अमेरिका में क्रिकेट का भविष्य इन दिनों संकट में नजर आ रहा है. पिछले महीने आईसीसी ने USA क्रिकेट को उसके दायित्वों को बार-बार तोड़ने के आरोप में सदस्यता से निलंबित कर दिया था. अब इस विवाद के बीच USA क्रिकेट ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है. बोर्ड ने चैप्टर 11 दिवालियापन के लिए अर्जी दाखिल कर दी है. क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी आईसीसी सदस्य संस्था ने दिवालियापन की कानूनी प्रक्रिया का सहारा लिया है. चैप्टर 11 दिवालियापन अमेरिका का एक कानूनी प्रावधान है,…
Category: खेल
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, 78 गेंदों में ठोका शतक
भारत के उभरते बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. महज 14 साल की उम्र में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रच डाला. ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल में खेले जा रहे भारत अंडर-19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 युवा टेस्ट के दूसरे दिन सूर्यवंशी ने केवल 78 गेंदों पर शतक जमाकर सबको चौंका दिया. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 8 छक्के निकले. सूर्यवंशी का यह शतक ऑस्ट्रेलिया में युवा टेस्ट इतिहास का सबसे तेज शतक बन गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के लियम…
पहले बल्ले से धोया, फिर गेंद से किया काम तमाम, वर्ल्ड कप के पहले मैच में छाई दीप्ति शर्मा
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज भारत ने जीत के साथ किया. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. स्मृति मंधाना (8) के सस्ते में आउट होने के बाद प्रतिका रावल ने हरलीन देओल के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की. मिडिल आर्डर में लगातार विकेट गिरने के बाद भारत पर दबाव आ गया था, तब दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को 269 तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 211 पर सिमट गई, दीप्ति…
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025: इस बार महिला टीम की प्राइज मनी में 300% का इजाफा
एशिया कप 2025 के समापन के ठीक एक दिन बाद महिला क्रिकेट में इतिहास रचने जा रहा है. 30 सितंबर से भारत में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होगा. यह टूर्नामेंट 13वां एडिशन है और खास इसलिए है क्योंकि इस बार प्राइज मनी में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई है. इतना ही नहीं, महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी अब पुरुषों के वर्ल्ड कप और आईपीएल से भी ज्यादा हो गई है. आईसीसी ने घोषणा की है कि इस बार महिला वनडे वर्ल्ड कप की…
वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में हराकर नेपाल क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास!
सोमवार को नेपाल क्रिकेट टीम के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में नेपाल ने 2 बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज को 90 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 173 रन बनाए थे, आसिफ शेख ने 47 गेंदों में नाबाद 68 और संदीप जोरा ने 39 गेंदों में 63 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज 83 रनों पर ऑलआउट हो गई. ऐसा नहीं था कि वेस्टइंडीज टीम में सभी नए खिलाड़ी थे, बल्कि इस टीम में…
हार के बाद पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, ड्रेसिंग रूम में छिपी पूरी टीम; स्टेज पर इंतजार करते रहे सभी गेस्ट
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल हुए काफी समय बीत गया, लेकिन प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान की टीम ने शर्मनाक हरकत की. प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए सभी लोग मैदान पर तैयार खड़े थे, लेकिन पाकिस्तान की टीम एक घंटे से ज्यादा समय तक नीचे नहीं आई, जिसके चलते प्रेजेंटेशन सेरेमनी एक घंटा 16 मिनट की देरी से हुई. ड्रेसिंग रूम में छिपी रही पाकिस्तान की टीम विश्व कप और एशिया कप कई मुकाबलों में हमने देखा है कि मैच खत्म होने के कुछ समय बाद ही प्रेजेंटेशन…
एशिया कप जीतने के बावजूद भारत ने नहीं ली ट्रॉफी, PAK के मुंह पर करारा तमाचा ?
एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात दी, लेकिन इसके बाद दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जो कुछ भी हुआ वो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है. मैच रात 12 बजे खत्म हो गया लेकिन सवा एक बजे तक भी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन नहीं शुरू हो सकी. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम ने पीसीबी और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से ही इनकार कर दिया. मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी का मंच सजकर…
क्रिकेट के इतिहास में फाइनल में कितनी बार हुआ भारत-पाकिस्तान का आमना सामना ?
भारत पाकिस्तान दो ऐसी क्रिकेट टीम में है, जिनका मुकाबला हर समय रोमांचक होता है। हालांकि, आंकड़े देखें तो भारतीय टीम पाकिस्तान से कई गुना आगे है। लेकिन अलग-अलग इवेंट में जब फाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ, तो कौन सी टीम आगे रही ये आंकड़ा आपको हैरान कर देगा। आइए आज नजर डालते हैं उन आंकड़ों पर जब भारत और पाकिस्तान की टीम फाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने आई. कितनी बार हुआ भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना लिमिटेड ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच पांच…
एशिया कप फाइनल से पहले सूर्यकुमार यादव पर ICC ने लगाया जुर्माना
टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पर 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज मैच में राजनीतिक बयान देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जुर्माना लगाया है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत की जीत को भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित करते हुए कहा कि उनकी टीम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता में खड़ी है. दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज का मैच बेहद तनाव वाले माहौल में खेला गया था और भारत में…
IND vs WI टेस्ट स्क्वाड से क्यों टीम इंडिया से बाहर हुए ये 5 खिलाड़ी ?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने जा रही है। इस घरेलू सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि रवींद्र जडेजा उपकप्तान के रूप में नजर आएंगे। ऋषभ पंत चोट के चलते फिलहाल बाहर हैं। एक तरफ जहां साईं सुदर्शन पर भारतीय मैनेजमेंट ने भरोसा जताया है, तो वहीं दूसरी ओर उन 5 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है जो इंग्लैंड…
अभिषेक शर्मा बने टी20 के नए रिकॉर्ड मैन, युवराज सिंह को छोड़ा पीछे ?
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और हर मैच में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। अभिषेक ने दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में सिर्फ 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यह उनके अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर का पांचवां मौका था, जब उन्होंने 25 या उससे कम गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया,…
ICC के नाम खुला खत : इस पाकिस्तानी क्रिकेटर को बैन क्यों नहीं कर रहे आप ?
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में माहौल काफी तनावपूर्ण रहा. भारत ने ग्रुप चरण में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से किसी भी मौके पर हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया. इस बात और 7 विकेट से हार ने पाकिस्तान को झकझोर दिया. वह अपना दुखड़ा लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के पास भी पहुंचे और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग कर दी. हालांकि आईसीसी ने पाकिस्तान की मांग को सिरे से खारिज कर दिया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से ही कई सवाल पूछ डाले.…
रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए कर्नाटक ने 37 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है
भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और करुण नायर कर्नाटक की आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए घोषित 37 संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल है. राहुल और प्रसिद्ध लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ भारत ‘ए’ के लिए अनौपचारिक चार दिवसीय मैच खेल रहे है. 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी सत्र में कर्नाटक की टीम एलीट ग्रुप बी में है और टीम राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इस ग्रुप में गोवा, पिछले साल की उपविजेता केरल, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब…
आखिर क्यों भड़का हारिस रऊफ, क्या इशारा करना चाहता था पाक खिलाड़ी? लग सकता है फाइन ?
एशिया कप 2025 सुपर-4 चरण में भारत और पाकिस्तान (Ind vs Pak) के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले के दौरान मैदान के बाहर एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों को हैरान कर दिया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ विकेट निकालने में नाकाम रहे तो उनका गुस्सा दर्शकों पर उतर आया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उन्हें भारतीय दर्शकों की ओर विवादित इशारे करते हुए देखा जा सकता है। कोहली की याद दिलाने पर भड़के रऊफ मैच के दौरान जब हारिस रऊफ बाउंड्री लाइन…
वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए ऋषभ पंत, सामने आया बड़ा हेल्थ अपडेट ?
