पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के उपरान्त बर्फ़बारी वाले पहाड़ी इलाकों से प्रदेश में आ रही ठण्डी एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी/पछुआ हवाओं के प्रभाव से बीती रात न्यूनतम तापमान में 3-6°C की प्रभावी गिरावट के साथ प्रदेश के मध्यवर्ती भाग में यह 3-6°C के बीच आ गए हैं तथा आगामी 24-48 घण्टों के दौरान प्रदेश के अन्य भागों में इसमें थोड़ी और गिरावट आने के उपरांत आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गिरावट थमने तथा इसमें क्रमिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है| इस दौरान दिन…
Category: इलाहाबाद/ प्रयागराज
प्रयागराज: कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर लेखपालों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई
प्रयागराज,कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर लेखपालों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई तहसील सदर तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 114 प्रकरण सुनवाई के लिए आए, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया। श्री विनोद कुमार निषाद निवासी करेलाबाग के वृद्धावस्था संबंधी प्रार्थना पत्र पर तत्काल रिपोर्ट लगवाकर निस्तारित कराया गया। तहसील करछना तहसील करछना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 102 प्रकरण सुनवाई के लिए आए, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया। तहसीलदार बारा के…
प्रयागराज:माघ मेला क्षेत्र के आवागमन के प्रमुख मार्गों, संगम नोज सहित अन्य प्रमुख घाटों तथा मेला क्षेत्र के व्यवस्थापन का निरीक्षण किया
प्रयागराज,माघ मेला 2026 के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत प्रमुख सचिव पी0 गुरुप्रसाद शहरी विकास, शहरी रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, उ0प्र0, पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार, मण्डलायुक्त प्रयागराज श्रीमती सौम्या अग्रवाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ0 अजय पाल शर्मा, द्वारा भ्रमण कर माघ मेला क्षेत्र के आवागमन के प्रमुख मार्गों, संगम नोज सहित अन्य प्रमुख घाटों तथा मेला क्षेत्र के व्यवस्थापन का निरीक्षण किया गया तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त भ्रमण/निरीक्षण में अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव…
प्रयागराज: मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम –उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय।
गंगानगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के तहत श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक-03.01.2026 को गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण…
प्रयागराज में माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर 1 बजे तक लगभग 18 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई
प्रयागराज में माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर 1 बजे तक लगभग 18 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई वाराणसी के अलग अलग घाट में अब तक 8 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी अयोध्या में 3 लाख, मथुरा में डेढ़ लाख, फर्रुखाबाद-मिर्जापुर में 60 हजार और हापुड़ में 30 हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
प्रयागराज: राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य 7 जनवरी को करेंगी महिला जनसुनवाई
प्रयागराज,राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य 7 जनवरी को करेंगी महिला जनसुनवाई माननीय सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती गीता विश्वकर्मा जी दिनांक 07 जनवरी, 2026 को पूर्वाहन 11:00 बजे से सर्किट हाउस, प्रयागराज में महिला उत्पीड़न के प्रकरणों पर की गई कार्यवाही की अद्यतन स्थिति की समीक्षा एवं महिला जनसुनवाई करेंगी। तत्पश्चात आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी करेंगी। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
प्रयागराज:जिलाधिकारी ने पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत घाटों व पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
प्रयागराज 1 जनवरी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपर पुलिस आयुक्त डॉ0 अजय पाल शर्मा के साथ गुरूवार को माघ मेला-2026 के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के दृष्टिगत संगम नोज सहित अन्य घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार के साथ पुलिस लाइन में बनाये गये आईसीसीसी कंट्रोल रूम पहुंचकर भीड़ व यातायात प्रबंधन की हो रही मानीटरिंग को देखा। जिलाधिकारी व अपर पुलिस आयुक्त ने फाफामऊ क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात प्रबंधन को…
प्रयागराज:थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-415/2025 धारा-87/137(2)/127(3)/142/ 65(1) भा0न्या0सं0 व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त लल्लू राम पुत्र जेठू निवासी ग्राम मनिकापुर थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 31.12.2025 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा फूलपुर स्थित…
प्रयागराज,माघ मेला–2026 : अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उ.प्र. की अध्यक्षता में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को लेकर गोष्ठी
माघ मेला–2026 के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उ.प्र. की अध्यक्षता में मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन को लेकर माघ मेला पुलिस लाइन स्थित तीर्थराज सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी में निर्देशित किया गया कि मेला क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों एवं प्रमुख प्रवेश मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए पुलिस की प्रभावी दृश्यता, सक्रिय उपस्थिति एवं सतत चेकिंग के माध्यम से सतर्कता बनाए रखी जाए।…
प्रयागराज: आकांक्षात्मक विकासखंड बहरिया और कोराव की समीक्षा बैठक!
