इंग्लैंड में जन्मे रिचर्ड पायबस को जोनाथन ट्रॉट की जगह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। ट्रॉट का कार्यकाल मौजूदा टी20 विश्व कप से टीम के बाहर होने के साथ ही खत्म हो गया था। पायबस अगले महीने यूएई में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से पहले टीम की कमान संभालेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘एसीबी को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रिचर्ड पायबस को अफगानिस्तान राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच…
Category: क्रिकेट
IPL 2026 के शेड्यूल पर आया बड़ा अपडेट
IPL 2026 का शेड्यूल दो अलग-अलग चरणों में जारी हो सकता है. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल सहित 3 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण बीसीसीआई अगले सीजन का शेड्यूल आधा-आधा करके घोषित कर सकता है. अगला सीजन 26 मार्च-31 मई तक खेला जा सकता है. इसी साल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में विधानसभा चुनाव होने है. उन्हीं की वजह से बीसीसीआई आधा शेड्यूल पहले और बाकी शेड्यूल दूसरे चरण में घोषित कर सकता है. पहले 2-3 हफ्तों के मैच उन राज्यों में करवाए जा…
महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल यहां देखें
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को महिला टी20 विश्व कप 2026 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी। 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में होने वाला यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है। खास बात यह है कि ग्रुप चरण में ही भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, जिससे टूर्नामेंट को जबरदस्त शुरुआत मिलने की उम्मीद है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। पिछले महीने नेपाल में खेले गए क्वालिफायर के बाद…
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ बुमराह का नाम
जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मैचों में उनसे बेहतर कोई नहीं है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. इसी के साथ बुमराह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. अब उनके नाम 33 विकेट हो गए हैं और उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के 32 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. इस खास सूची में अर्शदीप सिंह (32 विकेट), हार्दिक पांड्या (29…
T20 World Cup: भारत के अति आत्मविश्वास को लेकर खफा हुए गावस्कर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को मिली हार के बाद टीम को लगातार निशाने पर लिया जा रहा है। अब टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी भारतीय टीम को आड़े हाथों लिया है। गावस्कर टीम के अति आत्मविश्वास से भी नाराज हैं और उनका कहना है कि भारत को अब इस हार से सबक लेकर अहं का त्याग करना चाहिए। गावस्कर का मानना है कि भारतीय टीम अति आत्मविश्वास से बचे और हर गेंद को बाउंड्री लाइन पार कराने का नहीं सोचे।
जेमिमा रोड्रिग्स ने किया कमाल, स्मृति-हरमनप्रीत के एलीट क्लब में मारी एंट्री
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक ठोका। इसके अलावा जेमिमा ने इस पारी में बड़ा कारनामा भी किया। उन्होंने अपने 2500 टी20आई रन भी पूरे कर लिए। जेमिमा भारत के लिए टी20 में 2500 रन बनाने वाली सिर्फ चौथी खिलाड़ी बन गई हैं।
एडम जाम्पा ने T20 वर्ल्ड कप में बनाया महारिकॉर्ड
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीते 20 फरवरी को आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ओमान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 की रेस से बाहर हो गई थी। लेकिन उन्होंने अपना वर्ल्ड कप का अभियान ओमान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हराया। इस मैच में कंगारू टीम के लिए अनुभवी लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके चलते उन्होंने एक नहीं बल्कि दो बड़े रिकॉर्ड बना डाले। ओमान…
बांग्लादेश को भड़काया, मोहसिन नकवी के प्रोपेगेंडा की खुल गई पोल
बांग्लादेश 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से मना कर चुका था. इस मामले पर जमकर विवाद हुआ, इसमें पकिस्तान की एंट्री हुई, उसने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से भी पंगा लेकर टीम इंडिया के साथ खेलने से मना कर दिया था. अंततः आईसीसी, बीसीबी और पीसीबी की बैठक के बाद पकिस्तान, भारत के साथ खेलने को राजी हुआ. अब एक नया खुलासा हुआ है कि पकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश को भड़काने का काम किया था. रेवस्पोर्ट्ज के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB)…
सेमीफाइनल या फाइनल, टी20 वर्ल्ड कप में दोबारा कब हो सकता है भारत-पाकिस्तान का मैच, क्या बना समीकरण
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 27वां लीग मैच भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था. मुकाबले में टीम इंडिया ने 61 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी. फैंस दोनों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को बड़े शौक से देखते हैं, खासकर जब मैच टक्कर का हो तो दिलचस्पी और बढ़ जाती है. हालांकि लीग स्टेज में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला लगभग एकतरफा हुआ था. अब फैंस जानना चाह रहे हैं कि क्या टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा…
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, दुनिया में कोई नहीं कर पाया ऐसा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में इटली को 42 रनों से हराया. तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने इस मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ऐसा कुछ किया, जो आज तक पुरुष या महिला क्रिकेट में किसी ने नहीं किया. शाई होप इस मैच के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुने गए, जिन्होंने 46 गेंदों में 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. ईडन गार्डन्स पर खेले गए इस मैच में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. वेस्टइंडीज ने अपने 2 विकेट 31 के…
‘बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं’, बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
