टी20 जीत के बाद यादव बोले: गिल-शर्मा की जोड़ी सीख रही है हर परिस्थिति से निपटना

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला जीतने के बाद कहा कि जब अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल शीर्ष क्रम में एक साथ बल्लेबाजी करते हैं तो वे सभी के चेहरों पर मुस्कान लाते हैं। भारतीय कप्तान ने कहा कि यह जोड़ी खेल के सबसे छोटे प्रारूप में विभिन्न परिस्थितियों से निपटने के विभिन्न पहलुओं को सीख रही हैं। भारत ने 4.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिए थे, लेकिन खराब मौसम के कारण आगे का खेल संभव नहीं…

मोहसिन नकवी की दोहरी भूमिका पर बीसीसीआई ने जताई आपत्ति, अब आईसीसी तक पहुंचेगा मामला ?

एशिया कप 2025 खत्म हुए करीब छह हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन भारतीय टीम को अब तक ट्रॉफी नहीं मिली है। 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपना नौवां एशिया कप खिताब जीता था। लेकिन मैच के बाद जो दृश्य सामने आए, उसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। दरअसल, भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और साथ ही पाकिस्तान के…

फाइनल से एक दिन पहले सचिन तेंदुलकर ने महिला टीम को किया था फोन, दिये थे स्पेशल टिप्स ?

विश्व विजेता भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खुलासा किया कि फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले महान सचिन तेंदुलकर ने महिला टीम से फोन पर बात की थी. उन्होंने बताया कि सचिन सर ने हमें कुछ जरूरी बातें बताईं, जिससे फाइनल जीतने में काफी मदद मिली. शेफाली वर्मा ने भी कहा कि तेंदुलकर से बात करके उनके अंदर आत्मविश्वास आया और उनका खेल शानदार रहा. पिछले रविवार को भारत की महिला क्रिकेट टीम ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. हरमनप्रीत कौर…

भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर आज कितने बजे खेला जाएगा क्रिकेट का मुकाबला, किस चैनल पर होगा सीधा प्रसारण

भारत और पाकिस्तान की टक्कर को मंच सज चुका है. हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में दोनों टीमें शुक्रवार (7 नवंबर) को टकराएंगी. भारतीय टीम की कप्तानी दिनेश कार्तिक कर रहे हैं वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगुआई अब्बास अफरीदी कर रहे हैं.पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय समय के मुताबिक यह मैच दोपहर एक बजकर पांच मिनट से खेला जाएगा. भारतीय टीम में दिनेश कार्तिक के अलावा रॉबिन उथप्पा, भरत चिपली, शाहबाज नदीम, प्रियांक पांचाल, स्टुअर्ट बिन्नी और अभिमन्यु मिथुन शामिल हैं.भारत-पाकिस्तान की टीमों को पूल सी में रखा गया है जिसमें कुवैत…

ऋषभ पंत की हुई टीम में वापसी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम का ऐलान ?

बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान किया है. चोट से उबरने के बाद ऋषभ पंत को एक बार फिर उपकप्तान के रूप में टीम में शामिल किया गया है. पंत के वापस आने से एन जगदीशन को टीम में मौका नहीं दिया गया है. जसप्रीत बुमराह के साथ आकाश दीप को तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा दिया गया है. स्पिनरों का नेतृत्व अनुभवी रवींद्र जडेजा करेंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ…

क्रिकेटर की चीयरलीडर बहन, IPL में अपने भाई के विकेट पर खूब नाची थीं ?

इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी टी20 फ्रेंचाइजी लीग बन चुकी है. इसकी शुरुआत साल 2008 में हुई थी. इसी साल इस लीग का 18वां सीजन खेला गया. बीते 18 सालों में इस लीग में काफी कुछ बदल चुका है. दुनिया का शायद ही कोई ऐसा क्रिकेटर होगा जो कि इस लीग में नहीं खेलना चाहता हो. इसके पीछे की वजह है आईपीएल में मिलने वाला बेशूमार पैसा और शोहरत. इस लीग को सिर्फ यही दो चीजें लोकप्रिय नहीं बनाती है. लीग में ग्लैमर का तड़का भी फैंस को…

