उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाए रखने के लिए योगी सरकार की पहल, यूपी में रोप जायेंगे 35 करोड़ पौधे

प्रकृति व परमात्मा की असीम कृपा वाले उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाए रखने के लिए योगी सरकार की पहल पर सब मिलकर कार्य करेंगे। योगी सरकार ने सबका साथ और सबके प्रयास की बदौलत इस वर्ष 35 करोड़ पौधरोपण व उनके संरक्षण का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के हरित क्षेत्र को 9 से बढ़ाकर 2026-27 तक 15 फीसदी तक ले जाना है। इसके लिए जनसहयोग भी जरूरी है। वहीं 1 से 7 जुलाई तक चलने वाले प्रदेशव्यापी अभियान में सभी विभागों व मंडलों के लिए भी लक्ष्य निर्धारण किया गया…

भाजपा 2014 में सत्ता में जैसे आई थी, 2024 में उसकी वैसे ही यूपी से विदाई होगी : अखिलेश यादव

:सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा 2014 में सत्ता में जैसे आई थी। 2024 में उसकी वैसे ही यूपी से विदाई होगी। हमारा नारा है 80 हराओं-भाजपा हटाओ। इसलिए 2024 में PDA( पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों) की एकता एनडीए- भाजपा गठबंधन पर भारी पड़ेगी। 2024 में महंगाई, बेरोजगारी, गरीब का सम्मान और उसे न्याय दिलाना बड़ा मुद्दा होगा। गरीब, किसान, नौजवान भाजपा के खिलाफ वोट करेगा।विपक्षी एकता के फार्मूले पर कहा कि जो दल जिस प्रदेश में मजबूत हो, उसको आगे करके ही बाकी दल चुनाव…

50 दिन गुजर जाने के बावजूद ये थमने का नाम नहीं ले रही है मणिपुर हिंसा

मणिपुर में 3 मई से हिंसा शुरू हुई और करीब 50 दिन गुजर जाने के बावजूद ये थमने का नाम नहीं ले रही है। 16 जून यानी शुक्रवार की रात भी हिंसा की 5 घटनाएं हुईं। इंफाल पश्चिम के इरिंगबाम थाने पर हमला कर भीड़ ने हथियार लूटने की कोशिश की, हालांकि सुरक्षाबलों ने उन्हें खदेड़ दिया। उधर BJP विधायक विश्वजीत के घर में आग लगाने की कोशिश हुई। एक अन्य घटना में खोंगमन और सिंजेमाई में भीड़ ने BJP ऑफिस पर हमला किया। इंफाल के पोरमपेट में भीड़ ने…

परिवहन मंत्री ने बिना फिटनेस परमिट, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट या गलत नम्बर प्लेट तथा बिना टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों के खिलाफ लेकर सख्ती करने का दिया आदेश

बिना फिटनेस परमिट, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट या गलत नम्बर प्लेट तथा बिना टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों के खिलाफ अब सख्ती से निपटने की तैयारी है। परिवहन मंत्री ने इसको लेकर सख्ती करने का आदेश दिया है। राजस्व के नुकसान के लिए जिम्मेदार ऐसे माल वाहनों की गहन जांच कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इनमे लोडेड के साथ ही अनलोडेड वाहन भी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि परिवहन मुख्यालय पर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि ऐसे वाहनों की चेकिंग…

सीएम योगी ने ऊर्जा मंत्री और सभी बड़े अधिकारियों की रात में बुलाई बैठक, बोले- यह बर्दाश्त नहीं होगा, तत्काल सुधारें

उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर आ रही परेशानी ने अब सरकार की चिंता बढ़ा दी है। CM योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की है। यहां तक की उन्होंने ऊर्जा मंत्री से लेकर विभाग के आला-अधिकारियों को तलब कर लिया। शुक्रवार रात योगी ने ऊर्जा मंत्री समेत विभाग के अध्यक्ष और एमडी को बुला लिया। उनसे कटौती का कारण पूछा और नाराजगी जताई। आदेश दिया कि तत्काल अघोषित कटौती को रोका जाए।योगी ने अघोषित बिजली कटौती पर कहा कि तत्काल विद्युत व्यवस्था में सुधार लाएं। अधिकारियों को…

RML बना क्वालिटी मेडिकल केयर के लिए प्रदेश का दूसरा चिकित्सा संस्थान

लोहिया संस्थान को बेहतर सुविधाओं के लिए नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल एंड हेल्थकेयर (NABH) प्रमाण-पत्र मिला है। यह प्रदेश का पहला सरकारी मेडिकल संस्थान है जिसे एनएबीएच प्रमाण-पत्र मिला है। जबकि उत्तर भारत का दूसरा संस्थान है। संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि संस्थान को एनएबीएच के मानकों पर कसने के लिए अधिकारी और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत की है। इसका फायदा मरीजों को मिल रहा है।परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने गुरुवार को लोहिया संस्थान में एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर…

