केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर गुरुवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा फसलों की MSP बढ़ाने के फैसले को जमकर सराहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को स्वीकार किया जिसके कारण लगातार फसलों की MSP बढ़ रही है।तोमर ने कहा कि देश में फसलों की बंपर पैदावार भी हो रही है और लगातार सरकार की खरीद भी बढ़ रही है। इस दौरान उन्होंने पूर्व की यूपीए सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। तोमर ने कहा कि जब 10 साल…
Category: चुनावी फुहार
राज्यसभा चुनाव में आज 16 सीटों के लिए राजनीतिक संघर्ष चरम पर
राज्यसभा चुनाव में खरीद-फरोख्त की कोशिश के आरोपों के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। चार राज्यों-हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 16 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा। इन राज्यों में होने वाले चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ दलों और विपक्ष में जबर्दस्त राजनीतिक संघर्ष चल रहा है। महाराष्ट्र में लड़ाई दिलचस्प हो चुकी है। यहां पर राकांपा नेताओं-अनिल देशमुख…
प्रधानमंत्री मोदी से ईरान के विदेश मंत्री ने की मुलाकात, जानें क्या कहा
भारत के दौरे पर आए ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियन (Iran Foreign Minister Dr Hossein Amir Abdollahian) ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक दोनों नेताओं की यह शिष्टाचार भेंट थी। पीएम मोदी ने अब्दुल्लाहियन का स्वागत करते हुए भारत और ईरान के बीच प्रगाढ़ संबंधों को याद किया। दोनों नेताओं ने भारत और ईरान के बीच जारी द्विपक्षीय सहयोग के मसले पर चर्चा की।वहीं पीएमओ के मुताबिक अब्दुल्लाहियन का स्वागत करते हुए मोदी ने भारत और ईरान…
RBI के रेपो रेट बढ़ाने से क्या होगा असर, जानिए
महंगाई और महंगे लोन का दौर अभी जारी रहेगा। इसकी बानगी बुधवार को एक बार फिर दिखाई दी जब आरबीआइ ने रेपो रेट (Repo Rate) में फिर 50 आधार अंक की बढ़ोतरी का एलान किया। इसके साथ ही रेपो रेट बढ़कर 4.9 प्रतिशत हो गया है। पिछले महीने केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में 40 आधार अंक की बढ़ोतरी की थी। विशेषज्ञों के मुताबिक रेपो रेट में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा और दिसंबर तक आरबीआइ इसमें इजाफा करता रहेगा। आरबीआइ के इस फैसले से सभी प्रकार के रिटेल और…
कांग्रेस ईडी के समक्ष राहुल गांधी की पेशी के दौरान ताकत दिखाएगी , पार्टी मुख्यालय से ईडी दफ्तर तक निकाली जाएगी रैली
कांग्रेस अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ईडी के समक्ष पेशी के दौरान सियासी ताकत दिखाने की तैयारी में है। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में राहुल गांधी को 13 जून को ईडी के सामने पेश होना है। सूत्रों ने बुधवार को कहा कि इस राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में कांग्रेस के संसद के दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों के साथ ही सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके लिए इन सभी नेताओं को हर हाल में सोमवार सुबह अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने को कहा…
चुनाव में पैसा बांटने को लेकर पुलिस ने तमिलनाडु भाजपा के चीफ के सुरेंद्रन फाइल की चार्जशीट की
तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के सुरेंद्रन की रिश्वत मामले में मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। चुनाव में पैसा बांटने के मामले में केरल पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती आरोपों के तहत आरोपपत्र दाखिल किया है। बता दें कि सालभर पहले कासरगोड प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति दी थी।बीते साल अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मंजेश्वरम सीट से एलडीएफ के प्रत्याशी सीपीएम नेता वीवी रमेशन की ओर से दायर याचिका पर कोर्ट ने पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया था।याचिकाकर्ता…
पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी का मुद्दा क्या है, आइये जाने
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा नेताओं नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की कथित विवादित टिप्पणियों का मामला शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मुंबई पुलिस ने नूपुर शर्मा को इस मामले में समन भेज 22 जून को पेश होने के लिए कहा है। इधर, कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ये मुद्दा गरमाया हुआ है। मुस्लिम खाड़ी देशों ने नूपुर शर्मा के बयान की कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी मौके…
