टोक्यो ओलंपिक खेलों में अपनी सफलता के बाद, हॉकी इंडिया (एचआई) ने 13 सितंबर को बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में शुरू होने वाले सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना है। कोर ग्रुप जिसमें 16 खिलाड़ी भी शामिल हैं। यह ओलंपिक खेलों में भारतीय दल का हिस्सा थे। यह खिलाड़ी शिविर के लिए रविवार को बाद में रिपोर्ट करेंगे। शिविर का 20 अक्टूबर को खत्म होगा। मुख्य संभावित समूह में सविता, रजनी एतिमारपू, दीप ग्रेस एक्का, रीना खोखर, गुरजीत कौर, निशा, निक्की प्रधान, मोनिका,…
Category: हॉकी
महिला हॉकी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये देगी झारखंड सरकार
झारखंड सरकार ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली राज्य की दो महिला हॉकी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। भारतीय टीम ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही। दो खिलाड़ी सलीमा टेटे निक्की प्रधान बुधवार को रांची पहुंचीं। राज्य सरकार द्वारा हवाईअड्डे पर संगीत नृत्य के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से दोनों खिलाड़ी सचिवालय गईं, जहां एक समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका अभिनंदन किया। उनमें से प्रत्येक को 50 लाख रुपये का चेक, एक स्कूटी, लैपटॉप…
मनप्रीत एंड कंपनी को ‘हार्दिक’ बधाई, हॉकी में 41 साल बाद भारत को मेडल
भारत ने आखिरी बार हॉकी में ओलंपिक मेडल 1980 में जीता था, 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक मेडल जीतकर मनप्रीत एंड कंपनी ने इतिहास रच डाला है। भारत ने जर्मनी को 5-3 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। हॉकी में भारत का यह 12वां ओलंपिक मेडल है। भारत इससे पहले हॉकी में आठ गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रोन्ज ओलंपिक मेडल जीत चुका है। पहले क्वार्टर में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने वापसी की। सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने बेल्जियम के खिलाफ की गई…
पंजाब के हर हॉकी खिलाड़ी कोओलंपिक स्वर्ण जीतने पर मिलेंगे 2.25 करोड़ रुपये
पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी ने शुक्रवार को घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के हर हॉकी खिलाड़ी को स्वर्ण पदक जीतने पर 2.25 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे पहले, ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर पूरी टीम को 2.25 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई थी। सोढ़ी ने कहा कि राज्य के 11 खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय हॉकी टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। भारत टोक्यो में ऑस्ट्रेलिया के पीछे ग्रुप-ए में दूसरे…
क्वार्टर फाइनल में भारत, मौजूदा चैम्पियन अर्जेटीना को 3-1 से हराया
अंतिम क्वार्टर में किए गए दो शानदार गोलों की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को खेले गए अपने चौथे ग्रुप मैच में मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन अर्जेटीना को 3-1 से हरा दिया। भारत की यह चार मैचों में तीसरी जीत है। अब उसके खाते में 9 अंक हो गए हैं वह अपने ग्रुप-ए में आस्ट्रेलिया (12) के बाद मजबूती से दूसरे क्रम पर विराजमान है। भारतीय टीम का अगले दौर में जाना तय हो गया है। भारत के लिए वरुण कुमार ने 43वें, विवेक सागर प्रसाद ने 58वें…
हॉकी में भारत ने अर्जेंटीना को ऐसे दी करारी मात, आखिरी तीन मिनट में दो गोल
भारतीय पुरुष हॉकी टीम की पूल-ए में ये तीसरी जीत है, उसे अब तक एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया से मिली है। अर्जेंटीना के खिलाफ भारत के दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए, वरुण कुमार और हरमनप्रीत सिंह ने दागे ये गोल। मैच में अर्जेंटीना की ओर से एकमात्र गोल 47वें मिनट में मैको कैसेला ने किया। टोक्यो: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-ए के अपने बेहद कड़े मुकाबले में गुरुवार को अर्जेंटीना पर 3-1 से शानदार जीत दर्ज करते हुए मेडल की उम्मीद कायम रखी है। भारत की अपने पूल में…
महिला हॉकी टीम की लगातार तीसरी हार, सिंधु तीसरे दौर में, तीरंदाजी में तरुणदीप बाहर,
टोक्यो ओलंपिक का आज छठा दिन है जो भारत के दृष्टिकोण से काफी खास है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु और साई प्रणीत आज अपने सफर की शुरुआत करेंगे। बॉक्सर पूजा रानी पहली बार ओलंपिक में रिंग में उतरेंगी। वहीं तरुणदीप राय, दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। जबकि रोइंग में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह अपना दमखम दिखाएंगे। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रिटेन के खिलाफ अपना मुकाबला खेल रही है। पांचवें दिन हॉकी और बॉक्सिंग में भारत ने जीत दर्ज कर कुछ…
स्पेन को भारत की टीम ने 3-0 से रौंदा, मेडल की ओर बढ़े कदम
टोक्यो ओलंपिक महाकुंभ में भारत के 100 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लिए हुए हैं। अभी तक देश के खाते में वेटलिंफ्टिंग में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता है। आज पांचवे दिन की शुरुआत हो चुकी है और पुरुष हॉकी टीम ने मेडल की आस जगाते हुए अपने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से मात दी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिली 7-1 से हार को पीछे छोड़ते हुए मंगलवार को स्पेन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हरा दिया। भारत ने शुरुआती दो गोल पहले क्वार्टर में किए…