प्रयागराज: आकांक्षात्मक विकासखंड बहरिया और कोराव की समीक्षा बैठक हेतु श्री सुभाष चंद्रा, निदेशक,भारत सरकार मत्स्य पालन पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय मत्स्य पालन विभाग एवं नीति आयोग भारत सरकार द्वारा नामित केंद्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा विकास भवन स्थित गंगा सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह के साथ सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग एवं पोषण से संबंधित सूचकांक की समीक्षा की गई, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएससी में आधारभूत सुविधाओं और डॉक्टर के साथ-साथ सीएचओ की तैनाती के संबंध में जानकारी ली…
प्रयागराज: माघ मेला–2026: आपातकालीन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस-प्रशासन की ब्रीफिंग
दिनांक 29.12.2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन्स माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में माघ मेला–2026 की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ब्रीफिंग कार्यक्रम तथा माघ मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण व भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया- ▪ पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज श्री जोगेंद्र कुमार द्वारा पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा गया कि माघ मेला-2026 के दौरान भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन योजनाओं का त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक होती है इसलिये आपात स्थिति उत्पन्न होने पर कम से कम समय में निकासी क्षमता को…
प्रयागराज: डीएम-11 ने डीआरएम-11 को 7 रनों से हराकर जीता मैत्री क्रिकेट मैच
माघ मेला-2026 के दृष्टिगत प्रशासनिक अधिकारियों एवं रेलवे अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय एवं सामंजस्य स्थापित किए जाने हेतु डीएम-11 व डीआरएम-11 के मध्य डीएसए ग्राउंड में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैत्री क्रिकेट मैच का उद्घाटन मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल के द्वारा किया गया। मैत्री क्रिकेट मैच में मण्डलायुक्त के द्वारा डीएम-11 एवं डीआरएम-11 के सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए सभी को शुभकामनांए दी। मैत्री क्रिकेट मैच में डीआरएम-11 टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। 15-15 ओवरों के मैच में पहले…
प्रयागराज:मंडलायुक्त ने मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल रविवार को माघ मेला 2026 की सन्निकटता के दृष्टिगत मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों का नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, उप मेलाधिकारी‚ माघ मेला तथा संंबंधित विभागों के अधीक्षण अभियन्ता व अधिशासी अभियन्ता के साथ भ्रमण किया गया। मंडलायुक्त ने भ्रमण के दौरान मेला क्षेत्र में तैयार कराये जा रहे विभिन्न घाटों को देखा गया और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं⁄व्यवस्थाओं के संंबंध में जानकारी लेते हुए समस्त घाटों एवं आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं को मेला प्रारम्भ होने के पूर्व समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए । मेला…
Operation Conviction’’ के तहत प्रयागराज पुलिस द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप क्या हुआ समझें
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा चलाये जा रहे “Operation Conviction’’ अभियान के दृष्टिगत श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में जोन-गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस के द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन द्वारा प्रभावी पैरवी के क्रम में आज दिनांक-24.12.2025 को मा0 न्यायालय एफ0टी0सी0 कक्ष संख्या-01 प्रयागराज द्वारा थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-62/2010 धारा-392/412/419/420 भा0द0सं0 के अभियुक्त वीरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामानन्द निवासी दलमऊ रोड मुंशीगंज थाना भदोखर जनपद रायबरेली को धारा-411 भा0द0सं0…
प्रयागराज:युवा आपदा मित्रों के निर्माण के साथ विशेष संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का गौरवपूर्ण समापन
प्रयागराज :: एन सी सी ग्रुप मुख्यालय, प्रयागराज के तत्वावधान में 15 यूपी बटालियन एन.सी.सी., प्रयागराज द्वारा आयोजित 12 दिवसीय विशेष संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (युवा आपदा मित्र योजना) का ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी आयोजन सैनिक पी.जी. कॉलेज, मई ,देवकली, हनुमानगंज, प्रयागराज के परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।भीषण ठंड एवं घने कोहरे जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद यह शिविर अपने निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूर्ण अनुशासन, योजनाबद्ध प्रबंधन एवं उच्च मनोबल के साथ संचालित हुआ। शिविर के दौरान राज्य आपदा मोचन बल, उत्तर प्रदेश द्वारा कैडेट्स को आपदा प्रबंधन से संबंधित…
प्रयागराज: माघ मेला क्षेत्र स्थित रिज़र्व पुलिस लाइन्स के तीर्थराज सभागार में माघ मेला में ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारीगण की ब्रीफिंग की गयी
▪️पुलिस आयुक्त, प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार ने पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि माघ मेला एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है यह ड्यूटी नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों के साथ शालीनतापूर्वक एवं सहयोगात्मक व्यवहार करें। ▪️सभी पुलिसकर्मी मेला क्षेत्र की भौगोलिक संरचना, प्रमुख मार्गों, घाटों एवं संवेदनशील स्थलों की जानकारी स्वयं प्राप्त करें जिससे कि ड्यूटी निष्पादन में गुणवत्ता बनी रहे । ▪️सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी अधीनस्थों…
प्रयागराज : अपहरण कर फिरौती मांगने की घटना में संलिप्त 03 वांछित अभियुक्त थाना थरवई पुलिस द्वारा गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थवरई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थवरई पर पंजीकृत मु0अ0सं0-336/2024 धारा-140(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त 1. राजकुमार यादव उर्फ यदुवंशराज पुत्र दातादीन यादव निवासी ग्राम हरिभानपुर थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज 2. राजा यादव पुत्र वीरेन्द्र सिंह यादव निवासी ग्राम सोनौटी थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज 3. प्रेम कुमार शर्मा…
प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में आईजीआरएस एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें राजस्व विभाग के सभी अधिकारी, जिलास्तरीय अधिकारी तथा पेशकार सम्मिलित रहे। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल, राजस्व विभाग एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही और उदासीनता बरते जाने पर भविष्य में कड़ी से कड़ी कार्यवाही प्रचलित की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यसर्वाेपरि है इसलिए इन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम होगी। बैठक…
प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर’’ अभियान के तहत एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर’’ अभियान के तहत एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर.एस. वर्मा सेवानिवृत आईएएस ने कार्यशाला में अपने विचारों एवं अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री आर.एस. वर्मा ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर’’ अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजनमानस की समस्याओं का निस्तारण प्रशासन के द्वारा ग्रामीण स्तर पर किया जाना है, जिसके लिए गांव…
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
प्रयागराज 22 दिसम्बर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत हो रहे एएसडी मतदाताओं के पुर्नसत्यापन व मैपिंग के कार्यों की प्रगति एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ…
