ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने देश वापस लौट आए हैं. रोहित ने आखिरी दो वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया में धमाकेदार बल्लेबाजी की. इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी के लिए हिटमैन रोहित शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी बनाया गया. रोहित शर्मा के भारत आने पर शानदार स्वागत हुआ है. रोहित के लिए उनके फैंस मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे. रोहित ने भी फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाई. वहीं रोहित एक चाहने वाले उनसे वो सवाल…
Category: खेल
डिविलियर्स से भी खतरनाक उनका 10 साल का बेटा, जड़ी अपनी पहली हाफ सेंचुरी!
साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स जब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते थे, तब भी हर गेंदबाज में उनका खौफ था. आज भी वह किसी लीग क्रिकेट में खेलें तो गेंदबाज उनके सामने गेंदबाजी करने से डरते हैं, क्योंकि वह आज भी उसी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं. अब उनका 10 साल का बेटा उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चल पड़े हैं. उनके बेटे ने अपने क्रिकेट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा है, इसको लेकर डिविलियर्स की पत्नी ने एक पोस्ट शेयर किया जिसे उन्होंने री-शेयर किया. एबी डिविलियर्स…
महिला विश्व कप सेमीफाइनल की जानकारी, कौन किससे कब खेलेगा मैच, जानिए फाइनल की तारीख
आईसीसी महिला विश्व कप के इस सीजन में कुल 28 मैच खेले गए. हर टीम ने एक-दूसरे के खिलाफ सात-सात मुकाबले खेले. इन मैचों के बाद भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं. वहीं पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश का सफर लीग चरण में ही खत्म हो गया. पहला सेमीफाइनल इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 29 अक्टूबर को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. इंग्लैंड ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन…
महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा महामुकाबला
आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत ने जगह बनाई. ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच रविवार, 25 अक्टूबर को खेले गए मैच से सेमीफाइनल की स्थिति भी साफ हो गई. इस मैच के बाद आईसीसी ने सेमीफाइनल का शेड्यूल जारी किया, जिससे ये तय हुआ कि वीमेंस वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की टक्कर ऑस्ट्रेलिया के साथ होगी.वीमेंस वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का पहला मुकाबला बुधवार, 29 अक्टूबर को खेला जाएगा, जो कि इंग्लैंड और दक्षिण…
विराट कोहली से लेकर संगाकारा तक, वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल के इतिहास में 13,000 रनों का आकड़ा पार करना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इस आकड़े तक सबसे तेजी से पहुंचकर इतिहास रचा है. कोहली वनडे क्रिकेट में 13,000 रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें और दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं. उनके अलावा, चार दिग्गजों बल्लेबाज भी इस लिस्ट में शामिल हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, विराट कोहली से लेकर कुमार संगाकारा तक, सबसे तेज 13,000 वनडे रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं?…
महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती
महिला वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान टीम की घनघोर बेइज्जती हो गई है. उसे पूरे टूर्नामेंट में एक भी जीत नहीं मिली. पाकिस्तान पूरे वर्ल्ड कप में इकलौती टीम रही जो एक भी मैच नहीं जीत पाई. हालांकि वो अभी टेबल में सबसे निचले स्थान पर नहीं है. टेबल में सबसे नीचे बांग्लादेश है, जिसने अभी तक टूर्नामेंट में एक मैच जीता है. पाकिस्तान टीम के वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के हाथों 7 विकेट की चौंकाने वाली हार से हुई थी. उसके बाद भारतीय टीम ने उसे 88…
महिला विश्व कप: 36 चौके, 6 छक्के, भारत के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने की 5 बड़ी वजह
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेले गए मैच में भारत के लिए करो या मरो की स्थिति थी. टीम इंडिया के लिए ये मैच जीतना काफी जरूरी था. अगर भारत ये मैच हार जाता, तब टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप से बाहर हो जाती. भारत की इस मुकाबले में जीत की कई बड़ी वजह रही हैं. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विशाल स्कोर विपक्षी टीम के सामने खड़ा किया.…
ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत किसके साथ खेलेगा अगली वनडे सीरीज, विराट-रोहित को देखने का अब कब मिलेगा मौका?
