‘हाथ मिलाना सिर्फ परंपरा है, नियम नहीं’ पाकिस्तान को मिला करारा जवाब

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद हुए ‘हैंडशेक विवाद’ पर आखिरकार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से बयान आया है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की सात विकेट से जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान क्रिकेटरों से हाथ नहीं मिलाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा से अभिवादन नहीं किया। इस घटना से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) नाराज हो गया और उसने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। एक वरिष्ठ बीसीसीआई अधिकारी ने साफ कहा कि हाथ…

एशिया कप : सूर्यकुमार यादव ने सेना को समर्पित की जीत ?

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में मिली जीत को भारतीय सेना को समर्पित किया है। सूर्यकुमार ने कहा कि टीम पहगलाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनो के साथ है। भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर एशिया कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर विवाद हो रहा था और देश में इस मैच का बहिष्कार करने की मांग हो रही थी। सूर्यकुमार ने पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त…

IND vs PAK: पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रगान की जगह बजने लगा ‘जलेबी बेबी’ गाना

एशिया कप 2025 का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच शुरू होने से पहले ही माहौल में ड्रामा देखने को मिला जब आयोजकों से बड़ी चूक हो गई. टॉस से ठीक पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजाने की जगह अचानक पॉप सॉन्ग “जलेबी बेबी” का इंट्रो स्पीकर पर गूंज गया. स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ी और दर्शक कुछ पल के लिए हक्के-बक्के रह गए. पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर खड़े-खड़े उलझन में पड़ गए और इस दौरान सोशल मीडिया पर भी घटना…

एशिया कप: भारत बनाम पाकिस्तान मैच का बहिष्कार, खिलाड़ियों को कोच गौतम गंभीर की खास सलाह

भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को होगा. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारतीय फैंस पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर रहे हैं. फैंस की इतनी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं कि भारतीय टीम पर जबाव भी जरूर होगा. ऐसे में इस दबाव से निपटने के लिए अपने खिलाड़ियों को केवल अपने खेल पर ध्यान देने की सलाह दी है. दूसरी ओर, दुबई पुलिस ने मैच के दौरान अंदर और बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है. पाकिस्तान के खिलाफ भारत के एशिया…

कप्तान सूर्यकुमार यादव का जन्मदिन : 35वें बर्थडे पर ‘SKY’ का मिशन पाकिस्तान, पढ़ें T20I की टॉप 5 पारियां ?

भारतीय टी-20 क्रिकेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव का आज जन्मदिन है। फैंस के बीच सूर्या, स्काई और मिस्टर 360 के नाम से जाने और पहचाने जाने वाले यह क्रिकेटर आज 35 साल के हो गए हैं। उत्तर-प्रदेश के एक मध्यम वर्गीय परिवार में पैदा हुए सूर्या का सफर काफी संघर्षों से भरपूर रहा। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने और बैडमिंटन की दिलचस्पी थी, लेकिन एक दिन पिता ने दोनों में से एक को चुनने को कहा तो सूर्या ने क्रिकेट को चुना और इसके बाद उनका शुरू हुआ क्रिकेटिंग…

इंग्लैंड ने भारत का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका, T20 में पार किया 300 रन का आंकड़ा ?

इंग्लैंड ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया. विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और कप्तान जोस बटलर की धमाकेदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में 300 रनों का आंकड़ा पार किया. हैरी ब्रूक की अगुआई में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को दूसरे टी20 मुकाबले में 146 रन से हराते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. इस मैच में पहली बार किसी दो फुल मेंबर टीमों के बीच 300 रन का आंकड़ा पार हुआ. उन्होंने भारत के किसी भी फुल मेंबर टीम के सबसे बड़े रन के रिकॉर्ड…

शतक नहीं तो नंगा मैथ्यू हेडन का चौंकाने वाला बयान, बेटी ग्रेस ने इस खिलाड़ी से की अपील

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उन्होंने इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट पर एक दिलचस्प टिप्पणी कर दी है. हेडन ने कहा कि अगर रूट ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शतक नहीं बनाते हैं, तो वे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के चारों ओर नंगे घूमेंगे. यह बयान उन्होंने मजाकिया लहजे में एक यूट्यूब शो पर दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया. खास बात यह रही कि उनकी बेटी और स्पोर्ट्स प्रजेंटर ग्रेस हेडन ने भी…

एशिया कप 2025 में तीन मैचों के बाद क्या है प्वाइंट्स टेबल का क्या है हाल

एशिया कप के 17वें संस्करण में 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं. गुरुवार को ग्रुप ‘बी’ के मुकाबले में बांग्लादेश ने हांगकांग को 7 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग ने 143 रन बनाए. नजाकत खान ने पारी में सर्वाधिक 42 रन बनाए, बाबर हयात ने 14 रनों की पारी में मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा. अब बाबर विराट कोहली के बाद एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने 59 रनों की मैच…

क्या सच में 20 करोड़ रुपये की घड़ी पहन एशिया कप में खेलने गए हैं हार्दिक पांड्या?