‘सुधार गृह’ के रूप में जाने जाएंगे कारागार, योगी सरकार का नया जेल मॉडल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बैठक में कारागारों की समीक्षा करते हुए कारागार सुधार की दिशा में दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कारागारों को ‘सुधार गृह’ के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता जताई और प्रदेश के नए प्रिजन एक्ट तैयार करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। सीएम ने कहा उत्तर प्रदेश में ‘ओपन जेल’ खुलेगीसीएम योगी ने वर्तमान समय में जेल तथा जेल में निरुद्ध बन्दियों के संबंध में जेल अधिनियम 1894 और कैदी अधिनियम 1900 प्रचलित हैं। यह दोनों अधिनियम आजादी के पूर्व से प्रचलन में हैं, जिसके…

4 हजार मदरसों में नेपाल, बांग्लादेश और खाड़ी देशों से फंडिंग के संकेत, पढ़िए खबर

यूपी के 4 हजार मदरसों में नेपाल, बांग्लादेश और खाड़ी देशों से फंडिंग के संकेत मिलने के बाद शासन एक्शन के मूड में आ गई है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने नेपाल से सटे यूपी के 9 जिलों के मदरसों की जांच के लिए टीमें गठित कर दी हैं। जो कि 13 जुलाई तक रिपोर्ट देंगे। जिले में जांच के लिए बनाई गई टीम विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह व मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन ने बताया कि जिलों में टीमें बना दी गई हैं। जो कि जांच…

भीषण गर्मी को देखते हुए एसी बसों को दुरुस्त करेगा यूपी रोडवेज

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को बसों के रखरखाव के साथ समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। भीषण गर्मी के चलते एसी बसों की व्यवस्था सुदृढ़ कराने को भी कहा गया है। योगी सरकार यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही सफाई पर भी विशेष नजर रख रही है।मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन निगम के अफसरों ने बुधवार को फील्ड में बसों की पड़ताल की। योगी सरकार का निर्देश है कि गर्मियों के मौसम में यात्रियों को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। खासतौर पर…

WFI चुनाव को लेकर पुलिस ने 3 देशों से मदद मांगी, पढ़िए खबर

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के चुनाव 4 जुलाई को होंगे। इसके लिए जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस महेश मित्तल कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। बृजभूषण शरण सिंह यह चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। वे लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे। फेडरेशन के नियमों के मुताबिक, किसी पद पर एक व्यक्ति लगातार तीन बार से ज्यादा नहीं रह सकता। उधर, दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में 3 देशों से मदद मांगी है। इनमें कजाकिस्तान, मंगोलिया और इंडोनेशिया शामिल हैं। पुलिस ने इन देशों के कुश्ती…

वाल्मिकी महासभा ने पीएम मोदी के नाम एक मांगपत्र जारी किया, क्या है जानिए

लखनऊ में सोमवार को भारतीय वाल्मिकी महासभा ने अधिवेशन आयोजित किया। जहां पर महासभा ने पीएम मोदी के नाम एक मांगपत्र जारी किया। मांगपत्र में 2 मांगें रखी गईं हैं। पहली मांग है कि वाल्मिकी जयंती (शरद पूर्णिमा) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। दूसरी मांग है नियमित सफाईकर्मियों की भर्ती करना। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जुगल किशोर वाल्मिकी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पीएम उनकी मांगें सुनेंगे। वरना 2024 में कुछ भी हो सकता है। जुगल किशोर वाल्मिकी ने कहा “पीएम मोदी से अनुरोध करना चाहूंगा कि…

इंदिरा गाँधी को आज ही के दिन दोषी करार दी गईं, जानिए वजह

12 जून,1975 यानी आज से ठीक 48 साल पहले। सूरज उगने से पहले ही इंदिरा गांधी को एक बुरी खबर मिली। उनके करीबी सलाहकार दुर्गा प्रसाद धर की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इंदिरा ने कुछ दिन पहले ही धर को मॉस्को से बुलवाया था।दिन निकला तो प्रधानमंत्री आवास की हलचल रोजाना से अलग थी। इंदिरा गांधी के सबसे वरिष्ठ सचिव कृष्ण अय्यर शेषन बहुत बेचैन थे। वो एक याचिका पर इलाहाबाद होईकोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे थे। ये याचिका 1971 लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी…

2024 की रणनीति तैयार कर रही है बीजेपी, पढ़िए खबर

2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को बुरी तरह हराकर बहुमत हासिल किया। बीजेपी का अगला शिकार क्षेत्रीय पार्टियां बनने लगी। बीजेपी ने अपनी ताकत बढ़ाने के लिए कई राज्यों में सहयोगी पार्टियों पर भी नए पैंतरे आजमाए। नतीजतन कई सहयोगी दलों ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल एकजुट होने लगे हैं। मसलन- नए संसद भवन के उद्घाटन का एकसाथ 19 पार्टियों ने विरोध किया था। केजरीवाल सरकार की ताकत कम करने वाले अध्यादेश के विरोध में भी एक…

