27 दिसंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाया

सलमान खान ने आज यानी 27 दिसंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान वो देर शाम मुंबई में अपने घर गैलेक्सी के बाहर फैंस से मिलने आए। उनके साथ पिता सलीम खान भी मौजूद थे। सलमान के घर के बाहर फैंस की लंबी कतार दिखाई दी। भाई जान के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कई घंटे से वहां खड़े थे। बता दें एक्टर के हर जन्मदिन पर फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए दिन भर उनके घर के बाहर उनका इंतजार करते हैं।
सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को इंदौर, मध्यप्रदेश में हुआ था। उनका असली नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। पांच भाई-बहनों (सलमान, अरबाज, सोहेल, अलविरा और अर्पिता) में सलमान सबसे बड़े हैं। सलमान की फैमली की बात करें तो उनके पिता सलीम खान बॉलीवुड के फेमस राइटर हैं, मां सुशीला चरक (सलमा) हाउस वाइफ हैं। सलमान की दूसरी मां हेलन अपने जमाने की पॉपुलर आइटम डांसर थीं।
सलमान 35 साल से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। बता दें सलमान ने पढ़ाई बीच में छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने 1988 में जे के बिहारी की फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, वे लीड रोल में पहली बार 1989 में सूरज आर बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में नजर आए थे। सलमान ने अब तक करीब 74 फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया है। सलमान की नेटवर्थ 2912 करोड़ रुपए है। सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले एक्टर की लिस्ट में सलमान का नाम तीसरे नंबर पर है।