(कानून व्यवस्था के मद्देनजर लगाई गई कई थानों की पुलिस,देर रात्रि में धारा 151 के तहत पाबंद करने के बाद रिहा) कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को अस्पताल तिराहे पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन में अनाधिकृत प्रचार सामग्री बरामद दिखाये जाने पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व प्रशासन के बीच शुरू हुई तकरार का मामला काफी आगे बढ़ गया। वहीं प्रशासन पर ज्यादती का आरोप लगाते हुये आम आदमी पार्टी प्रत्याशी विशाल सिंह धरने पर बैठ गये। धरने की सूचना पर एसडीएम, सीओ व कोतवाल…
Category: गोंडा
गोण्डा: सपा के चुनावी कार्यक्रम में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता हुए साइकिल पर सवार
कर्नलगंज/कटरा बाजार गोण्डा। विधानसभा क्षेत्र कटराबाजार 297 में आगामी 27 फरवरी को होने वाले मतदान की तारीख नज़दीक आते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जहां डोर टू डोर संपर्क करके प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं। वहीं पुराने कार्यकर्ता अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी का दामन थाम प्रत्याशियों की नींद उड़ा रहे हैं। जिससे मिनट दर मिनट प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो रही है। शुक्रवार को कटराबाजार क्षेत्र के अन्तर्गत किसान डिग्री कॉलेज रामापुर प्रांगण में समाजवादी पार्टी द्वारा सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्ष की उपस्थिति में…
गोण्डा: बरगदी कोट में कुँवर शारदेन मोहन के बुलावे पर एकत्र हुये लल्ला भैया समर्थक
कर्नलगंज, गोण्डा । विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज (298) में आगामी 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। जहाँ एक ओर सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार मतदाताओं को लोक लुभावने वादों के सहारे अपने पाले में लाने के जुगत में दिन-रात एक किये हैं। वहीं चुनाव में उनके समर्थकों की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। मालूम हो कि कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र का छह बार प्रतिनिधित्व कर चुके कुँवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का भारतीय जनता पार्टी से टिकट कटने के बाद नाराज…
गोण्डा: मन्दिर में घण्टा चोरी करने आये चोर की छूटी मोबाइल व बाइक
कर्नलगंज, गोण्डा। कोतवाली पुलिस की उदासीनता के कारण क्षेत्र में चोर,बदमाश सक्रिय हैं जो आये दिन चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। वहीं मंगलवार को चोरों ने मंदिर का घण्टा चोरी करके पुलिस को खुली चुनौती दी है। घटना कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज के ग्राम करुआ स्थित बाबागंज चौराहे के पास की है,यहां के निवासी सिपाही लाल ने कोतवाली में तहरीर देकर आन लाइन भी शिकायत की है। जिसमे कहा गया है कि बाबागंज चौराहे पर उसके मकान से सटा हुआ शिवमंदिर है। जहां मंगलवार की सुबह करीब 5…
गोण्डा:कर्नलगंज में आदर्श चुनाव आचार संहिता एवं कोविड प्रोटोकॉल की सरेआम उड़ी धज्जियां
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात्रि भाजपा व सपा प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई जमकर मारपीट व फायरिंग की घटना में हुई गिरफ्तारी के पश्चात मंगलवार को भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कोतवाली कर्नलगंज का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी द्वारा सारे नियम-कानूनों को तार-तार करते हुए खुलेआम चुनाव आयोग के आदर्श आचार संहिता एवं कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियाँ उड़ाई गई। तो वहीं गोंडा-लखनऊ मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय के सामने कोरोना प्रोटोकॉल तार-तार होता नजर आया। जहां घंटों लगे जाम से…
गोण्डा: पोलिंग बूथ ना बदलने पर ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार की दी चेतावनी
कर्नलगंज, गोण्डा। विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के ग्रामपंचायत दिनारी में स्थित पोलिंग बूथ संख्या 46 को उसके पूर्व निर्धारित स्थान पर करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बूथ ना बदलने पर मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी है। प्रकरण क्षेत्र कर्नलगंज के ग्रामपंचायत दिनारी से जुड़ा है, ग्राम के मजरा उसरेरिया और दवन पुरवा अथवा प्राथमिक विद्यालय उसरेर जहां पहले पोलिंग बूथ था वहीं बूथ को पूर्व स्थान पर करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि उपजिलाधिकारी एवं चुनाव आयोग को काफी समय पूर्व ही इस…
गोण्डा: कर्नलगंज में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
कर्नलगंज, गोण्डा। क्षेत्र कर्नलगंज में विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे राजनीतिक दलों में वर्चस्व की जंग की गति बहुत तेज होती दिख रही है। क्षेत्र में सोमवार की रात्रि दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हवाई फायर के साथ हुई जमकर मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम कचनापुर निवासी दिवाकर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 8 लोगों को नामजद करते हुये 5 अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 147, 307,…