क्राइम सीन रीक्रिएट करने को पुलिस महिला पहलवान को बृजभूषण के घर लाई

भाजपा सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच जारी है। उनके घर दिल्ली पुलिस एक महिला पहलवान को लेकर पहुंची। बताया गया कि यहां एक क्राइम सीन रीक्रिएट किया जाना था, जिससे जांच में मदद मिलेगी।इधर, इंटरनेशनल रेफरी जगबीर सिंह ने पुलिस को बृजभूषण के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2013 में बृजभूषण शराब के नशे में थे। इस दौरान उन्होंने बच्चियों को उन जगहों पर छुआ, जहां नहीं छूना चाहिए था।

अब हिजाब पहनने से कश्मीर में लड़कियों को कौन रोक रहा , खबर पढ़िए

श्रीनगर के विश्व भारती गर्ल्स स्कूल की मुस्लिम छात्राओं का कहना है कि उन्हें हिजाब पहनने से रोका जा रहा है। एक स्टूडेंट ने कहा कि स्कूल प्रशासन कह रहा है कि हम या तो हिजाब हटाकर आएं या फिर किसी दरगाह में जाएं। छात्राओं ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ सड़क पर विरोध प्रदर्शन भी किया। वहीं प्रिसिंपल ने बताया कि स्कूल के अंदर चेहरा खुला रखने को कहा गया है। क्योंकि चेहरा पूरी तरह से ढंका होने से पहचान करने में मुश्किल होती है। स्कूल के ड्रेस कोड में…

घर से की निर्मला सीतारमण ने बेटी की शादी, दामाद PMO में काम करते हैं

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को एक सादगी भरे समारोह में अपनी बेटी की शादी की। विवाह की रस्में उनके बेंगलुरु स्थित घर पर हुईं। शादी समारोह में सिर्फ परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए।शादी में किसी नेता या VIP गेस्ट को न्योता नहीं दिया गया। सीतारमण के दामाद प्रतीक दोषी गुजरात के रहने वाले हैं। वे PMO में OSD पद पर तैनात हैं।सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी और प्रतीक की शादी ब्राह्मण पंरपरा से हुई। उडुपी अदामारू मठ के संतों ने दोनों को आशीर्वाद…

जिलेवार प्रदेश में हुई जनसुनवाई को लेकर समीक्षा बैठक में योगी ने क्या कहा, जानिये

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह जिलेवार प्रदेश में हुई जनसुनवाई को लेकर समीक्षा बैठक की। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि प्रदेश भर में जनसुनवाई को लेकर बनाए गए मानकों और मेरिट के आधार पर समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। सीएम योगी ने अभी कहा प्रत्येक अपर मुख्य सचिव मुख्य सचिव फील्ड पर जाकर समस्याओं को सुनें। सुनवाई के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाए। जनसमस्याओं और जनशिकायतों का मेरिट आधारित त्वरित समाधान पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने लोकहित में आवश्यक दिशा-निर्देश…

क्या पता कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठा हो…उठकर गोली मार दे : अखिलेश यादव

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बुधवार को लखनऊ में सपा कार्यालय पहुंचे। यहां पर अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के साथ मुलाकात की। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी थे। आपस में बात करने के बाद अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। लखनऊ कोर्ट परिसर में हुए हत्याकांड पर अखिलेश ने कहा, “अगर हम कुछ बोलेंगे तो कहेंगे समाजवादी पार्टी ने मरवा दिया। ये कैसा लॉ एंड ऑर्डर है। जहां चाहो, वहां मार दो। सरकार ने खुली छूट दे रखी है। क्या पता…

जानिए कब शुरू होगा मिशन गांव चलो अभियान, एक लाख गांवो तक पहुंचने का लक्ष्य

लोकसभा 2024 की दौड़ में बसपा भी मजबूती दिखा रही है। पार्टी प्रमुख मायावती ने 1 लाख गांव तक पहुंचने का टारगेट रखा है। स्लोगन दिया है, हर बूथ पर 10 यूथ जोड़ेंगे। 3 दिन में ये अभयान गांव-गांव शुरू हो चुका है। 3 महीने तक बसपा का कोर कैडर यूथ को पार्टी से जोड़ने का काम करेगा। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा,”बीते 3 दिनों से अभियान 75 जिलों में शुरू हो चुका है। 2024 के चुनाव से पहले बसपा का 1.70 लाख बूथ मजबूत करने वाली…

केंद्र के अध्यादेश पर समर्थन मांगेंगे केजरीवाल, आज अखिलेश यादव से मिलेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को लखनऊ में पूर्व सीएम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। दरअसल, केंद्र सरकार के दिल्ली के अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर अध्यादेश लाने के बाद से मुख्यमंत्री केजरीवाल विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे हैं। इसके तहत वह कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान केजरीवाल केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव, विपक्षी एकता सहित सियासी मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। अखिलेश से मुलाकात के…