जेपी नड्डा पहुंचे बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर, कोलकाता एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
बंगाल में पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद से भाजपा में मची उथल-पुथल के बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्य के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार देर शाम कोलकाता पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सहित अन्य नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान उनपर फूल भी बरसाए। ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट के बाहर मौजूद बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके पहुंचने पर जमकर जय…
क्रास वोटिंग और हार्स ट्रेडिंग का कांग्रेस को डर, जिन चार राज्यों में होगी वोटिंग वहां क्या है समीकरण
कांग्रेस ने राजस्थान में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election 2022) से पहले हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताई है। उसने इस संबंध में राज्य एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत भी कर दी है। राजस्थान कांग्रेस के चीफ व्हिप महेश जोशी ने शिकायत करते हुए कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर और अन्य तरीकों से यह आशंका जताई जा रही है कि राज्यसभा चुनावों में धनबल का भारी खेल हो सकता है।वहीं हरियाणा में 10 जून को होने वाली वोटिंग में साफ हो जाएगा कि राज्यसभा की दूसरी सीट हासिल करने…
चालू खरीफ और आगामी रबी सीजन के लिए यूरिया का पर्याप्त स्टाक : केंद्रीय मंत्री मांडविया
केंद्रीय केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि चालू खरीफ और आगामी रबी सीजन के लिए यूरिया का पर्याप्त स्टाक है और आगामी दिसंबर तक इसके आयात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत के आयात से हाथ खींच लेने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में फर्टिलाइजर की कीमतों में गिरावट आएगी। माना जा रहा है कि इससे अगले छह महीने में कीमतें घट सकती हैं। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए मांडविया ने बताया कि भारत ने 16 लाख टन यूरिया का पहले ही आयात पूरा…
असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा की ओर से की गई कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा
एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी करने वाली भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ दस दिन पहले ही कार्रवाई हो जानी चाहिए थी। भाजपा ने कार्रवाई तब की है जब खाड़ी देशों में बात बिगड़ने लगी। ओवैसी ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा को दस दिन पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। ओवैसी ने कहा कि जब हम एक भारतीय नागरिक, एक मुसलमान के तौर पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं तो आप कोई कार्रवाई नहीं…
धनखड़ पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ हुए मुखर , कहा- राज्य में कानून नहीं शासक का शासन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को उन्होंने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके राज्य में कानून का शासन नहीं है क्योंकि यह एक शासक द्वारा शासित किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रदेश में कानून व्यवस्था की जगह तानाशाही करने के आरोप लगाए हैं।राज्यपाल धनखड़ ने अपने एक बयान में कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल का राज्यपाल रहते हुए भयानक स्थिति और चुनौतियों को देखा है। धनखड़ इन दिनों…
सभी धर्मों का करते हैं सम्मान, किसी भी पूजनीयों का अपमान स्वीकार नहीं : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर की गई विवादास्पद टिप्पणी का मामला लगातार खींचता जा रहा है। चारों तरफ से विरोध होने के बाद अब खुद भाजपा ने नूपुर के बयान पर सफाई दी है। विवाद को शांत करने की कोशिश करते हुए भाजपा ने रविवार को कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है।भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच पार्टी महासचिव अरुण…