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज खेलने गई है. भारत ने तीन में से दो वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले हैं और इन दोनों मुकाबलों में ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली करीब सात महीने बाद टीम के लिए खेलते नजर आए हैं. विराट और रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और ये खिलाड़ी अब केवल वनडे क्रिकेट ही खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टीम…
एडिलेड में कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड देख थर-थर कांपेंगे कंगारू?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच एडिलेड में खेला जाएगा. इस मैच में सबकी नजर एक बार फिर विराट कोहली पर होगी. कोहली का रिकॉर्ड एडिलेड में कमाल का रहा है. इस मैदान पर जब भी किंग कोहली उतरते हैं तो कोई न कोई कमाल जरूर करते हैं. अब इस बार भी उनके यही उम्मीद है. ऐसा इसलिए क्योंकि कोहली का रिकॉर्ड एडिलेड में धमाकेदाक रहा है. बता दें कि एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक कुल 15 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 9…
जिम्बाब्वे की अफगानिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, टेस्ट मैच में पारी और 76 रन से रौंदा
जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को हरारे के स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर एकतरफा अंदाज में हराते हुए इतिहास रच दिया। इकलौते टेस्ट मुकाबले में मेजबानों ने अफगानिस्तान को पारी और 73 रन से मात दी। इस जीत के हीरो रहे बेन करन, जिन्होंने शानदार शतक जमाकर टीम की नींव रखी, जबकि गेंदबाजी में ब्रैड एवंस और रिचर्ड नगारवा ने अफगान बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम की पारी 33 ओवर भी नहीं टिक सकी। पूरी टीम महज़ 127 रन पर ढेर हो गई।…
Asian Youth Games 2025: एकबार फिर टीम इंडिया ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ
एशियाई युवा खेलों में भारत की युवा कबड्डी टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने पूरे देश को गर्व से भर दिया. बहरीन में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 81-26 के विशाल अंतर से हरा दिया. इस मैच से पहले टॉस के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. भारतीय कप्तान ईशांत राठी ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाने से मना कर दिया. टॉस के वक्त हुए इस ‘नो हैंडशेक’ मोमेंट के बावजूद, भारतीय टीम ने मैदान पर शानदार खेल दिखाया. शुरू से ही भारत…
महिला वनडे विश्व कप: बारिश की लुका छिपी के बीच दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 150 रन से दी मात
मारिजैनकैप के ऑलराउंड प्रदर्शन और कप्तान लौरावोल्वार्ट और सुने लुस की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने महिला वनडे विश्व कप में डीएलएस नियम के तहत पाकिस्तान को 150 रन से हराया और तालिका में 10 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। वर्षा प्रभावित मुकाबले में 35 साल की कैप ने वोल्वार्ट (90) और लुस (61) के शानदार अर्धशतकों के बाद 43 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए, जिससे उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 312 रन बनाए। मैच को शुरू में 40-40 ओवर…
दूसरे वनडे के लिए एडिलेड पहुंची भारतीय टीम, एयरपोर्ट पर फैंस ने किया Ro-Ko का भव्य स्वागत
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 अक्तूबर को होने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए पर्थ से एडिलेड पहुंच गई है। भारतीय टीम तीन मैचों की इस सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है और उसकी नजरें वापसी पर टिकी होंगी। शुभमन गिल की अगुआई वाली दिवाली के मौके पर एडिलेड पहुंची जहां एयरपोर्ट पर भारतीय प्रशंसकों ने टीम का, विशेषकर रोहित शर्मा और विराट कोहली का भव्य स्वागत किया।
अब बहाया अफगान क्रिकेटरों का खून, क्या इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन होगा पाकिस्तान ?
