दिल्ली : अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान , CM की कुर्सी से दूंगा इस्तीफा”

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से जनता के बीच में आ गए है.जेल से छूटने के बाद अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से हमलावर हो गए है. सबसे बड़ी बात ये है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है. केजरीवाल का सीएम पद छोड़ने का एलान किया है.केजरीवाल ने कहा कि दो दिन बाद सीएम की कुर्सी से इस्तीफा दूंगा. विधायक दल की मीटिंग में नए मुख्यमंत्री का चुनाव होगा केजरीवाल ने अपने बयान में कहा कि हमारे ऊपर भगवान का आशीर्वाद है. छोटी…

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बोले पीएम मोदी , ‘कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी कोई दूसरी नहीं’

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरम है. इस बीच कुरुक्षेत्र में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपनी सरकार के कामों को गिनाया. उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा, “हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की हैट्रिक तय है. कुरुक्षेत्र आना मन को भर देता है.” पीएम मोदी ने कहा, “विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना भी बहुत जरुरी है. हरियाणा की पावन धरती से मैं आप सभी से फिर एक…

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस ?

तेजनारायण पांडेय ने बताया अयोध्या को लेकर सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद से अधिकारियों भाजपा नेताओ की आंखें जमीनों पर लग गयी है। जिस जमीन पर सेना युद्धाभ्यास करती थी, फायरिंग रेंज था वहां की जमीन को भाजपा नेताओं ने प्लॉटिंग कर की। उद्योगपति यों को बेंच दी गयी,भाजपा के विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, ने जमीनों की प्लॉटिंग करवा दी गयी। भाजपा सरकार में नेता अधिकारी सेना की जमीन पर कब्जा कर चुके है,प्रॉपर्टी डीलिंग की जा रही है,सस्ते कौड़ियों के दाम पर खरीद कर महंगे प्लाटिंग कर बेचे जा रहे…

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सात नेताओं का भाजपा से इस्तीफा ?

भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद पार्टी के कई और नेताओं ने बगावत कर दी है। युवा नेता देवेंद्र कादियान ने टिकट नहीं मिलने पर भाजपा पर 100 करोड़ रुपये देकर टिकट देने का आरोप लगाया।भारतीय कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कादियान ने फेसबुक पर लाइव आकर पार्टी छोड़ने और आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया। कादियान के अलावा पार्टी के छह और नेताओं ने भी टिकट नहीं मिलने पर भाजपा छोड़ने का एलान किया। इनमें असंध के पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, भाजपा…

हरियाणा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की दो सूची, कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे को टिकट, 86 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गहमागहमी तेज है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने देर रात उम्मीदवारों की एक के बादा एक दो सूची जारी कीं। पहले बुधवार रात पार्टी ने 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। इस सूची में रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला का भी नाम शामिल है। पार्टी ने कैथल विधानसभा से उन्हें चुनावी समर में उतारा है। वहीं, कलायत से विकास सहारण को टिकट मिल गया है। इसके बाद एक और सूची देर रात जारी हुई जिसमें पांच उम्मीदवार उतारे गये। इस तरह अब कांग्रेस…

ओपी राजभर ने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, जाति जनगणना को लेकर कही ये बात

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उपचुनावों को लेकर मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट काफी चर्चित होती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि यहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कुछ समय पहले विधायक हुआ करते थे। लेकिन उन्होंने कन्नोज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और वहां से जीत हासिल करने के बाद करहल विधानसभा सीट को छोड़ दिया। इस सीट पर ज्यादातर समाजवादी पार्टी का ही कब्जा बना रहा है। सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी…

जदयू (JDU) में मूल विचारधारा बनाम बीजेपी से रिश्ते पर जंग

लोकसभा चुनाव के बाद जदयू में पार्टी की मूल विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध रहने और भाजपा से सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाए रखने वाले नेताओं के बीच अंदरखाने तकरार बढ़ रही है। पहले केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की वक्फ संशोधन बिल पर मोदी सरकार को खुला समर्थन और इसके बाद मूल विचारधारा से जुड़े सवाल उठाने के तत्काल बाद मुख्य प्रवक्ता पद से हुई केसी त्यागी की विदाई दोनों धड़ों की जंग सामने आ गई है। बहरहाल इस पूरे मामले में बिहार के सीएम नीतीश दोनों धड़ों के…