स्मृति मंधाना से लेकर हरमनप्रीत कौर तक 3 भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, जिनकी नेटवर्थ जानकर चौंधिया जाएंगी आंखें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत सिर्फ एक खेल की उपलब्धि मात्र नहीं है, बल्कि यह एक पूरा भावनात्मक चक्र है. वर्षों की कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई और टीम इंडिया विश्व कप जीतने में सफल रही. भारत इससे पहले दो बार खिताब के करीब पहुंचकर फाइनल हार चुका था.उसके सामने वो भी डर था कि कहीं फिर से ऐसा न हो जाए. लेकिन देश की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर 140 करोड़ भारतवासियों को झूमने का मौका दिया. इस ऐतिहासिक जीत से सभी का ध्यान महिला क्रिकेट…

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को ICC से मिली बंपर प्राइज मनी, दक्षिण अफ्रीका पर भी पैसों की बारिश

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार ODI वर्ल्ड कप जीत लिया है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना. 2005 और 2017 के बाद यह भारतीय टीम तीसरा वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही थी, आखिरकार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने कप जीत ही लिया. इस ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय टीम को लगभग 42 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड प्राइज मनी मिली है. महिला वर्ल्ड कप के लिए तकरीबन 123 करोड़ रुपये का प्राइज पूल तैयार किया गया…

52 साल लगे, भारत की छोरियों ने वर्ल्ड कप जीत रचा इतिहास

भारतीय टीम आखिरकार 52 साल लंबे इंतजार के बाद पहली बार ODI वर्ल्ड चैंपियन बन गई है. भारत ने 2025 वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुई खिताबी भिड़ंत में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 298 रन लगाए थे. जवाब में लॉरा वुल्फार्ट ने शतकीय पारी खेल दक्षिण अफ्रीकी टीम की उम्मीद बनाए रखीं. उन्होंने 101 रन की पारी खेली. मगर शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी ने भारत को पहली बार विश्व…

IPL 2026 ऑक्शन से पहले होगा जबरदस्त ट्रेड, सैमसन-राहुल की नई टीम पर बड़ा खुलासा

इसी साल IPL 2026 ऑक्शन से पहले संजू सैमसन दूसरी टीम के साथ डील कर सकते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स बहुत जल्द संजू सैमसन को लेकर डील फाइनल करने वाले हैं. ये तय है कि सैमसन राजस्थान टीम छोड़ने वाले हैं और दिल्ली कैपिटल्स ने उनमें दिलचस्पी दिखाई है. मगर रिपोर्ट अनुसार दिल्ली अपना कोई मेन खिलाड़ी ट्रेड नहीं करना चाहती थी. यह भी खबर है कि केएल राहुल को अपने स्क्वाड में लाने के लिए KKR पूरा जोर लगा रही है. टाइम्स…

भारत के पुरुष और महिला क्रिकेटरों को BCCI कितनी सैलरी देती है?

क्रिकेट की दुनिया में भारत की मेंस और वुमेंस दोनों ही टीमों का जलवा देखने को मिल रहा है. भारतीय मेंस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया, वहीं भारतीय वुमेंस टीम महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में पहुंचकर अपना पहला खिताब जीतने से बस एक कदम दूर है. भारतीय मेंस और वुमेंस दोनों खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को कितनी सैलरी मिलती है? भारतीय क्रिकेट कंट्रोल…

महिला वर्ल्ड कप : फाइनल में ऐसी होगी भारत और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन!

महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारतीय महिला और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया सेमीफाइनल में इतिहास रचकर फाइनल में पहुंची है, टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की. ये महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज था. 7 बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय महिला टीम तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची, जबकि साउथ अफ्रीका टीम पहली बार फाइनल खेलेगी. देखें खिताबी…

विश्वकप फाइनल में पहुंचने पर क्या बोलीं कप्तान हरमनप्रीत कौर

जेमिमा रोड्रिग्स की 127 रन की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के बाद खुशी के आंसू पोछते हुए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि इस टीम पर फक्र है और बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं. हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, ‘‘हम यही चर्चा कर रहे थे कि किसी भी परिस्थिति में हों, टीम के लिए डटे रहना है. हमारे पास टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी परिस्थिति से मैच…

ICC वीमेंस वर्ल्ड कप जीतने पर कितनी मिलेगी प्राइज मनी?

