आजमगढ़। भंवरनाथ के पास एनएच-233 के निर्माण में लगी हाईड्रोलिक मशीन अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। जिससे विद्युत पोल टूटकर बगल से ही गुजरे 11 हजार वोल्ट के पोल पर जा गिरी। जिससे करीब चार हजार घरों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। लोग घरों में बैठकर बिजली आने का इंतजार कर रहे थे। कड़ी मशक्कत करने पर करीब दस घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता अकबर अली ने बताया कि भंवरनाथ मातनपुर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से 11 हजार वोल्ट के पोल एनएच-233 के पास…
Category: आज़मगढ़
आजमगढ़: एक आवास और दो दुकानों से चोरों ने हजारों की चोरी की
आजमगढ़। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की रात चोरी की घटनाएं हुई। कप्तानगंज थाना अंतर्गत सीएचसी कोयलसा परिसर स्थित वार्ड ब्वाय के आवास से चोरों ने जहां जेवरात पर हाथ साफ किया तो रानी की सराय में दो दुकानों का ताला तोड़ कर नकदी व सामान उड़ा दिए गए।सीएचसी कोयलसा पर तैनात वार्ड ब्वाय मुक्तेश्वर पुत्र देवनाथ गाजीपुर जिले का निवासी है। वह अस्पताल पर ड्यूटी करने के साथ ही परिसर में रहता भी है। शुक्रवार की रात अज्ञात चोर उसके आवास में घुस गए और आलमारी…
आजमगढ़: कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन
आजमगढ़: बूढ़नपुर तहसील पर कोटेदार पर अंगुठा लगवाकर कम राशन देने का आरोप लगाते हुुए शनिवार को अहिरौला ब्लाक के मडना के ग्रामीणों ने बूढ़नपुर तहसील में प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंप मामले की जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार कार्ड धारकों का अंगूठा लगवा लेता हैै, लेकिन खाद्यान्न राशन कार्ड के हिसाब से नहीं देते हैं। जब इसकी शिकायत ग्रामीण करते हैं तो वह और उसका परिवार झगड़ा करने लगता है। लोग कोटेदार के इस रवैये से…
आजमगढ़: कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर नारी शक्ति का आह्वान किया
आजमगढ़। इनरव्हील क्लब ऑफ आजमगढ़ द्वारा रोडवेज स्थित एक होटल के सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह व समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्लब की चेयरमैन अर्चना वाजपेयी ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सिधारी निवासी सतनाम की 11 साल की दिव्यंग बेटी मनसिमर कौर को अध्यक्ष अलका सिंह ने गोद लिया। उन्होंने कहा कि मनसिमर की देखदेख संस्था करेगी। उसके बाद नगर के लछिरामपुर से महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसे चेयरमैन अर्चना वाजपेयी ने हरी झंडी दिखाई। महिला सशक्तिकरण, शक्ति…
आजमगढ़: वैक्सीन का दूसरा डोज लगते ही युवक की बिगड़ी हालत
आजमगढ: रानी की सराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को टीका लगते ही एक युवक की हालत बिगड़ गई और जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइेवट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निजामाबाद कस्बा निवासी प्रेम प्रकाश (35) दूसरा डोज लगवाने के लिए पत्नी के साथ पीएचसी रानी की सराय पर पहुंचा था। टीका लगवाने के बाद कक्ष के बाहर ही निकला कि अचानक गिरकर बेहोश हो गया। सीएचसी की टीम ने तत्काल उसका मुुआयना किया तो पाया कि बीपी बढ़ा था।…
आजमगढ़:विवाहिता का शव मंदिर में रख मायके वालों का प्रदर्शन, ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मां, पति हिरासत में
आजमगढ़ : जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मीठीपट्टी गांव में शुक्रवार की रात विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई थी। भाई ने पति, जेठानी व सास पर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर रविवार की सुबह भाई शव लेकर मृतका के मायके भुवना बुजुर्ग चला गया। जहां मायके वाले शव को गांव के मंदिर में रख कर धरना प्रदर्शन कर रहे है । जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव निवासी मुन्नर राजभर ने अपनी पुत्री दुर्गासा(30) का विवाह 2010 में मीठीपट्टी गांव निवासी…
आजमगढ़:लंबे इंतजार के बाद आया परिणाम, तो खिले चेहरे