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि वह इस साल की शुरुआत में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान लगे फ्रैक्चर से अभी भी उबर रहे हैं. 27 वर्षीय पंत पैर में चोट लगने के कारण उस सीरीज में भारत के आखिरी मैच में नहीं खेल पाए थे और उन्हें बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर फॉर एक्सीलेंस में रिहैब की जरूरत है. ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, पंत अभी भी बेंगलुरु में स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग…
मैदान पर गाली-गलौज कर रहे थे पाकिस्तानी, जीत के बाद अभिषेक शर्मा का सनसनीखेज खुलासा ?
दुनिया के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पांच छक्के और छह चौके के साथ एशिया कप में पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी. बाएं हाथ के इस ओपनर ने सिर्फ 39 गेंद में 74 रन की तूफानी पारी खेलते हुए एशिया कप में भारत की लगातार चौथी जीत पक्की की. रविवार रात अपने टी-20 करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ने के बाद अभिषेक ने एक सनसनीखेज खुलासा भी किया. पाकिस्तानी प्लेयर्स की स्लेजिंग अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स के एक सवाल के जवाब में सनसनीखेज खुलासा करते हुए…
बल्ले को बंदूक बनाया साहिबजादा फरहान ने पचासा ठोकने के बाद आतंकियों की तरह मनाया जश्न ?
जश्न मनाने का यह अंदाज़ पहले आसिफ अली का भी देखा गया था. अब देखना यह होगा कि फरहान ने आईसीसी की आचार संहिता का कोई उल्लंघन किया है या नहीं. मैदान पर फरहान के सेलिब्रेशन को लेकर जहां भारतीयों में गुस्से का माहौल है और इसे आतंकियों की तरह का रवैया बता रहे हैं. दूसरी तरफ, पाकिस्तानी फैंस इसे जबर्दस्त बता रहे हैं. फरहान का यह जश्न ऐसे समय में सुर्खियों में आया है, जबकि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों में पहले से ही तनाव का माहौल…
भारत-पाकिस्तान का सुपर 4 मुकाबला आज, सोनी LIV नहीं है? ऐसे देखें फ्री में पूरा मैच
एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला आज होने जा रहा है. भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 स्टेज में आमने-सामने होंगी. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मैच हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरपूर रहने वाला है. ग्रुप स्टेज के पिछले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराया था और अब सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम एशिया कप में अपने अपराजेय अभियान को जारी रखना चाहेगी. मैच…
बांग्लादेश ने 6 बार की चैंपियन श्रीलंका को धोया, 2025 एशिया कप फाइनल की ओर बढ़ाया पहला कदम
बांग्लादेश ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया है. एशिया कप के सुपर-4 स्टेज की शुरुआत बेहद रोमांचक जीत के साथ हुई है. इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने पहले खेलते हुए 168 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसे बांग्लादेश टीम ने आखिरी ओवर में रोमांचक अंदाज में लक्ष्य को हासिल कर लिया. बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदय ने मैच विनिंग पारी खेली, जिन्होंने 58 रन बनाए. 6 बार की एशिया कप चैंपियन श्रीलंका पर इस रोमांचक जीत से बांग्लादेश ने 2025 एशिया कप फाइनल की ओर पहला…
टीम इंडिया को झटका, ऑलराउंडर के सिर में लगी गंभीर चोट, छोड़ना पड़ा मैदान ?
एशिया कप 2025 के आखिरी ग्रुप मुकाबले में भारत ने ओमान को 21 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 188 रन बनाए, जिसके जवाब में ओमान की टीम 167 रन ही बना सकी. टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही रहा भारत अब 21 सितंबर को सुपर-4 चरण में पाकिस्तान से भिड़ेगा. लेकिन इस अहम मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा. टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल एशिया कप 2025 के आखिरी लीग मैच में…
