विपक्ष के 26 दलों ने NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) से मुकाबले के लिए INDIA नाम का गठबंधन बनाया है। फुल फॉर्म है- इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस। राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई NDA और INDIA के बीच में है। उधर, दिल्ली में PM मोदी की अध्यक्षता में NDA के 38 दलों की बैठक हुई। PM ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा- ये साथ तो आ सकते हैं, पास नहीं। केरल में लेफ्ट और कांग्रेस एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं, लेकिन बेंगलुरु में हाथ पकड़कर हंस…
Category: चुनावी फुहार
क्यों अंबडेकर चाहते थे शादी भी UCC में आए, पढ़िए खबर
23 नवंबर 1948, मंगलवार। सुबह 10 बजे नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन हॉल में संविधान सभा की बैठक शुरू हुई। अध्यक्षीय कुर्सी पर उप-सभापति एच.सी. मुखर्जी थे। बॉम्बे के सदस्य मीनू मसानी ने आर्टिकल 35 में यूनिफॉर्म सिविल कोड का प्रस्ताव रखा… ‘पूरे भारत में नागरिकों के लिए स्टेट एक यूनिफॉर्म सिविल कोड सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा।’ इसके बाद इस प्रस्ताव पर जोरदार बहस शुरू हुई, जिसमें खिलजी और अंग्रेजों तक को घसीटा गया।सबसे पहले इस प्रस्ताव के विरोध में बोलने वाले सदस्यों को मौका दिया गया। उनके आर्ग्युमेंट्स की…
आज दिल्ली में भाजपा ने NDA के 38 दलों की बैठक बुलाई
विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में शामिल होने के लिए 26 पार्टियां बेंगलुरु पहुंची हैं। वहीं भाजपा ने आज दिल्ली में NDA के 38 दलों की बैठक बुलाई है। जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा की मोदी जी ने राज्यसभा में कहा था कि मैं सभी विपक्षियों पर अकेला भारी हूं, तो फिर उन्होंने बैठक क्यों बुलाई है।कांग्रेस, TMC, CPI, CPM, NCP, JDU, DMK, AAP, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना (UTB)RJD, सपा, J&K NC, PDP, CPI (ML), RLD, IUML, केरला कांग्रेस, केरला कांग्रेस(एम),…
2 जुलाई को भतीजे अजित पवार के पार्टी तोड़ने के बाद शरद पवार अकेले पड़ गए, पढ़िए रिपोर्ट
विपक्षी खेमे की 26 पार्टियां कर्नाटक के बेंगलुरु में एक टेबल पर बैठी हैं। नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। 17 और 18 जुलाई को तय इस मीटिंग में NCP से शरद पवार को भी आना था, पर पहले दिन अचानक खबर आई कि पवार बैठक में नहीं जा रहे हैं।इस खबर से हैरानी इसलिए हुई, क्योंकि जितनी जरूरत अभी विपक्ष को शरद पवार की है, उतनी ही शरद पवार को विपक्ष की। हालांकि, 17 जुलाई देर शाम तक खबर आई कि पवार भी विपक्ष की मीटिंग में शामिल…
बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक , ममता बनर्जी और शरद पवार बैठक में शामिल होंगे
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराने के लिए बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक आज से शुरू होगी। इसमें 25 पार्टियों के शामिल होने की संभावना है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 8 नए दलों को न्योता दिया है। ये बैठक पहले शिमला में होने वाली थी, लेकिन हिमाचल में हुई भारी बारिश के चलते जगह बदली गई।विपक्षी एकता बैठक में पहली बार सोनिया गांधी शामिल होंगी। मीटिंग से पहले वो सोमवार को विपक्षी नेताओं के लिए डिनर होस्ट करेंगी।घुटने में चोट के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता…
यूसीसी क्या है और इससे क्या बदल जाएगा, हिंदू निकाह करने लगेंगे या मुस्लिम सात फेरे
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ये स्पेशल सीरीज शुरू करने से पहले हमने एक छोटा सा सर्वे किया। लोगों से पूछा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड की इतनी चर्चा है, इससे आखिर क्या बदल जाएगा? ज्यादातर के जवाब में एक बात कॉमन थी- इससे मुस्लिमों की 4 शादियों बंद हो जाएंगी।क्या यही है यूनिफॉर्म सिविल कोड या कुछ और, सीरीज की पहली स्टोरी में बेसिक बातें जानना जरूरी है। मसलन- सिविल और क्रिमिनल कानून क्या होते हैं, अलग-अलग धर्मों के अलग-अलग पर्सनल लॉ क्यों हैं, यूनिफॉर्म सिविल कोड क्या है और ये…
मोदी को UAE के राष्ट्रपति ने फ्रेंडशिप बैंड बांधा, दोनों देश अब रुपए और दिरहम में व्यापार करेंगे
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे पर पहुंचे PM मोदी को राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फ्रेंडशिप बैंड बांधा। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। भारत और UAE के बीच डॉलर की बजाय रुपए और दिरहम में व्यापार करने पर सहमति बनी। बुर्ज खलीफा पर तिरंगे और PM मोदी की तस्वीर के साथ उनके लिए वेलकम मैसेज लिखा गया।PM बनने के बाद मोदी का ये 5वां UAE दौरा है। 2019 में PM मोदी को UAE ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया था। रूस,…