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. ये फाइनल मैच रविवार, 2 नवंबर को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) इस बार महिला विश्व कप जीतने वाली टीम को प्राइज मनी में काफी मोटी रकम देने वाली है. इस बार की प्राइज मनी वर्ल्ड कप 2022 की तुलना में चार गुना ज्यादा है. आईसीसी ने इस बार वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के विनर के लिए 13.88 मिलियन यूएस डॉलर प्राइज मनी देने का ऐलान किया…

ऋषभ पंत ने विराट की जर्सी पहन कर किया कमबैक! ‘किंग कोहली’ से छिन गया ’18 नंबर’?

ऋषभ पंत ने लगभग 3 महीने बाद क्रिकेट मैदान में वापसी की है. आज से बेंगलुरु में इंडिया A बनाम दक्षिण अफ्रीका A के बीच अनऑफिशियल टेस्ट शुरू हुआ है. इस मुकाबले में पंत इंडिया A टीम की कप्तानी कर रहे हैं. दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले दिन स्टंप्स तक 299 रन बना लिए हैं और उसका सिर्फ एक विकेट बचा है. अन्य विषयों से ज्यादा ऋषभ पंत की जर्सी चर्चा में रही, क्योंकि वो नंबर-18 जर्सी में दिखे, जो विराट कोहली का जर्सी नंबर है. विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट…

ICC Rankings: रोहित को फायदा, विराट को नुकसान

आईसीसी वनडे रैंकिंग्स के ताजा अपडेट में भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को काफी फायदा हुआ है. रोहित 18 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं और आईसीसी रैंकिंग्स में पहली बार वे नंबर बने हैं. रोहित शर्मा ने उस वक्त में आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में नंबर वन का मुकाम हासिल किया है, जब वे क्रिकेट के दो फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. वहीं टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली को आईसीसी रैंकिंग्स में नुकसान हुआ है. विराट वनडे रैंकिंग्स में एक पायदान नीचे आ गए हैं. भारतीय…

सूर्यकुमार के 150 छक्के, जानें टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले 7 बल्लेबाज कौन?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज बुधवार, 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9.4 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए, बाद में बारिश की वजह से मैच रद हो गया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंदों पर नाबाद 39 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. सूर्याकुमार टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के लगाने वाले दुनिया के पांचवें और भारत…

सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म, 11 मैच में बनाए केवल 100 रन

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार, 29 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हुई पीसी में सूर्यकुमार यादव का सामना ऐसे सवालों से हुआ जो उनकी खराब फॉर्म की तरफ इशारा कर रहे थे. सूर्या के बल्ले से इस साल टी20 इंटरनेशनल में रन नहीं बने हैं. सूर्यकुमार पिछली 11 पारियों में केवल 100 रन ही बना पाए हैं, जिससे सूर्या की औसत इन 11 मैचों में 9.09 है,…

श्रेयस अय्यर की हालत में सुधार, BCCI ने जारी किया मेडिकल अपडेट

भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर की हालत में अब सुधार हो रहा है। मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि स्टार बल्लेबाज की हालत अब स्थिर है और फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते वक्त वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए दूसरे मेडिकल अपडेट में कहा गया, ‘श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच (25 अक्तूबर)…

टीम इंडिया ने खूंखार बल्लेबाज को वापस बुलाया, 182 का है स्ट्राइक रेट

महिला वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण से पहले प्रतिका रावल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं. अब शेफाली वर्मा को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम इंडिया में मौका मिला है. विश्व कप की टेक्निकल कमिटी ने शेफाली वर्मा को प्रतिका रावल की जगह टीम इंडिया में लाने की मांग को मंजूरी दे दी है. बताते चलें कि भारत का सेमीफाइनल मैच 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है. प्रतिका रावल गजब की फॉर्म में चल रही थीं, ऐसे में उनकी भरपाई करना शेफाली वर्मा के…