प्राइमरी शिक्षक भर्ती की मांग पर छात्रों को अखिलेश यादव का साथ

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नई शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर पत्थर गिरजाघर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं। छात्रों की ओर से कान पड़कर मुर्गा बनने की तस्वीर वायरल होने के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। छात्रों ने कान पड़कर मुर्गा बनकर सांकेतिक रूप से विरोध दर्ज कराते हुए कहा था कि अगर नौकरी नहीं देनी है तो डीएलएड का कोर्स बंद कर देना चाहिए। अखिलेश यादव…

अखि‍लेश ने भाजपा पर लगाया पीडीए विरोधी होने का आरोप, कहा- हर स्तर पर सरकार करती है भेदभाव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार घोर पीडीए विरोधी है। हर स्तर पर भेदभाव करती है। मुख्यमंत्री और भाजपाई पीडीए से नफरत करते है। हाईकोर्ट का निर्णय आने के बाद भी 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़े और दलित वर्ग के अभ्यर्थियों को उनका हक नहीं दिया जा रहा है। सपा मुखिया ने रविवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर शासन सत्ता में ऊपर से लेकर नीचे तक पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय और भेदभाव हो रहा है। भाजपा की…

तीन दिन में भाजपा से जुड़े एक करोड़ सदस्य

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को सदस्यता अभियान 2024 के तहत तीन दिन में एक करोड़ सदस्यों का पंजीकरण पूरा कर लिया है। पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘एक करोड़ और गिनती जारी है, यह तो बस शुरुआत है…। पोस्ट के जरिए बताया गया कि हम एक अविश्वसनीय मील के पत्थर तक पहुंच गए हैं। हालांकि, अभी यह शुरुआत है। दरअसल, 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर भाजपा के 2024 सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। इस बीच…

बसपा में कई पदाधिकारियों पर गिर सकती है गाज, मिले संकेत

सुप्रीम कोर्ट के एससी /एसटी आरक्षण के वर्गीकरण व क्रीमी लेयर के आदेश को लेकर लगातार विरोध दर्ज करा रहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने अब अपने पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि एससी /एसटी के वर्गीकरण और क्रीमी लेयर के पक्षधर लोगों की बसपा में कोई जगह नहीं है। मायावती ने आरक्षण को लेकर अपनी नीति को और स्पष्ट करते हुए कांग्रेस व अन्य दलों को एक बार फिर घेरा। एक्स पर पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि बीएसपी में रहते हुए जो लोग कांग्रेस की तरह…

सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कोर्ट में किया सरेंडर, आखिर क्या है मामला?

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जौनपुर के सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने एमपी-एमएलए कोर्ट में बीते बुधवार को आत्मसमर्पण किया। उनके अधिवक्ता समर बहादुर यादव ने उनकी जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने 20,000 रुपये की दो जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। सतीश कुमार मौर्य ने सिंगरामऊ थाने में 21 अप्रैल 2024 को शाम चार बजे जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी रहे बाबू सिंह कुशवाहा, सपा के पार्टी प्रभारी, जन अधिकार पार्टी के पार्टी प्रभारी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया।…

सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की तैयारी में अखिलेश यादव, जानिए क्या है प्लान

अखिलेश यादव अब समाजवादी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाना चाहते हैं. हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी में है. कांग्रेस से गठबंधन हुआ तो ठीक, नहीं तो सपा अकेले दम पर चुनाव लड़ने के मूड में है. लोकसभा सांसदों की संख्या के हिसाब से समाजवादी पार्टी देश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. अखिलेश यादव की पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 37 सीटें जीती थीं. ये समाजवादी पार्टी का अब तक का सबसे बढ़िया प्रदर्शन है. इस जीत से पार्टी मुखिया के साथ ही…

हरियाणा में चुनाव की तारीख में बदलाव के लिए BJP ने की अपील?