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम के लिए परीक्षार्थियों को लंबा इंतजार तो करना पड़ा लेकिन अंत में सबका भला हुआ। सबकी जय-जय रही। शनिवार को बोर्ड ने परिणाम जारी किया तो जिले के लगभग 100 फीसदी छात्र पास थे।कोरोना संक्रमण के कारण यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों का मूल्यांकन बोर्ड ने विशेष फार्मूले के आधार पर किया गया। लिहाजा इस बार यूपी बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की। हालांकि पास प्रतिशत…
आजमगढ़:पेट्रो पदार्थो के बढ़े मूल्य के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी
आजमगढ़: पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ठेकमा बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी के चलते महंगाई चरम पर है। इसी के विरोध में शनिवार को कांग्रेस नेता उमेश सरोज के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ठेकमा बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान उमेश सरोज ने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी से सभी…
आजमगढ़/ लाटघाट: सगड़ी तहसील के गांगेपुर में हो रही घाघरा की कटान
आजमगढ़/ लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को भी डिघिया और बदरहुंआ गेज पर नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं नदी तेजी से कटान कर रही है वर्तमान में नदी की कटान गांगेपुर रिंगबांध से मात्र 15 मीटर दूर हो रही है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी घाघरा नदी कटान करते हुए किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन पानी में समाहित हो गई। घाघरा की कटान को रोकने के लिए शासन से जनवरी माह…
आजमगढ़: ट्रैक पर मिली युवक की लाश, ट्रेन से कटकर हुई मौत
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो शव संजरपुर गांव निवासी बिहारी लाल वनवासी पुत्र बाडू का निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की सुबह में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों ने रेलवे ट्रैक पर…
आजमगढ़: राशन वितरण में समस्या ,ग्रामवासी हुए बेहाल ,आला अफसरों से की शिकायत
आजमगढ़: लोगों को समय से नहीं मिल रहा है राशन ,लोग हुए बेहाल, ग्राम प्रधान ने की शिकायत. ग्राम प्रधान चंद्र कुमार मौर्य जो कि ग्राम पंचायत लेडुआ फत्तेपुर, विकासखंड तहबरपुर के ग्राम प्रधान हैं. उनके ग्रामवाशियों की शिकायत है कि ग्राम सभा के कोटेदार मेवाती देवी पत्नी अपरवल राम की मृत्यु हो चुकी है, जिसके चलते वर्तमान समय में कोटा फत्तेपुर के कोटेदार चतुर्घुन यादव के यहां शामिल कर दिया गया है, जबकि राशन का वितरण मेवाती देवी के घर से ही हो रहा है.लेकिन अब यहां राशन वितरण…
आजमगढ़: दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर हवलदार यादव का पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने किया स्वागत
आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को दोबारा सपा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी जनों में खुशी की लहर है। जिलाध्यक्ष सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ राजा राम राजभर उर्फ रामू राजभर ने जिला सपा कार्यालय में अपने समर्थकों संग पहुंचकर हवलदार यादव का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राजा राम राजभर ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ जिले की 10 विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा होगा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश की बागडोर संभालेंगे इस अवसर पर मनोज…
आजमगढ़: ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 नियंत्रण अभियान के अंतर्गत साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन
आजमगढ़: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए कोविड-19 नियंत्रण अभियान के अंतर्गत सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है । इसी क्रम में आज विकासखंड फूलपुर के गोरखपुर में शाहगंज मार्ग पर ग्राम पंचायत गोबराहा में नोडल अधिकारी फूलपुर, आजमगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत में मेन रोड व नाली की साफ-सफाई व कूड़े की का निस्तारण सफाई कर्मचारियों द्वारा कराया गया । इसी के साथ ही जनपद के विभिन्न ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थानों…
आजमगढ़:बच्चों के मामूली विवाद में बड़ों में चली लाठियां दो घायल
