शुभमन गिल का बल्ला फिर से रनों का अंबार लगाने में नाकाम रहा है. लगातार खराब फॉर्म से जूझने के कारण गिल का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में भी चयन नहीं हुआ है. वहीं कुछ दिन बाद भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शुरू होने वाली है, जिसमें गिल बतौर कप्तान नजर आएंगे. मगर उससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में उनका बल्ला खामोश रहा. दूसरी ओर दिल्ली को जीत तो मिली, लेकिन उसके कप्तान ऋषभ पंत भी फेल रहे हैं. 6 जनवरी को पंजाब और गोवा का मैच हुआ, जिसमें शुभमन…
Category: क्रिकेट
रविंद्र जडेजा होंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान? सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया था. टीम के कप्तान संजू सैमसन को ट्रेड कर चेन्नई सुपर किंग्स में भेज दिया था. इस ट्रेड के बदले राजस्थान ने अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया. संजू के जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कौन संभालेगा? संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान ने 2025 सीजन खेला था. उस दौरान रियान पराग को उपकप्तान बनाया…
बांग्लादेश में जो हो रहा वो गलत…’, हरभजन सिंह ने विवाद पर दिया बड़ा बयान
मुस्तफिजुर रहमान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. बांग्लादेश बुरी तरह बौखलाया हुआ है, जिसने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत भेजने से मना कर दिया है. इस विवाद पर भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. बांग्लादेश के मैच भारत में होंगे या बाहर शिफ्ट किए जाएंगे, यह फैसला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को करना है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बांग्लादेश पर कटाक्ष करते हुए तीखा बयान दिया है. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार हरभजन सिंह ने कहा, “पिछले…
टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, आईसीसी से श्रीलंका में मैच कराने को कहा
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने फैसला किया है कि वह टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेगा। भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद उस वक्त से गरमा गया है जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने कहा था। अब बीसीबी की तरफ से इस पूरे मुद्दे को लेकर बयान जारी किया गया है। उन्होंने आईसीसी से श्रीलंका में विश्व कप के मैच कराने की मांग की है।
आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने रचा इतिहास, क्या हुआ समझें
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान IPL 2026 से बाहर किए जाने को लेकर सुर्खियों में है. इस बीच उन्होंने टी20 में 400 विकेट लेकर इतिहास रच दिया, वह इस आंकड़े को सबसे कम मैचों में छूने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. मुस्तफिजुर ने पाकिस्तान के वहाब रियाज को पीछे छोड़ दिया है. मुस्तफिजुर रहमान टी20 क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 400 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के वहाब रियाज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 335 मैचों में ऐसा किया था. मुस्तफिजुर ने 315…
भारत नहीं खेलेगा चैरिटी मैच, BCCI ने ठुकराया श्रीलंका का प्रस्ताव, क्या है कारण समझें
श्रीलंका क्रिकेट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से 2 चैरिटी मैच खेलने का अनुरोध किया था. श्रीलंका क्रिकेट दिसंबर में चक्रवात ‘दित्वा’ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ये टी20 मैच खेलना चाहता था, हालांकि व्यावसायिक कारणों के चलते बीसीसीआई ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया. हालांकि, अगस्त में भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा तय शेड्यूल के अनुसार ही रहेगा. भारत इस दौरे पर 2 टेस्ट और 2 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा. पत्रकारों से बात करते हुए श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बताया कि उन्होंने…
BCCI ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई, जबकि हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को मौका नहीं मिला. दोनों को मौका नहीं मिलना पहले ही तय हो गया था. दरअसल इससे पहले सामने आई कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि फिलहाल टीम मैनेजमेंट का पूरा फोकस आगामी टी20 वर्ल्ड कप पर है, जिसके चलते हार्दिक और बुमराह को आराम दिया गया है. दोनों स्टार…
रविचंद्रन अश्विन को ICC पर आया गुस्सा
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज अगले महीने 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहा है और लगभग सभी टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. इसी बीच, पूर्व भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी की प्लानिंग पर अपनी निराशा जाहिर की है. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात में बताया कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप देखने कोई भी नहीं जाएगा. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है.…
भारत-न्यूजीलैंड वनडे मुकाबलों में किसका पलड़ा रहा भारी?
आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए 120 वनडे मैचों में से 62 मुकाबले जीते हैं. जबकि 50 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच टाई रहा, वहीं 7 मुकाबले बिना नतीजे के समाप्त हुए. भारत का जीत-हार अनुपात 1.237 रहा है, जो यह दर्शाता है कि लंबे समय में भारतीय टीम ने इस प्रतिद्वंद्विता में बढ़त बनाए रखी है. जीत प्रतिशत की बात करें तो भारत ने 55.30 प्रतिशत मैच अपने नाम किए हैं. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने भी 50 मैच जीतकर…
2025 में क्रिकेट ने देखे 5 चौंकाने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड
साल 2026 शुरू हो गया है. साल 2025 में पूरे साल क्रिकेट फैंस को रोमांच, रिकॉर्ड और यादगार लम्हों की कोई कमी नहीं रही. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लेकर घरेलू टूर्नामेंट और टी20 लीग तक, हर मंच पर खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से इतिहास रचा. कई रिकॉर्ड ऐसे बने, जिन्हें आने वाले सालों में तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद मुश्किल होगा. आइए नजर डालते हैं 2025 में बने क्रिकेट के ऐसे ही 5 विश्व रिकॉर्ड पर, जो इस साल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिने जाएंगे. 13 देशों…
इस दिग्गज खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, 13 साल के छोटे भाई का निधन
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सिकंदर रजा के परिवार से बेहद दुखद खबर सामने आई है. रजा के छोटे भाई मोहम्मद महदी का 13 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर से न सिर्फ जिम्बाब्वे क्रिकेट बल्कि पूरी क्रिकेट दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है. जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद घटना की पुष्टि की. बोर्ड ने बताया कि मोहम्मद महदी का निधन 29 दिसंबर 2025 को हरारे में हुआ. वह जन्म से ही हीमोफीलिया नाम की गंभीर बीमारी से…
इन देशों ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए कर दिया अपनी टीम का एलान
2026 टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन करीब एक महीना दूर रह गया है. टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा, वहीं फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. एक-एक कर टीमें अपना-अपना वर्ल्ड कप स्क्वाड घोषित कर रही हैं. अब तक भारत और इंग्लैंड समेत कुल 5 देश अपना स्क्वाड घोषित कर चुकी हैं. विश्व कप में कुल 20 देश भाग लेंगे, जिन्हें पांच-पांच टीमों के 4 ग्रुप में बांटा जाएगा. चारों ग्रुप के टॉप-2 में रहने वाली टीम सुपर-8 चरण में प्रवेश करेंगी, जिसके बाद फिर से आठ टीमों…
साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं 5 सुपरस्टार क्रिकेटर!