हरियाणा बीजेपी की ओर से चुनाव आयोग को लिखी एक चिट्ठी को लेकर राजनीति गर्मा गई है। प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली की ओर से लिखी गई इस चिट्ठी में एक अक्टूबर को वोटिंग का दिन बदलने की अपील की गई है। चिट्ठी में कहा गया है कि लगातार छुट्टियों की वजह से वोटिंग परसेंटेज में कमी देखने को मिलेगी। साथ ही उन्होंने ये भी लिखा है कि मतदान की नई तारीख तय करते वक्त इस बात का ध्यान रखा जाए कि वोटिंग से एक दिन पहले या बाद में कोई छुट्टी…

राहुल गांधी ने फिर से उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया. राहुल गांधी ने अपने करीब आधे घंटे के संबोधन में जातीय जनगणना, दलित आरक्षण और संविधान के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि 90 फ़ीसदी वालों की उपेक्षा होती है, उनके लिए सिस्‍टम में भी जगह नहीं है. जातीय जनगणना का मीडिया में बैठे लोग भी विरोध करते हैं लेकिन जातीय जनगणना एक्स रे की तरह है. राहुल गांधी ने कहा है कि अब जाति जनगणना…

जम्मू कश्मीर चुनाव: सभी 90 सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच हो गया गठबंधन?

कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर में चुनाव-पूर्व गठबंधन के लिए व्यापक सहमति बना ली है, जिससे इंडिया गठबंधन की सहयोगी महबूबा मुफ्ती की अगुवाई वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) असमंजस में पड़ गई है. हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक नेशनल कॉन्फ्रेंसअध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार (22 अगस्त) को कहा कि वे चुनाव के बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को भी साथ लाने के लिए तैयार हैं. अपने श्रीनगर आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष…

मायावती को भ्रष्ट मुख्यमंत्री कहना आपत्तिजनक’, बीजेपी नेता के बयान पर भड़के अखि‍लेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर की गई भाजपा विधायक व प्रवक्ता राजेश चौधरी की टिप्पणी को महिला विरोधी बताया है। अखिलेश ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक का पूर्व महिला मुख्यमंत्री के प्रति कहे गए अभद्र शब्द दर्शाते हैं कि भाजपाइयों के मन में महिलाओं और खासतौर से वंचित-शोषित समाज से आने वालों के प्रति कितनी कटुता भरी है। भाजपाई कह रहे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर हमने गलती की…

8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों के लिए BJP ने जारी की लिस्ट

राज्यसभा उपचुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने 8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों के लिए ये सूची जारी की. किरण चौधरी को हरियाणा से तो केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया गया है. दरअसल, 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए 3 सितंबर को मतदान होना है. चुनाव आयोग ने इसके कार्यक्रम की भी घोषणा कर दी है. इसके बाद बीजेपी ने उम्मीदवारों का ऐलान किया है. पार्टी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते…

कांग्रेस सांसद संजना जाटव देश की पहली सांसद, जिन्‍होंने कांस्‍टेबल पति को ही खुद की सुरक्षा में तैनात किया

राजस्‍थान के भरतपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद संजना जाटव ने अपने कांस्‍टेबल पति कप्‍तान सिंह को निजी सुरक्षा अधिकारी रखा है। कांस्‍टेबल पति को ही पीएसओ रखने वाली संजना जाटव भारत की पहली सांसद हैं। एक वार्ता में संजना जाटव ने बताया कि उनके पति कप्‍ताह सिंह राजस्‍थान पुलिस में कांस्‍टेबल पद पर तैनात हैं। अलवर जिले के थानागाजी पुलिस थाने से उनके साथ बतौर निजी सुरक्षा अधिकारी लगाए गए हैं। संजना जाटव ने कहा कि उनके पति उनकी ताकत हैं। चुनाव से पहले भी उनके साथ थे और…

अखिलेश यादव ने फूलपुर में बढ़ाई केशव मौर्य की मुश्किलें ?

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और यूपी की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच की जुबानी जंग किसी से छुपी नहीं है. ऐसे में सपा अध्यक्ष ने अब केशव मौर्य को लेकर ऐसा चक्रव्यूह रचा है जिसमें बीजेपी फंसती दिखाई दे रही है. यूपी में बीजेपी सपा समेत सभी राजनीतिक दल उपचुनाव की तैयारी में जुटे हैं. बीजेपी ने फूलपुर सीट की जिम्मेदारी केशव मौर्य को दी है लेकिन सपा ने इस सीट पर अपने दूसरे सबसे बड़े दलित चेहरे को उतार दिया है. केशव मौर्य और अखिलेश…