गोण्डा :दिग्गज राजनैतिक लोगों के बीच पत्रकार संतोष शर्मा ने गोंडा सदर से नामांकन कर ठोंकी ताल
गोण्डा : जनपद में 27 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज हो गयी हैं। पाँचवे चरण के नामांकन के आखिरी दौर में गोंडा सदर विधानसभा से पत्रकार/वरिष्ठ समाजसेवी संतोष कुमार शर्मा ने नैतिक दल से नामांकन किया है। संतोष शर्मा बड़े राजनीतिक सूरमाओं को चुनौती देते नजर आएंगे। मालूम हो कि संतोष शर्मा पेशे से पत्रकार हैं जो कि निष्पक्ष रूप से आमजनमानस की आवाज बनकर लड़ते आ रहे हैं। उनके चुनाव में उतरने से गरीब, मजदूरों, रिक्शा चालकों सहित पत्रकारों में भारी उत्साह देखा…
गोण्डा:कर्नलगंज के विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया की तवियत खराब
कर्नलगंज,गोण्डा । विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया की तवियत खराब होने पर उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहाँ डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय प्रताप सिंह ‘लल्ला भैया’ के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलने पर उनका हाल चाल जानने के लिये सपा नेता संतोष तिवारी व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने मेदांता हॉस्पिटल पहुँचकर उनका हाल जाना। इस दौरान दोनों नेताओं ने विधायक लल्ला भैया के शीघ्र स्वस्थ होने…
गोण्डा:सड़क पर पड़े मिले मोबाइल को लौटाकर पत्रकार ने पेश की ईमानदारी की मिशाल
कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा कर्नलगंज के मुख्य बाजार में बुधवार को सड़क पर पड़े मिले मोबाइल को लौटा कर एक पत्रकार ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम रेवांरी वैशनपुरवा निवासी कुलदीप सिंह पुत्र श्री नरायन सिंह का मोबाइल फोन बुधवार को कर्नलगंज बाजार के स्टेशन रोड पर गिर गया। चौक घंटाघर जा रहे सकरौरा ग्रामीण के मजरा छतईपुरवा निवासी कंप्यूटर प्रशिक्षक/पत्रकार रमेश पाण्डेय को मार्ग पर मोबाइल पड़ा मिला। उन्होंने मोबाइल को उठाया तभी थोड़ी देर बाद मोबाइल के स्वामी का…
गोण्डा- अभिषेक गोस्वामी को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
गोण्डा- विधानसभा कर्नलगंज की ग्राम पंचायत भीतिहा निवासी डॉक्टर अभिषेक गोस्वामी कई वर्षो से आम आदमी पार्टी की सेवा करते हुये पार्टी को लम्बा समय देने वाले अभिषेक गोस्वामी के आम आदमी पार्टी छोड़ने पर समाजवादी पार्टी ने उन्हें अहम दायित्व सौंपा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति पर तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर करनैलगंज तहसील क्षेत्र के भितिहा गाँव निवासी अभिषेक गोस्वामी को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। उक्त मनोनयन युवजन सभा के प्रदेश…
गोण्डा :कटरा बाजार में बीजेपी छोड़कर आए विनोद शुक्ला को बीएसपी ने दिया टिकट
कर्नलगंज/कटराबाजार गोण्डा: तहसील क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत कटराबाजार विधानसभा में बीजेपी से टिकट न मिलने से नाराज हो और इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व युवा नेता एवं संभावित प्रत्याशी रहे विनोद शुक्ला ने बीजेपी को छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया है। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें कटराबाजार क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया।जिस पर पार्टी जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। श्री शुक्ल कई वर्षों से गोंडा की राजनीति में सक्रिय रहते हुए जी-जान से जुटे थे। मालूम हो कि कटरा बाजार क्षेत्र में…
गोण्डा:कर्नलगंज क्षेत्र में दो घरानों में ही राजनीति को केंद्रित रखने के लिये लल्ला एवं योगेश हुए एक
कर्नलगंज, गोण्डा। विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज में वर्षों पुरानी राजनीतिक खाईं को पाटते हुये भंभुआ व बरगदी कोट के बीच की दूरियां आज सिमट गई। कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ने बड़ा दाँव खेलते हुए अपने धुर विरोधी रहे पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह को अपने समर्थन का ऐलान कर दिया। जैसा कि पहले ही आशंका जताई गई थी कि राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी कुंवर अजय प्रताप सिंह ‘लल्ला भैया’ कतई चुप बैठने वाले नहीं हैं। मालूम हो कि दोनों घरानों के बीच हुई…
गोण्डा: तहसील क्षेत्र कर्नलगंज में सरकारी पंचायत भवन पर लगी है योगी और मोदी की फोटो
(आदर्श चुनाव आचार संहिता का हो रहा खुला उल्लंघन) कर्नलगंज, जनपद गोंडा। तहसील क्षेत्र के विकास खंड हलधरमऊ अन्तर्गत ग्राम डुड़ही के पंचायत भवन में मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी की फ़ोटो युक्त कोरोना जागरूक होर्डिंग लगाकर आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लघंन किया जा रहा है जिसे प्रशासन जानबूझकर नजर अंदाज कर रहा है और इसे हटाया नहीं गया है। जिससे आदर्श चुनाव आचार संहिता को खुली चुनौती दी जा रही है। बताते चलें कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की रणभेरी बज चुकी है। चुनाव आयोग ने बीते…