साल 2025 में क्रिकेट जगत में चैंपियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और महिला ODI वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट हुए. कई क्रिकेटरों ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, लेकिन कई दिग्गजों ने क्रिकेट को खेल को अलविदा भी कह दिया है. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा, वहीं स्टीव स्मिथ वनडे क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं. यह रिटायरमेंट लेने का सिलसिला साल 2026 में भी जारी रह सकता है. यहां देखिए उन दिग्गज क्रिकेटरों की लिस्ट, जो साल 2026 में संन्यास ले सकते हैं.…
इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हुए ये बल्लेबाज
हम, आप और पूरा क्रिकेट जगत नववर्ष में प्रवेश करने वाला है. कुछ क्रिकेटर अच्छी यादों के साथ साल 2025 को अलविदा कहने वाले हैं, जिन्होंने इस साल खूब सारे रन बनाए और विकेट लिए. यहां हम ऐसे बल्लेबाजों पर चर्चा करेंगे, जो बैटिंग तो करने आए लेकिन कई बार बिना खाता खोले ही आउट हो गए. तो यहां देखिए, साल 2025 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले 7 बल्लेबाज कौन से रहे. इस सूची में सिर्फ ICC की पूर्ण सदस्यता वाले देश के खिलाड़ियों के नाम…
इंग्लैंड ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का एलान
ग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत में होने वाले 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. हैरानी की बात यह है कि इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के लिए लियाम लिविंगस्टोन और जैमी स्मिथ जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों को नहीं चुना है. लिविंगस्टोन आईपीएल 2026 में खेलेंगे और वह काफी मोटी रकम में बिके हैं. बता दें कि इंग्लैंड ने अभी प्रोविजनल स्क्वॉड का एलान किया है. प्रोविजनल का मलतब है कि इंग्लैंड अभी अपनी टीम में बदलाव भी कर सकती है. आईसीसी…
अब न्यूजीलैंड ODI सीरीज से बाहर होंगे यशस्वी जायसवाल! क्या है वजह जानें
यशस्वी जायसवाल ने भारत के आखिरी वनडे मैच में शतक जड़ा था, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला था. बावजूद इसके वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम से बाहर हो सकते हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड 3 मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी, जिसके लिए अभी टीम का एलान नहीं हुआ है. यशस्वी जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे में शतक जड़ा था. उन्होंने 121 गेंदों में 116 रन बनाए थे, जिसमें 2 छक्के और 12 चौके लगाए…
विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में अगला मैच कब और किस टीम के खिलाफ खेलेंगे?
लगातार दो मैच खेलने के बाद विराट कोहली को भले ही सौराष्ट्र के खिलाफ तीसरे मुकाबले में आराम दिया गया हो, लेकिन वह चौथे मैच में वापसी करेंगे. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने सोमवार को बताया कि दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली छह जनवरी को रेलवे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. ये मुकाबला भी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में ही खेला जाएगा.
‘कोहली की टेस्ट क्रिकेट में वापसी कराओ’, नवजोत सिंह सिद्धू की है कामना
पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कोहली की वापसी की इच्छा व्यक्त की है। सिद्धू ने कहा कि कोहली की वापसी पूरे देश को खुशी देगी। सिद्धू ने कोहली की बेजोड़ फिटनेस और दमदार व्यक्तित्व की सराहना की। कोहली ने 12 मई 2025 को आधिकारिक तौर पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। कोहली के इस फैसले से सभी प्रशंसक हैरान रह गए…
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में इतिहास रच दिया है। उन्होंने वो काम कर दिखाया है जो अभी तक सिर्फ एक ही भारतीय महिला क्रिकेटर कर पाई थीं। मंधाना ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में जैसे ही 27वां रन लिया अपना नाम एक खास लिस्ट में लिखवा लिया। मंधाना ने 27 रन बनाते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ये मुकाम हासिल करने वाली भारत की…
बीपीएल में हुआ दुखद हादसा, ढाका टीम के सहायक कोच का दिल का दौरा पड़ने से निधन
बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। ढाका कैपिटल्स के सहायक कोच महबूब अली जाकी का शनिवार को सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजशाही वॉरियर्स के खिलाफ बीपीएल के अपने उद्घाटन मैच से कुछ क्षण पहले मैदान पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह दुखद घटना मैच के निर्धारित समय से कुछ ही पहले घटी, जब टीम की तैयारियों के दौरान जाकी अचानक बीमार पड़ गए। वे मैदान पर गिर पड़े और वहां मौजूद चिकित्सा कर्मियों ने तुरंत उनकी सहायता की। उन्हें मैदान…