आजमगढ़: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गांव में बच्चों के विवाद में भी जमकर मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गांव में शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई मामूली विवाद उस समय बड़ा रूप ले लिया बच्चों के विवाद में बड़ों ने हस्तक्षेप किया और बात तू तू मैं मैं से शुरू होकर मारपीट में बदल गई । विक्की रावत पुत्र दुखी रावत, रवि रावत पुत्र बिंदु रावत गंभीर रूप से घायल…
आजमगढ़ :करंट की चपेट में आने से युवक की मौत शादी समारोह में टेंट लगाने गया था युवक
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोपाल पट्टी में राजाराम पुत्र धुनाई की लड़की का शुक्रवार को विवाह था। जिसमें अजोर पुर अंबेडकरनगर का निवासी युवक श्यामचंद पुत्र साधू जनरेटर और टेंट का काम कर रहा था तथा शादी में टेंट लगाने गया था । शाम हल्की बारिश मैं लगभग 3:00 बजे टेंट को लगाने लगा तभी टेंट का एक पोल पेंड़ से छू गया जिसमें बिजली का तार सटा हुआ था और उसमें करंट आ गया जिसके कारण पोल में भी करंट आ गया और करंट लगने से ही…
आजमगढ़:पिछले 12 घंटों से हो रही रुक-रुक कर तेज हवाओं के साथ बारिश
आजमगढ़: बंगाल की खाड़ी में उठे आज तूफान से जहां पूरे पूर्वोत्तर भारत में तबाही मची है । वही आजमगढ़ में भी कल दोपहर से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और तेज हवाओं ने मौसम को नम बना दिया है पिछले 12 घंटों से हो रही लगातार रुक रुक के तेज हवा के साथ बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है वही सब्जी के फसलों को भी नुकसान है। धान की रोपण फसल को फायदा हो रहा है।
आजमगढ़: सफाई कर्मियों द्वारा ग्राम पंचायत हरैया कंटेनमेंट जोन का किया गया सैनिटाइजेशन
आजमगढ़ :जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे आदेशानुसार सहायक विकास अधिकारी लालजी राय की देखरेख में पूरे ब्लॉक में साफ-सफाई सैनिटाइजेशन किया जा रहा है । जगह-जगह भरे गड्डों से पानी हटाकर उसको गड्ढा बंद किया जा रहा है। अगल-बगल की जितनी घास को काटा जा रहा है। खड़ंजा ऑफिस रोड पर झाड़ू लगाया जा रहा है । नाली की सफाई ग्राम पंचायत करतारपुर में साफ सफाई करते हुए कर्मचारी सैनिटाइजेशन भी कर रहे हैं । कर्मचारी संघ स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही मिशन है जिलाअध्यक्ष सीपी यादव,…
आजमगढ़: स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक पलटा
आजमगढ़: अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढया से बिलारी जाने वाले मार्ग पर ओवरलोड ट्रक की स्टियरिंग फेल हो जाने के कारण पलट गया।लोगों के द्वारा बताया गया की ट्रक रात में मिट्टी भरकर जा रहा था लोड अधिक होने के कारण कुछ गड़बड़ हो गया और स्टियरिंग फेल हो गया जिसके चलते वह पलट गया। खैर राहत की बात है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नही है बताया जा रहा है कि ट्रक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के कार्य में लगा हुआ है ट्रक…
जिले में मंगलवार को 77 कोरोना संक्रमित मिले, 6 की मौत
आजमगढ़ ।। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप जिले में कम हो रहा है। मंगलवार को एक बार फिर कोरोना का ग्राफ गिरने के साथ ही 77 नए कोरोना संक्रमित मील और वहीं कोरोना संक्रमित 6 व्यक्तियों की मृत्यु भी हुई।पहले जिले में तेजी से बढ़ रही संक्रमित रोगियों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग को सकते में डाल दिया था। हर तरफ हाहाकार मच गया था, अब कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में काफी गिरावट आई है। स्वास्थ्य विभाग की सारी कवायद सफल रही वहीं सीएमओ ने बताया कि…
आजमगढ़: दिल्ली से आजमगढ़ जा रही बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल
आजमगढ़: सड़क पर अचानक बस के सामने नीलगाय के आ जाने से एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दर्जनों यात्रियों घायल हो गए। यह हादसा लोनी कटरा क्षेत्र में लखनऊ सुल्तानपुर हाइवे के निकट शनिवार को तड़के हुआ। बताया जा रहा है कि यह बस दिल्ली से आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर की सवारियों को लेकर आजमगढ़ जा रही थी। लोनी कटरा के निकट ही नीलगाय के अचानक आ जाने से गाय को रौंदती हुई सड़क के किनारे पलट गई। यात्रियों की चीखें सुनकर स्थानीय लोग एवं पिकेट…