एशिया कप में हार्दिक पांड्या अपने हेयरस्टाइल के लिए ही नहीं, बल्कि बहुत महंगी घड़ी के लिए भी चर्चा में आ गए हैं. ट्रेनिंग सेशन से ली गई उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. इन तस्वीरों को लेकर अलग-अलग तरह के कमेन्ट किए जा रहे हैं, जिससे लोगों के मन में सवाल जरूर आया होगा कि क्या हार्दिक वाकई में 20 करोड़ रुपये की घड़ी पहनकर खेल रहे हैं. जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या की कलाई पर जो घड़ी बंधी है, वो रिचर्ड मिल…

टी20 में सबसे कम गेंद खेलकर जीतने वाली टीम, लिस्ट में जुड़ा भारत का नाम

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप में बहुत बड़ा कीर्तिमान रच डाला है. पहले दमदार गेंदबाजी और फिर तूफानी बैटिंग के दम पर टीम इंडिया ने यूएई को 9 विकेट से हराया. फिलहाल भारत की सिर्फ 27 गेंदों में आई जीत चर्चा का विषय बनी हुई है. ICC के किसी फुल मेंबर द्वारा यह टी20 क्रिकेट में दूसरी सबसे तेज जीत है. फुल मेंबर देशों में सबसे कम गेंद खेलकर टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिसने 2024 में ओमान को सिर्फ 19 गेंद खेलकर हरा दिया…

Asia Cup 2025 में 57 रन पर ढेर हुई यूएई, टीम इंडिया ने 27 गेंदों में दर्ज कर ली जीत

एशिया कप 2025 के पहले मैच में भारत ने यूएई को 57 रन पर ढेर कर 27 गेंदों में मुकाबला जीत लिया.इसके बाद UAE कोच ने कहा की हमारे खिलाड़ी इतने बड़े नामी गेंदबाजों के खिलाफ पहली बार खेले, दबाव झेल नहीं पाए भारत ने एशिया कप 2025 की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में की है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने यूएई को पहले ही मैच में करारी शिकस्त देकर बाकी टीमों के लिए सख्त संदेश भेज दिया है. अबुधाबी में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय…

एशिया कप शुरू होते ही इस टीम ने खेला बड़ा खेल, पहले से घोषित टीम में किया बदलाव, जानिए सबकुछ

श्रीलंका ने एशिया कप के लिए अपनी पूर्व घोषित टीम में बदलाव किया है. तीन साल बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज जनिथ लियानागे की टी20 फॉर्मेट में वापसी कराई गई है. लियानागे के जुड़ने से श्रीलंका एशिया कप में मजबूत और संतुलित हो गई है. 30 वर्षीय लियानागे को सीमित ओवरों के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने 28 एकदिवसीय मैचों में 824 रन बनाए हैं, साथ ही तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं. लियानागे ने हाल ही में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में प्रभावित…

पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रुख रखने पर अंकुश नहीं लगाएंगे सूर्यकुमार, क्या कुछ बोले समझें

एशिया कप की आज से शुरुआत हो रही है और इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए मैदान पर आक्रमकता होना जरूरी है। हालांकि, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के विचार इसे लेकर उलट है और उनका कहना है कि उनकी ओर से टीम के सदस्यों को ऐसा कोई संदेश नहीं जाएगा। सूर्यकुमार से पूछा गया था कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में क्या खिलाड़ी आक्रामकता कम करेंगे। इस पर सूर्यकुमार ने कहा, ‘मैदान पर आक्रामकता हमेशा रहती है। अगर आपको…

एमएस धोनी और इरफान पठान दोस्त या दुश्मन? धोनी के पूर्व मैनेजर ने ‘हुक्का विवाद’ पर तोड़ी चुप्पी