वित्त व कार्पोरेट कार्य मंत्रालय के ‘प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह’ का आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज दिल्ली के विज्ञान भवन में वित्त मंत्रालय और कार्पोरेट कार्य मंत्रालय के ‘प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह’ (Iconic Week Celebrations) का उद्घाटन करेंगे। जानकारी के अनुसार, 6 जून से 11 जून 2022 तक ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ (AKAM) के हिस्से के रूप में ‘प्रतिष्ठित सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इस अवसर पीएम मोदी क्रेडिट-लिंक्ड सरकारी योजनाओं के लिए राष्ट्रीय जन समर्थ पोर्टल लान्च करेंगे। यह सरकारी क्रेडिट योजनाओं को जोड़ने वाला वन-स्टाप डिजिटल पोर्टल है, जो लाभार्थियों को सीधे ऋणदाताओं से जोड़ता है।इसके अलावा…
भाजपा पर शिवसेना नेता संजय राउत ने लगाए गंभीर आरोप, की राज्यसभा चुनाव टालने की मांग
देश के कई राज्यों में राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।पंद्रह राज्यों से राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने राज्यसभा चुनावों को टालने की मांग की है। राउत ने चुनाव की तारीखों को टालने का कारण नेताओं की खरीद-फरोख्त होने की आशंका को बताया है। शिवसेना नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा पैसे और केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके नेताओं की खरीद फरोख्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी…
राहुल गांधी जल्द करेंगे कुलदीप विश्नोई से मुलाकात
राज्यसभा चुनाव में अपने ही नेताओं-विधायकों की नाराजगी से बढ़ी सिरदर्दी को थामने के लिए कांग्रेस नेतृत्व अब सीधे उनसे संवाद कर समझाने-मनाने का प्रयास करेगा। हरियाणा और राजस्थान के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस हाईकमान के निकट उम्मीदवारों के मैदान में उतरने के बाद भी पार्टी में बढ़ा असंतोष पार्टी नेतृत्व की सियासी चिंता को बढ़ा रहा है। इसीलिए विदेश से लौटे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही हरियाणा कांग्रेस के नाराज वरिष्ठ नेता कुलदीप विश्नोई से मिलकर उन्हें मनाने का प्रयास करेंगे ताकि उनके करीबी पार्टी महासचिव अजय…
‘भाजपा को जानो’ पहल का अब तक 34 देशों के दूत रहे हिस्सा, जे पी नड्डा ने सात देशो के राजदूत से की बात
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रूसी राजदूत सहित सात दूतावासों के प्रमुखों से शनिवार को बात की। उन्होंने यह बातचीत ‘भाजपा को जानो’ पहल के तहत की। भाजपा के विदेश मामलों के शाखा प्रमुख विजय चौथाईवाले ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन देशों के प्रति अपनी पार्टी का धन्यवाद व्यक्त किया, जिन्होंने रूसी आक्रमण के दौरान यूक्रेन से भारतीय छात्रों को बचाने में काफी मदद की।जेपी नड्डा के साथ बातचीत के दौरान रूसी राजदूत ने हिंदी में बात की। इस दौरान नड्डा ने पार्टी की…
शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का मनीष सिसोदिया के आरोप पर तीखा जवाब, जानिए
गुजरात के सरकारी स्कूलों की स्थिति पर सवाल उठाने वाले आप नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) ने आईना दिखाया है। सिसोदिया ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार में गुजरात के सरकारी स्कूलों की स्थिति शर्मनाक हो गई है, इसलिए बाहर से आए लोगों को सरकारी स्कूल नहीं दिखाए जाते।अन्नपूर्णा देवी ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली सरकार की समस्या यह है कि इन्होंने काम कम किया, प्रचार ज्यादा, खासकर शिक्षा के क्षेत्र में। आत्ममुग्धता लाईलाज…
कांग्रेस को खरीद-फरोख्त की आशंका, सुरक्षा घेरे में रहेंगे हरियाणा के विधायक
राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग से बचने के लिए हरियाणा के कांग्रेस विधायकों को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के मे-फेयर होटल में ठहराया गया है। पुलिस सुरक्षा के बीच विधायकों से किसी भी बाहरी व्यक्ति से मिलने नहीं दिया जा रहा है। खास बात यह है कि विधायकों से गुरुवार रात को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री रविंद्र चौबे सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात तो की, लेकिन शुक्रवार को सभी विधायकों को सुरक्षा के बीच होटल में ही छोड़ दिया गया है। जिस होटल में विधायकों को ठहराया गया है,…
दुनिया की बड़ी चुनौतियों का समाधान भारत के सहयोग के बिना संभव नहीं : जयशंकर
नए वैश्विक हालात में भारत अमेरिका की तरफ होगा या चीन-रूस की तरफ। शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्वयं इस सवाल का साफ-साफ जवाब दिया और वह भी वैश्विक मंच से। जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत किसी भी धुरी में शामिल नहीं होगा क्योंकि भारत स्वयं एक ताकतवर देश और बड़ी आर्थिक शक्ति है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के समक्ष मौजूदा बड़ी चुनौतियों का समाधान बिना भारत के सहयोग के नहीं हो सकता।विदेश मंत्री ने पूरी दुनिया को सिर्फ अपने नजरिए से देखने…
