यूपी के गांव-गांव में जुलाई में रोपे जाएंगे 5 लाख से अधिक पौधे, ”एक नल एक पेड़” अभियान चलाएगी योगी सरकार

योगी सरकार राज्य में 1 जुलाई से ‘एक नल एक पेड़’ अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत 1 से 7 जुलाई तक लाखों की संख्या में पौधरोपण किया जाएगा। हर घर जल योजना के तहत राज्य सरकार ग्रामीणों को नल कनेक्शन देने के साथ भविष्य को हराभरा बनाने का तोहफा भी देगी। ग्रामीणों को एक पौधा उपहार स्वरूप देगी। इन पौधों को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारी, कर्मचारी नल कनेक्शन प्रदान किए जाने वाले घर के बाहर, ओवरहैड टैंक के प्रांगण में, पंप…

कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी ने की बैठक, आस्था को दें सम्मान, पर न शुरू हो कोई नई परंपरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व त्योहारों के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून-व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में मंगलवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नरों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तान के द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और व्यापक जनहित में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम योगी ने अवैध धर्मांतरण को लेकर भी अधिकारियों को हिदायत दी कि धर्मांतरण की कोशिश के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। 04 जुलाई से श्रावण मास का प्रारंभ हो रहा है। इस वर्ष अधिमास के कारण श्रावण मास दो…

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मनेगा बकरीद, लखनऊ को 18 सेक्टर में बांटा

लखनऊ में 29 जून को बकरीद पर पुलिस ने सुरक्षा के लिए पूरे शहर को चार जोन और 18 सेक्टर में बांटा है। इसमें 64 अति संवेदनशील स्थल चिह्नित किए गए हैं। यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही 94 ईदगाह और 1210 मस्जिद के आने-जाने वालों रास्तों पर पुलिस का पहरा रहेगा। वहीं यातायात को भी परिवर्तित किया गया है।डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों पर PAC और RAF तैनात रहेगी। वहीं एंटी सेबोटाज टीम के साथ 74 मोबाइल…

लेखपाल सहित पकडे गए सॉल्वर गैंग, बिहार का गिरोह यूपी में सक्रिय

एसटीएफ ने यूपीएसएसएससी परीक्षा में सेंध लगाने वाले दो सॉल्वर गैंग के 14 लोगों को बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, गोंडा से गिरफ्तार किया। वहीं 99 मुन्ना भाई को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। लखनऊ में गिरफ्तार सॉल्वर गैंग के सदस्य ने ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग किया था। वहीं बरेली में बिहार के गिरोह ने अपने सॉल्वर बैठाए थे। यह परीक्षा प्रदेश के 20 जनपदों में कुल 737 परीक्षा केन्द्रों पर चार पालियों में हो रही है। एलएलबी की परीक्षा में भी एक सॉल्वर को पकड़ा गया।एसटीएफ के एसएसपी…

हाईकोर्ट की फिल्म मेकर्स को फटकार: रामायण-कुरान जैसे धार्मिक ग्रंथों को तो बख्शिए

फिल्म आदिपुरुष पर रोक की मांग वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सोमवार को सुनवाई हुई। वकील कुलदीप तिवारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सेंसर बोर्ड और फिल्म के निर्माता-निर्देशक को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा- रामायण-कुरान, गुरु ग्रन्थ साहिब और गीता जैसे पवित्र ग्रंथों को तो बख्श दीजिए। बाकी जो करते हैं वो तो कर ही रहे हैं। लखनऊ बेंच में सेंसर बोर्ड की तरफ से वकील अश्विनी सिंह पेश हुए। कोर्ट ने पूछा- क्या करता रहता है सेंसर बोर्ड? सिनेमा समाज का…

भाजपा सरकार में आज भी इमरजेंसी, सच बोलेंगे तो होगी कार्रवाई : अखिलेश यादव

सीनियर अधिवक्ता जफरयाब जिलानी की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे। रविवार को लखनऊ के मुमताज कॉलेज में उन्होंने कहा, ‘आज के ही दिन आपातकाल लागू हुआ था। वह एक पुराना इतिहास है। लेकिन आज भी आपातकाल है। अगर आज आप बोलेंगे तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी। आज का आपातकाल ऐसा है कि आप तक सच्चाई नहीं पहुंचेगी। इस सरकार से कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता। आज के आपातकाल के हालात पहले से ज्यादा खराब हैं।’अखिलेश यादव ने कहा, ‘भाजपा सरकार में आज भी इमरजेंसी…