गोण्डा: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा
करनैलगंज, गोण्डा। सिखों के दसवें गुरू गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा से गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः गुरूद्वारा पहुंचकर संपन्न हो गयी।मंगलवार को श्रीगुरुसिंह सभा गुरुद्वारा से श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व पर श्री गुरुग्रन्थ साहिब की एक विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। इस मौके पर गुरुद्वारे में विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा को देखने के लिए नगर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार को श्री गुरु गोविन्द सिंह…
गोण्डा: श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर रोज गुरुद्वारे से निकलती है प्रभात फेरी
कर्नलगंज,गोण्डा। श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन प्रकाशोत्सव को लेकर कर्नलगंज कस्बे में प्रतिदिन सुबह 6 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से प्रभात फेरी निकाली जा रही है जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुये पुनः गुरुद्वारा पहुंचती है। जिसमें महिलाओं,पुरुषों के साथ बच्चे भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उसके बाद शब्द कीर्तन का आयोजन किया जाता है। अंत मे गुरुद्वारा द्वारा के लंगर में लोग भोजन प्रसाद ग्रहण करते हैं। उक्त संबंध में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरजीत सिंह सलूजा एवं सेक्रेटरी सरदार जोगिंदर…
गोंडा: एक वर्ष से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पीड़ित अन्नदाताओं की सुधि नहीं ले रहा शासन-प्रशासन*
(गोंडा जनपद के कटराबाजार क्षेत्र अन्तर्गत परसा गोंडरी में तमाम किसानों की भूमि अवैध रुप से अधिग्रहण कर जबरन नहर खुदाई के विरोध एवं उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं प्रभावित किसान,जिम्मेदार मौन ) —————————————- *गोंडा।* देश में एक तरफ जहां मोदी और योगी सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने और उनके हितैषी होने के दावे किए जा रहे हैं वहीं उसके विपरीत धरातल पर असली तस्वीर सरकार के दावों की हकीकत बयां कर रही है।जिसका जीता जागता उदाहरण जनपद गोंडा के क्षेत्र कटराबाजार अन्तर्गत ग्राम परसा गोंडरी…
गोंडा : मौजूदा बीजेपी सरकार की कल्याणकारी योजनायें गरीबों का उड़ा रही मजाक- पूर्व मंत्री योगेश प्रताप
कर्नलगंज, गोंडा । विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज में समाजवादी पार्टी की विजय मशाल लेकर निकले पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को अपनी सत्तरहवीं विजय चौपाल कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के कटरा शहबाजपुर न्याय पंचायत अन्तर्गत ग्राम पँचायत मलौली में लगायी। विदित हो कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी का परचम लहराने के लिये पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह दिन-रात एक किये हुये हैं, वह अब तक विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत अधिकतम न्याय पंचायतों में पहुँचकर जनता से रूबरू हो चुके हैं। इसी क्रम में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप…
गोंडा: सपा के पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह के विजय चौपाल में उमड़ा भारी जनसैलाब
कर्नलगंज, गोंडा। विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज में समाजवादी पार्टी के पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह के सोलहवें विजय चौपाल में रविवार को परसपुर ब्लाक के न्याय पंचायत कटैला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में न्याय पंचायत के लोगों ने काफी संख्या में शामिल होकर एवं आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट देकर पूर्व मंत्री को विजयी बनाने का क्षेत्रवासियों द्वारा संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है…
गोण्डा: वायरल वीडियो के मामले में नही हुई घूसखोर लेखपाल व सहयोगी पर कार्रवाई।
कर्नलगंज/कटरा बाजार गोण्डा। तहसील क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत नगर पंचायत कटरा बाजार में बीते दिनों हल्का लेखपाल और उसके सहयोगी द्वारा ग्रामीणों से बेखौफ होकर की जा रही घूसखोरी कैमरे में कैद होने के बाद उसका वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक जिम्मेदार आला अधिकारियों द्वारा संज्ञान में लेकर कार्रवाई ना करने से तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालिया घेरे मे है। मामला तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के नगरपंचायत कटरा बाजार का है,जहां लेखपाल और उसके सहयोगी सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक द्वारा ग्रामीणों से बेखौफ होकर भूमि की पैमाईश करने हेतु प्रति किसान…