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर रात के अंधेरे में एयर स्ट्राइक कर उसके 3 नौजवान क्रिकटरों को मौत की घाट उतार दिया. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान की ओर से खिलाड़ियों को निशाना बनाए जाने के बाद क्रिकेट जगत भी हैरान है. लोगों का कहना है कि पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन कर देना चाहिए. हाल में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशिया कप ट्रॉफी लेकर भाग गए थे. भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया. लेकिन जब…
क्रिकेट में नए फॉर्मेट की शुरुआत, जानें कैसे खेला जाएगा टेस्ट-20 ?
क्रिकेट के पहले फॉर्मेट की शुरुआत 15 मार्च 1877 को हुई थी, जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पहला टेस्ट मैच खेला गया था। उसके बाद से क्रिकेट फॉर्मेट और क्रिकेट के नियमों में कई बदलाव हुए। टेस्ट के बाद वनडे और फिर टी20 क्रिकेट की शुरुआत हुई। इतना ही नहीं क्रिकेट हंड्रेड, टी10 फॉर्मेट में भी क्रिकेट खेला जाता है। इससे आगे बढ़ते हुए क्रिकेट में एक नए फॉर्मेट इजाद किया गया है, जिसे टेस्ट 20 कहा जा रहा है। ये टेस्ट 20 क्या है, इसे कैसे खेला जाएगा और…
IPL 2026 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज ?
इंडियन प्रीमियर लीग का 19वें सीजन के लिए जल्द ऑक्शन होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर महीने में यह मेगा इवेंट होगा। पिछला सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था। टीम को प्लेऑफ से पहले ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। लीग स्टेज में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में कई खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन जिम्मेदार रहा। आईए हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, इंडियन प्रीमियर लीग के आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम…
कब तक चलेगा विराट और रोहित का ODI करियर? रवि शास्त्री ने जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
विराट कोहली और रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट में अपनी वापसी की तैयारी कर रहे हैं. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है, जहां 19 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कोहली और रोहित के भविष्य और 2027 वनडे वर्ल्ड कप के प्लान पर भी अपनी राय रखी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज 19-25 अक्टूबर तक खेली जानी है. फॉक्स स्पोर्ट्स से बातचीत में रवि शास्त्री ने विराट कोहली और रोहित…
19 टीमें कंफर्म, 1 जगह खाली, T20 World Cup 2026 के लिए किन देशों ने किया क्वालीफाई, देखें लिस्ट
टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण (T20 World Cup 2026) का आयोजन अगले साल होना है. इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे. इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खेलेंगी, जिसमें से 19 टीमें कंफर्म हो गई है. ओमान और नेपाल ने एक साथ इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है. नेपाल क्रिकेट टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 3 टीमों का फैसला एशिया-ईस्ट पेसेफिक क्वालीफायर राउंड से होना था, जिसमें से 2 टीमों की जगह…
महिला विश्व कप : श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच रद्द होने से भारत को नुकसान या फायदा ?
महिला विश्व कप 2025 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है, जहां हर एक मुकाबला सेमीफाइनल के लिहाज से महत्वपूर्ण होता जा रहा है. इस बीच मंगलवार को श्रीलंका महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इससे भारतीय महिला टीम को फायदा हुआ है. जानिए अभी महिला विश्व कप की अंक तालिका में कौन सी टीम कहां है. आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. 50 ओवरों में श्रीलंका ने 258 रन…
टीम इंडिया का सपना चकनाचूर! सिंगापुर ने भारत को दी मात, टूटा 2027 एशियन कप में खेलने का सपना
भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए मंगलवार की रात बेहद निराशाजनक रही. एएफसी एशियन कप 2027 में जगह बनाने का भारत का सपना सिंगापुर ने तोड़ दिया. गोवा में खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में भारत को सिंगापुर ने 2-1 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया. यह हार इसलिए भी ज्यादा चुभने वाली है क्योंकि सिंगापुर की फीफा रैंकिंग भारत से 24 स्थान नीचे है.भारत के ग्रुप में सिंगापुर के साथ-साथ हांगकांग और बांग्लादेश की टीमें भी शामिल हैं. इस ग्रुप की विजेता टीम को ही सीधे एशियन कप का टिकट…