ओबामा सरकार ने मुस्लिम देशों पर बम गिराए : निर्मला

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर निशाना साधा। निर्मला ने कहा कि ओबामा के राष्ट्रपति रहने के दौरान अमेरिका ने 6 मुस्लिम बहुल देशों पर बम गिराए थे। इन देशों पर 26 हजार से ज्यादा बम गिराए गए थे। दरअसल, ओबामा ने 22 जून को एक इंटरव्यू में भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था- अगर मेरी PM मोदी से मुलाकात होती तो मैं उनसे कहता कि अगर आप भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा…

अब कृषि क्षेत्र में भी बुंदेलखंड नई कहानी लिखने जा रहा,बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की टीम ने कई फसलों को लेकर तैयार किया मॉडल

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद लाखों करोड़ के औद्योगिक निवेश प्रस्तावों के साथ ही अब कृषि क्षेत्र में भी बुंदेलखंड नई कहानी लिखने ज रहा है। आने वाले समय में बुंदेलखंंडका इलाका प्रदेश में हाई रेटेड औद्यानिक फसलों का केंद्र बनने की राह पर है। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न प्रजातियों के फलों पर हुए रिसर्च ने शोधकर्ताओं के सामने चौंकाने वाले नतीजे पेश किये हैं। पारंपरिक रूप से दलहन का कटोरा कहा जाने वाला बुंदेलखंड क्षेत्र आने वाले दिनों में विशेष प्रजाति के फलों…

48 साल पूरे हो चुके हैं देश में इमरजेंसी लगे, जानिए क्या क्या हुआ ?

26 जून 1975 की सुबह। ऑल इंडिया रेडियो पर जो सबसे पहली आवाज आई वो देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की थी। उनके शब्द थे, ‘राष्ट्रपति ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। इसमें घबराने की कोई बात नहीं है।’देश में इमरजेंसी लगे 48 साल पूरे हो चुके हैं। इंदिरा गांधी ने एक इंटरव्यू में कहा था- जब मैंने इमरजेंसी लगाई, एक कुत्ता भी नहीं भौंका।इमरजेंसी की पटकथा लिखी गई थी 12 जून 1975 को। इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जगमोहन लाल सिन्हा ने इस दिन इंदिरा गांधी के लोकसभा…

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने यूपी में क्यों किया कार्य का बहिष्कार

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य महासंघ का धरना और प्रदर्शन तेज होता नजर हैं। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में आज यानी शनिवार से नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ से लेकर अन्य श्रेणी के कर्मचारी दो घंटे कार्यबहिष्कार करेंगे। इसकी वजह से OPD की साफ सफाई, जांच, रिपोर्टिंग आदि का काम ठप रहेगा।लिहाजा शनिवार सुबह सरकारी अस्पतालों में मरीजों को इलाज के संकट का सामना करना पड़ सकता हैंकर्मचारी तबादला नीति के खिलाफ बीते कई दिनों से आन्दोलन कर रहे हैं। सुनवाई न होने से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। अधिकारियों…

जांच में मामले का हुआ खुलासा, फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर युवक बना सिपाही,

उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से हुई भर्ती परीक्षा 2018 में दो सिपाहियों ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे सिपाही की नौकरी पा ली। इसके बाद दोनों को कौशांबी और कानपुर PAC में तैनाती भी मिल गई। इस बीच फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाने वाले सिपाहियों के खिलाफ एक शिकायती पत्र भर्ती बोर्ड को मिला। जिसके आधार पर जांच में इसका खुलासा हुआ। CO सैय्यद मोहम्मद असगर की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हुसैनगंज थाना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया हैCO सैय्यद मोहम्मद असगर…

छोटे-मोटे विवादों के लिए यूपी में मिलेगी फ्री कानूनी सहायता

योगी सरकार ने प्रदेश की जनता को फ्री कानूनी सहायता देने और छोटे-छोटे विवादों को समझौते के आधार पर निपटाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत दो वर्ष के लिए कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली (एलएडीसीएस) को लागू किया है। योगी सरकार ने प्रदेश की जनता को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है ताकि आपराधिक मामलों में सार्वजनिक रक्षक प्रणाली की तर्ज पर आम जन को कानूनी सहायता प्रदान की जा सके। एलएडीसीएस प्रणाली में चीफ, डिप्टी एवं असिस्टेंट काउंसिल की सेवाओं…

संचारी रोगों से बचाव को लेकर स्कूलों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

प्रदेश में संचारी रोगों से बचाव को लेकर संचारी नियंत्रण रोग अभियान और दस्तक अभियान जुलाई माह से शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिएउन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण और 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में सफाई एवं जलभराव निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। जिलों में मच्छरों के प्रजनन एवं घनत्व की स्थिति पर निगरानी रखी…

110 पार्षद नगर निगम के कार्यकारिणी का करेंगे चुनाव, सबसे ज्यादा 10 सदस्य बीजेपी से चुने जाएंगे

मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल का पहला सदन गुरुवार हो होने जा रहा है। इसमें 12 सदस्यी कार्यकारिणी का चुनाव होगा। नगर निगम के त्रिलोकीनाथ सभागार में सदन की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें सदन के 110 पार्षद 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। 23 जून के पहले सदन करना था। ऐसे में 22 जून को बैठक बुलाई गई है। नगर निकाय के नियमों के अनुसार सदन की पहली बैठक से मेयर का कार्यकाल माना जाता है। ऐसे में अगला चुनाव भी इसी हिसाब से होता है।…

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, BJP क्यों इसे लागू करना चाहती है

महा जनसंपर्क अभियान के बाद BJP जल्द ही एक और अभियान की शुरुआत करने जा रही है। 30 जून के बाद BJP समान नागरिक संहिता को लेकर पूरे प्रदेश भर में अभियान चलाएंगे। इसमें भाजपा लोगों के घर-घर पहुंचेगी और समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड) के फायदे बताएगी।भाजपा अपने महा जनसंपर्क अभियान की तरह ही समान नागरिक संहिता को लेकर चलाए जाने वाले अभियान को भी एक माह तक चलाएगी। इसमें BJP के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक और प्रभारी भी शामिल होंगे। इसमें भाजपा लोगों के घरों तक…

मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल की पहली बैठक में 12 सदस्यी कार्यकारिणी का होगा चुनाव, पढ़िए रिपोर्ट

मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल का पहला सदन 22 जून को होने जा रहा है। इसको लेकर तारीख घोषित हो गई है। मेयर की अध्यक्षता में त्रिलोकीनाथ सभागार में सदन की पहली बैठक होगी। इसमें सदन के 110 पार्षद 12 सदस्यी कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। 23 जून के पहले का सदन करना था। ऐसे में 22 जून को बैठक बुलाई गई है। नगर निकाय के नियमों के अनुसार सदन की पहली बैठक् से मेयर का कार्यकाल माना जाता है। ऐसे में अगला चुनाव भी इसी हिसाब से होता है। विशेष…

राज्यपाल और डिप्टी CM ने किया लखनऊ में योग,पढ़िए

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राजभवन में योगाभ्यास किया। इस दौरान चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्रा समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, गोरखपुर में CM योगी ने योग किया। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया। 9वें योग दिवस की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ रखा गया है। जिसका अर्थ होता है समपूर्ण विश्व एक परिवार है। सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें।पूरे विश्व में पहली बार योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। पीएम मोदी…

लखनऊ और कानपूर में बिजली चोरी ज्यादा: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

यूपी में बिजली कटौती और लो वोल्टेज को लेकर हाहाकार मचा है। इसी बीच सोमवार को कानपुर में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बड़ा बयान दिया। आरके सिंह ने कहा, “देश में बिजली की कोई कमी नहीं है। कानपुर और लखनऊ में इसलिए ज्यादा कटौती हो रही है, क्योंकि यहां बिजली चोरी ज्यादा हो रही है। कटिया डालने से ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ रहा है और वो फुंक रहे हैं। हमारे पास अब इतना पैसा नहीं है कि आप कटिया लगाएं और हम ट्रांसफार्मर बदलते रहें।” मंत्री सिंह ने…

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश ,निरीक्षण में नदारद मिले से स्टाफ

मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपजिलाधिकारी आकाश सिंह के निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर- कर्मचारियों के मामले को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अफसरों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। बीते बुधवार को उपजिलाधिकारी ने सीएचसी का निरीक्षण किया था। यहां उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया था। जिसमें इमरजेंसी ड्यूटी में लगे डॉक्टर अनुपस्थिति मिले थे। इसके अलावा कई स्टाफ नर्स व अधिकतर कर्मचारी अनुपस्थिति पाए गए थे। डिप्टी सीएम ने देवीपाटन के अपर निदेशक…

सीएम ने एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की टाइमलाइन तय की,दिसंबर 2024 तक तैयार होगा गंगा एक्सप्रेस वे

सीएम योगी ने रविवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में निर्माणाधीन एवं नवीन एक्सप्रेसवे परियोजनाओं और औद्योगिक कॉरीडोर और डिफेंस कॉरीडोर के विकास की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े 5 वर्ष में उत्तर प्रदेश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। 2017 तक मात्र 02 एक्सप्रेस-वे वाले इस प्रदेश में आज 06 एक्सप्रेस-वे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग भी 05 वर्ष पहले की तुलना में लगभग दोगुने हो गए हैं। बॉर्डर एरिया कनेक्टिविटी में आशातीत सुधार हुआ है।…