गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक ही परिवार में 5 लोगों की मौतों से मचा हड़कंप| बारी बारी कर हुई एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत|पहले मंडी समिति के लिपिक की मौत| बाद में लिपिक के परिवार वालों की मौत| मां- भाई, भाई की पत्नी और बेटे की मौत| एक ही परिवार के थे सभी लोग| बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द| कर्नलगंज के चकरौत गांव में रहता परिवार| मौतों से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। बीजेपी सांसद बृजभूषण…
Category: गोंडा
गोंडा: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत नाइट कफ्र्यू व साप्ताहिक बन्दी लागू, डीएम ने जारी किए आदेश
गोंडा। कोरोना वाॅयरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने रोजाना रात 09 बजे से सुबह 06 बजे तक नाइट कफ्र्यू के आदेश के साथ ही प्रत्येक शनिवार की रात 09 बजे से सोमवार सुबह 06 बजे तक जनपद की सभी बाजारों को बन्द रखने के आदेश दिए हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है इसलिए यह नितान्त आवश्यक हो गया है कि सभी लोग कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन करें। उन्होंने कहा कोरोना वाॅयरस की चेन तोड़ने के लिए…
गोण्डा: करनैलगंज मे एक साथ मिले 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज, लोगों मे दहशत का माहौल
गोण्डा। कोरोना की दूसरे खेप में करनैलगंज नगर एक बार फिर हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। शनिवार को जांच के दौरान 11 पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिसमें करनैलगंज नगर के मोहल्ला गांधी नगर व गाड़ी बाजार के लोग शामिल हैं। करनैलगंज नगर में कोरोना के संक्रमित लोगों की संख्या करीब तीन दर्जन के आसपास हो गई है। इसमें अधिकांश करनैलगंज कस्बे के विभिन्न मोहल्लों के हैं। शनिवार को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के दौरान 11 लोग कोरोना के शिकार पाए गए। जिसमें 5 नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार…
गोण्डा – करनैलगंज में नागरिकता अधिकार की उड़ी धज्जियां, बीएलओ और लेखपाल ने काटा नाम
गोण्डा। नागरिकता अधिकार की उड़ी धज्जियां, 57 मतदाता घर के रहे न घाट के, बीएलओ और लेखपाल ने काटा नाम, गांव के पात्र लाभार्थियों का नाम उड़ाया, पीएम आवास पा चुके लाभार्थी वोटर नहीं, आंगनबाड़ी केंद्र पर लगाये मुर्दाबाद के नारे, नाम न जुड़ने पर चुनाव का करेंगे बहिष्कार, करनैलगंज ब्लॉक के पांडेचौरा गांव का मामला. रिपोर्टर – लाल मणि शुक्ला (करनैलगंज)
गोंडा: शिविर कार्यलय देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को कराया गया योगाभ्यास
योग वेलनेस सेंटर पंडरी कृपाल गोंडा के तत्वाधान में शिविर कार्यलय देवीपाटन परिक्षत्र गोंडा में तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन I.G.डॉ राकेश सिंह के निर्देशानुसार किया गया। जिसमे योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने योग शिविर में समस्त कर्मचारियों को योगासन,प्राणायाम,ध्यान,मुद्रा,बंद के साथ-साथ आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ रहने की जानकारी दी। योग शिविर में योगासनों का अभ्यास कराने के साथ ही एक्यूप्रेशर के बारे में भी बताया योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि योग शरीर को एक वीणा के रूप में देखता है। वीणा से सुमधुर ध्वनि तभी निकलती…
गोण्डा : करनैलगंज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा आई टी सेल उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए
गोण्डा : करनैलगंज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा आई टी सेल उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए. पं अभिषेक शुक्ल ‘शिवम्’गोण्डा जनपद के दौरे पर आये. अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी का भव्य स्वागत शाहपुर चौराहे पर पं अभिषेक शुक्ल ‘शिवम्’ के नेतृत्व में किया गया.प्रदेश प्रवक्ता मोहित राज मिश्र जी के आवास पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से पं अभिषेक शुक्ल ‘शिवम्’ को उत्तर प्रदेश आई टी सेल अध्यक्ष नियुक्त किया.इस मौके पर आचार्य कौशल किशोर मिश्र,त्रिलोकी नाथ तिवारी,अनिरुद्ध पांडेय,कपिल मिश्रा,राजेश मिश्रा,राजा बाबू…
गोण्डा। करनैलगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाया गया निधि समर्पण महा अभियान
गोण्डा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करनैलगंज तहसील की नगर इकाई करनैलगंज द्वारा कन्हैयालाल एवं चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में चलाया गया निधि समर्पण महा अभियान। जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया निधि समर्पण को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जिसमें मुख्य रूप से आर•एस•एस के नगर कार्यवाह बालमुकुंद त्रिवेदी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तहसील संयोजक ओम प्रकाश तिवारी, नगर मंत्री अभिनव सिंह, वैभव सिंह, चंदन सिंह, श्रीवास्तव नरेंद्र बहादुर सिंह, रूप नारायण सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, हर्ष दीप सिंह सहित सभी शिक्षक बंधु…
गोंडा: आरटीओ ऑफिस के बाहर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने मारा छापा
गोंडा। आरटीओ दफ्तर के बाहर दलालों के सक्रिय होने की शिकायतों एवं सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए बुधवार को डीएम व एसपी के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी व सीओ सिटी लक्ष्मीकान्त गौतम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली नगर भेजवाया जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया कि समाचार पत्रों एवं जनसामान्य की शिकायतों के माध्यम से यह सूचनाएं प्राप्त हो रहीं थी कि आरटीओ कार्यालय में लाइसेन्स सम्बन्धी कार्यों को कराने के लिए दलाल सक्रिय हैं जो भोले-भाले…
रिक्त कोटे की दुकानों का आबंटन,केवल पुराने व क्रियाशील स्वयं सहायता समूहों का होगा चयन
गोण्डा।जनपद में रिक्त कोटे की दुकानों का आवंटन इस माह के अन्त तक प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाय। कोटे की दुकानों के आवंटन में केवल उन्हीं स्वयं सहायता समूहों का चयन किया जाये जो पुराने तथा पूर्णरूप से क्रियाशील हों और सम्बन्धित समूह का सही व सुचारू संचालन प्रमाणित होता हो। इसके अतिरिक्त अभियान चलाकर अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों का सत्यापन के निर्देश जिलाधिकारी नितिन बंसल ने समीक्षा बैठक में सभी उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों तथा पूर्ति विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि…