बांग्लादेश में नई सरकार का गठन हो चुका है। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तारिक रहमान ने भारत के साथ पिछले एक साल के अंदर खराब हुए रिश्ते सुधारने की कोशिश तेज कर दी है। बांग्लादेश के नए खेल मंत्री अमीनुल हक ने कहा है कि वह भारत के साथ संबंध बेहतर करना चाहते हैं। खेल मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अमीनुल हक ने कहा कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और भारत के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं और सारे मुद्दों को जल्द…
Ranji Trophy: 67 साल में पहली बार फाइनल में जम्मू-कश्मीर
जम्मू कश्मीर ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के कल्याणी में खेले गए रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के चौथे दिन दो बार के पूर्व चैंपियन बंगाल को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। साथ ही टीम ने 67 साल के अपने रणजी ट्रॉफी इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया। बंगाल ने जम्मू कश्मीर के सामने 126 रन का लक्ष्य रखा था। जम्मू कश्मीर में 34.4 ओवर में चार विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर दिया। उसकी तरफ से वंशज शर्मा ने नाबाद 43 और अब्दुल समद ने नाबाद…
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया
करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर टी20 विश्व कप में सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया। बुधवार को कोलंबो में खेले गए 35वें ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और साहिबजादा फरहान की शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 17.3 ओवर में सिर्फ 97 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
T20 World Cup Super 8: भारत-जिम्बाब्वे समेत सुपर-8 की सात टीमें कंफर्म, ऑस्ट्रेलिया बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की सात टीम सामने आ चुकी हैं. टूर्नामेंट के दोनों सह-मेजबान देश यानी भारत और श्रीलंका भी अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. मंगलवार को जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इसके कारण ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है, जबकि जिम्बाब्वे सुपर-8 में जाने वाली कुल सातवीं टीम बन गई है. यहां देख लीजिए उन सभी टीमों की लिस्ट, जो अब तक सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं.सुपर-8 की सात टीम कंफर्म…
T20 World Cup: कनाडा के युवराज ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में शतक ठोकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा ने ऐतिहासिक शतक लगाया है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में 65 गेंदों में 110 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 11 चौके जड़े. युवराज टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. युवराज सामरा के पिता ने उनका नाम युवराज सिंह के नाम पर रखा था. एमए चिदंबरम स्टेडियम में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. युवराज सामरा और कप्तान…
भारत-पाकिस्तान मैच में नहीं हुआ ‘हैंडशेक’, लेकिन रोहित शर्मा-वसीम अकरम की खास मुलाकात ने चौंकाया
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीते रविवार (15 फरवरी) श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 61 रनों से एकतरफा जीत हासिल की. 2025 एशिया कप से चले आ रहे रीति-रिवाज को जारी रखते हुए भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया, लेकिन रोहित शर्मा और वसीम अकरम की मुलाकात ने सबको हैरान कर दिया. बता दें कि भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मौजूदा टी20 विश्व कप के एंबेसडर हैं. हिटमैन भारत-पाकिस्तान का मुकाबला…
टी20 वर्ल्ड कप में राशिद खान ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज
राशिद खान (Rashid Khan) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया. अफगानिस्तान के राशिद टी20 क्रिकेट के इतिहास में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए. टी20 विश्व कप का 28वां लीग मैच सोमवार (16 फरवरी) को अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेला गया. मैच में राशिद ने यूएई के मुहम्मद अरफान का विकेट लेते ही 700 विकेट का आंकड़ा छू लिया. इस मैच से पहले राशिद ने टी20 क्रिकेट में 699 विकेट चटका लिए थे. फिर यूएई के खिलाफ मुकाबले में…
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का तगड़ा रिकॉर्ड, 9 मैच में आठ बार मैदान में पटका
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिस मैच का फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार था, उस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदकर सुपर 8 में जगह बना ली है. भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पाक टीम को 114 रनों पर ढेर कर दिया. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे. यह जीत टीम इंडिया की टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान पर आठवी जीत थी. अब…
क्रिकेट : 9 गेंदों में ही हार गई पाकिस्तान की टीम, भारत ने खत्म कर दी कहानी!
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का विजय रथ चल आगे बढ़ रहा है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर ना सिर्फ जीत की हैट्रिक लगाई, बल्कि सुपर-8 राउंड के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. इस जीत के कई हीरो रहे, लेकिन दूसरी पारी की शुरुआत में डाली गई 9 गेंदों ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया. 9 गेंदों में पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर ढेर 176 रन के लक्ष्य का…
स्टइंडीज सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली बनी पहली टीम, हार के साथ नेपाल हुआ बाहर
वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. कैरेबियन टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए लीग चरण के 25वें मुकाबले में नेपाल को 9 विकेट से हराकर क्वालिफिकेशन हासिल किया. वहीं हारने वाली नेपाल का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया. जिस तरह से वेस्टइंडीज सुपर-8 में जगह हासिल करने वाली पहली टीम बनी. वहीं नेपाल टूर्नामेंट से एलिमिनेट होने वाली दूसरी टीम बनी. इससे पहले ओमान की टीम टी20 विश्व कप से एलिमिनेट हुई थी.