एमएस धोनी के पूर्व मैनेजर ने धोनी और इरफान पठान के रिश्तों पर चुप्पी तोड़ी है. पिछले दिनों एक 5 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें इरफान पठान ने कहा था कि उन्हें स्क्वाड में इसलिए नहीं चुना जाता था क्योंकि वो धोनी की ‘हुक्का पार्टी’ का हिस्सा नहीं बनते थे. इस मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स ने धोनी को आड़े हाथों भी लिया, लेकिन धोनी के पूर्व मैनेजर ने हैरतअंगेज खुलासा कर दिया है. एमएस धोनी के पूर्व मैनेजर युद्धजीत दत्ता ने X पर…

पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने 2027 वर्ल्ड कप के विजेता को लेकर की भविष्यवाणी ?

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और मशहूर क्रिकेट विश्लेषक माइकल वॉन ने आगामी ICC क्रिकेट विश्व कप 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि घरेलू मैदान पर खेल रही साउथ अफ्रीकी टीम इस बार खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार साबित होगी. वॉन की भविष्यवाणी उस समय आई जब टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. हाल के समय में शानदार प्रदर्शन कर रही यह टीम क्रिकेट जगत में सबका ध्यान अपनी…

100 रुपये में मिल रहे हैं क्रिकेट वर्ल्ड कप मैचों के टिकट, जानिए कहां से करें बुक

12 साल बाद भारत विमेंस ओडीआई वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए तैयार है, 30 सितंबर को भारतीय टीम और श्रीलंका टीम के बीच पहला मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा. इससे पहले यहां भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा, इसमें श्रेया घोषला अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी. ओपनिंग मैच के साथ राउंड-रॉबिन स्टेज के सभी मुकाबलों के टिकट ऑनलाइन आ गए हैं. आईसीसी विमेंस ओडीआई वर्ल्ड कप 2025 का मेजबान भारत है जबकि पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेलेगी. भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी कोलंबो में ही…

विश्व कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें, चोट के कारण बाहर हुई मैच विनर खिलाड़ी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला विश्व कप 2025 से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है. टीम की भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं. उनकी जगह असम की उमा छेत्री को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज करके जानकारी दी कि यास्तिका भाटिया को विशाखापत्तनम में आयोजित टीम इंडिया के प्रशिक्षण शिविर के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी है. मेडिकल…

Asia Cup 2025: ‘X-फैक्टर’ की वजह से कुलदीप यादव के साथ होगा धोखा ?

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी, वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी. इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा 19 अगस्त को की गई. हालांकि जैसे ही इसका ऐलान हुआ, बीसीसीआई पर ताबड़तोड़ हमले होने लगे, क्योंकि इसमें आईपीएल में स्टार रहे श्रेयस अय्यर का नाम नहीं था. लेकिन अब इसमें काफी समय बीत चुका है, ऐसे में मामला शांत हो गया. वहीं अब कुलदीप को लेकर मामला गर्म हुआ है. भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर…

IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद आर अश्विन ने किया वापसी का ऐलान?

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर मैदान में आपको दिखाई देंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने के बाद अब वे फ्रेंचाइजी टी20 लीग में नई शुरुआत कर सकते हैं. खबरों के मुताबिक, अश्विन यूएई में होने वाली ILT20 लीग में हिस्सा लेने की तैयारी में हैं, जो 2 दिसंबर से शुरू होकर 4 जनवरी तक खेली जाएगी. ILT20 आयोजकों और अश्विन के बीच बातचीत चल रही है. इस साल लीग पहली बार ड्राफ्ट की जगह नीलामी की प्रक्रिया लेकर आई है. खिलाड़ियों का…

किसके नाम है टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स, टॉप 5 की लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी

टी20 इंटरनेशनल (T20I) क्रिकेट को तेज रनों और रोमांचक मुकाबलों के लिए जाना जाता है, लेकिन इस छोटे फॉर्मेट में असली हीरो वही खिलाड़ी होता है, जो अपनी टीम की जीत में सबसे बड़ा योगदान देता है और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतकर सुर्खियां बटोरता है. इस अवॉर्ड को क्रिकेटर के करियर का अहम हिस्सा माना जाता है क्योंकि यह उनकी मैच विनिंग क्षमता को दर्शाता है. आईसीसी के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कोई भारतीय, ऑस्ट्रेलियाई…