ये है कुरुक्षेत्र का सुरेंद्र जिनको कभी पिता ने हाॅकी स्टिक दिलाने से कर दिया था मना, अब ओलंपिक में जलवा दिखाएगा
छह साल की उम्र में जिस बच्चे को उसके पिता ने हाॅकी स्टिक दिलाने से इन्कार कर दिया था आज उन्हीं हाथों ने हाकी थाम विश्व भर में अपने पिता और देश का नाम रोशन किया है। हम बात कर रहे हैं सुरेंद्र कुमार की। उन्होंने आज लगातार दूसरी बार ओलंपिक में जाने वाली भारतीय हाॅकी टीम में जगह बनाई है। हाॅकी स्टिक लेने की जिद पर अड़े सुरेंद्र ने पिता के इन्कार करने के बाद अपने पिता के दोस्त के सामने गुहार लगाई तो पिता के दोस्त सुरेंद्र व…
आज वर्ल्ड एथलेटिक्स डे पर जानिए कुछ खास
वर्ल्ड एथलेटिक्स डे 2021 इस वर्ष 7 मई को मनाया गया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स डे की दिनांक प्रत्येक वर्ष बदलती रहती है जिसे IAAF द्वारा निर्धारित किया जाता है, हालांकि, इसे अधिकांश मई माह में ही सेलिब्रेट किया जाता है। पहला वर्ल्ड एथलेटिक्स डे 1996 में मनाया गया था। वर्ल्ड एथलेटिक्स डे का मूल उद्देश्य एथलेटिक्स में युवाओं को भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहन देना है।क्या है उद्देश्य:-वर्ल्ड एथलेटिक्स डे का उद्देश्य लोगों में खेलों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को खेलों के महत्व के बारे में शिक्षित…
भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मनदीप सिंह कर रहें है ओलम्पिक की तैयारी
भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मनदीप सिंह ने कहा कि ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ हाल का प्रदर्शन मनोबल बढ़ाने वाला रहा। टीम टोक्यो ओलंपिक के लिए अच्छी तरह से तैयार हो रही है। हमारा पूरा ध्यान ओलंपिक पर टिका है। मुझे लगता है कि इसमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।भारत ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दोनों मैचों में अर्जेंटीना को हराया। साथ ही चार अभ्यास मैचों में से दो में जीत दर्ज की। ये मैच छह से 14 अप्रैल के…
धोनी के 200वें मैच में चेन्नई ने पंजाब को दी मात
पेसर दीपक चाहर (Deepak Chahar) की कमाल की गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल-2021 के मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (PBKS vs CSK) को 6 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली इस टीम ने लीग के 14वें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की. पंजाब टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 107 रन ही बना पाई जिसमें से 47 रन का योगदान शाहरुख खान का रहा. इसके बाद तीन बार की चैंपियन चेन्नई टीम ने 15.4…
नहीं रहे दिग्गज हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर, हॉकी के एक युग का अंत
पूर्व हॉकी खिलाड़ी और एशियन गेम्स में रजत पदक विजेता टीम के सदस्य बलबीर सिंह जूनियर का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। संसारपुर (जालंधर) में 2 मई 1932 को जन्मे बलबीर सिंह जूनियर चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में रहते थे। देर शाम सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से हॉकी के युग का अंत हो गया। बलबीर सिंह जूनियर की पत्नी सुखपाल कौर ने बताया कि वह दिल की बीमारी से पीड़ित थे और बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे।…
इस बार टूर्नामेंट में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलेंगे हरिभजन सिंह
आईपीएल 14 का आगाज 9 अप्रैल से होने जा रहा है। इस बार आईपीएल भारत में हो रहा है। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह जिन्होंने पिछले आईपीएल सीजन में हिस्सा नहीं लिया था, वो इस बार टूर्नामेंट में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलेंगे। हरभजन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो स्पोर्ट्स प्रजेंटर जतिन सप्रू के साथ साउथ इंडियन फिल्म ‘मास्टर’ के फेमस गाना वाथी कमिंग पर जमकर डांस कर रहे हैं। टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने इस वीडियो…
252 घंटे चला आइस हॉकी का विश्व का सबसे लंबा मैच
शून्य से 30 डिग्री कम तापमान के बीच आईस हॉकी का मैच 252 घंटे लगभग 11 दिन चला। इसे विश्व का सबसे लंबा मैच माना जा रहा है, जिसमें 40 खिलाड़ियों ने बदल-बदल कर हिस्सा लिया और 5177 गोल हुए। टीम होप ने टीम क्योर को 2649-2528 से हराया। सातवीं बार इसका आयोजन किया गया है। पहली बार जब 2003 में इसका आयोजन हुआ था तो 40 खिलाड़ी लगातार 80 घंटे खेले थे। इस बार यह 252 घंटे हो गया। इसे कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए आयोजित किया गया…
रानी रामपाल की अगुवाई में भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना पहुंची
रानी रामपाल की अगुवाई में भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को अर्जेंटीना के दौरे पर रवाना हो गई, जो अब अर्जेंटीना में है, जहां टीम कोविड-19 महामारी के कारण लगभग एक साल के विश्राम के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं की गई और ऐसे में भारतीय टीम को बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में अभ्यास करके ही काम चलाना पड़ा। भारतीय टीम को विश्व की नंबर दो टीम अर्जेंटीना के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला खेलनी है। ये मैच 26, 28,…
