलावा 6 अभ्यर्थी डीएसपी, 15 राज्य वित्त सेवा लेखा अधिकारी, 1 खाद्य अधिकारी, 5 सहायक कर आयुक्त, 4 जिला आबकारी अधिकारी, 1 सहायक संचालक समाज कल्याण , 2 सहायक संचालक आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, 2 सहायक पंजीयक, 2 मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ख , 1 रोजगार अधिकारी, 1 जिला पंजीयक, 4 मुख्य नगर पालिक अधिकारी वर्ग ग , 4 बाल विकास परियोजना अधिकारी, 15 अधिनस्थ लेखा सेवा, 20 नायब तहसीलदार, 17 आबकारी उप निरीक्षक, 4 उप पंजीयक, 10 सहकारी निरीक्षक और विस्तार अधिकारी, 27 राज्य कर निरीक्षक , 4 सहायक जेल अधीक्षक शामिल हैं।

सवांददाता: शिवेंद्र जायसवाल