NDA में शामिल हुए सुभासपा के ओपी राजभर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) में शामिल हो गए हैं। वे अखिलेश की पार्टी सपा के सहयोगी रह चुके हैं।गृहमंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा- ओपी राजभर से दिल्ली में मुलाकात हुई और उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं। उनके आने से उत्तर प्रदेश में NDA को मजबूती मिलेगी।अमेरिका के जॉर्जिया में शनिवार को हुई मास शूटिंग में 4 लोगों की…
18 जुलाई को होने वाली NDA बैठक में भाजपा ने चिराग पासवान को बुलाया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को 18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली NDA की बैठक में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। एक पत्र लिखकर नड्डा ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी BJP के नेतृत्व वाले NDA का एक अहम हिस्सा है।
762 नगर निकायों में14 से 21 जुलाई के बीच महाअभियान की हुई शुरूआत
नगर विकास विभाग ने सफाई महाअभियान की शुरूआत की है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ के आशियाना इलाके में खुद सफाई कर अभियान में हिस्सा लिया और इसको शुरू किया। इस दौरान उन्होंने फापड़ा भी चलाया और घरों से कूड़ा भी एकत्र किया। प्रदेश के सभी नगर निकायों में 14 से 21 जुलाई के बीच 762 नगर निकायों में महाअभियान चलाया जाएगा।एके शर्मा ने आशियाना के सेक्टर डी में मानसरोवर गुरुद्वारा साहिब के सामने की नाली को फावड़े से साफ करके श्रमदान किया। इस दौरान आस- पास के…
प्रदर्शन करने आए विरोधियों को पूड़ी सब्जी खिलाई; निधन के बाद बैंक में मिले बस 10 हजार रुपए
एक सीएम जिसके खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए विपक्ष ने 10 हजार लोगों को इकट्ठा किया। जमकर नारेबाजी हुई। शाम हुई तो प्रदर्शन करने आए लोगों ने अपने नेताओं से कहा कि भूख लगी है। विपक्षी नेताओं के पास इतना पैसा नहीं कि वह खाना खिला सकें। वह परेशान हो गए। आखिर में वह उसी सीएम के पास पहुंचे और कहा कि खाने की व्यवस्था कर दीजिए। उस सीएम ने कहा- मुझे पता था, “मेरे खिलाफ लोगों को तो बुला लोगे, लेकिन उन्हें खाना नहीं खिला पाओगे।”ये सीएम कोई और…
राधा मोहन सिंह ने पदाधिकारियों संग की बैठक, बीजेपी प्रदेश प्रभारी का लखनऊ का दौरा
उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लखनऊ महानगर में “संपर्क से समर्थन” अभियान के अंतर्गत आज डालीगंज क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी उमराव मल्टीप्लेक्स के मालिक आशीष अग्रवाल और डॉ आनंद नारायण से मुलाकात की। संपर्क के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा और महानगर अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने लखनऊ के डालीगंज क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी…
क्या टमाटर खरीदेगी केंद्र सरकार, दूसरे राज्यों में कम कीमत पर बेचा जाएगा
देशभर में टमाटर की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने का फैसला किया है। इन्हें दूसरे राज्यों में कम कीमत पर बेचा जाएगा। देश के 60% टमाटर का उत्पादन दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में होता है।ज्यादातर राज्यों में टमाटर की कीमतें 100 रुपए के पार पहुंच गई हैं। कहीं-कहीं तो ये 200 रुपए किलो भी बिक रहे हैं। मानसून शुरू होने से टमाटर के उत्पादन में कमी आती है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से जल्द ही नई फसल आने…
बृजभूषण मामले में एक्शन में देरी के पीछे की वजह क्या सियासी रसूख और सपा से नजदीकी हो सकती है
बृजभूषण शरण सिंह। नाम में वजन है तो कद में हनक। 6 बार सांसद रह चुके हैं। इलाके में कोई इन्हें बाहुबली कहता है, कोई सांसदजी तो कोई नेताजी। इस वजन और हनक का अंदाजा आप सेक्सुअल हैरसमेंट (पॉक्सो ऐक्ट) के केस से भी लगा सकते हैं।पहलवान 6 महीने से सड़क से संसद तक, खाप पंचायतों से खलिहानों तक सांसद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इस केस में सांसद बृजभूषण का रवैया अभी भी बिल्कुल अख्खड़ और कड़क मिजाज है, वो न झुके हैं और न झुकते दिखाई…
ईको ग्रीन का करार खत्म करने पर लग सकती मुहर, नगर निगम सदन की बैठक 21 जुलाई को होगी
मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल दूसरे सदन की बैठक 21 जुलाई होगी। इसमें ईको ग्रीन को हटाने के फैसले पर बात हो सकती है। 26 जून को कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णयों को सदन में मंजूरी दी जाएगी। बैठक में कूड़ा प्रबंधन का काम देख रही मेसर्स ईकोग्रीन से अनुबंध खत्म करने और बाद में व्यवस्थाओं को देखने का प्रस्ताव लाया जाएगा।कार्यकारिणी में इस पर निर्णय लेने के लिए महापौर व नगर आयुक्त को अधिकृत कर दिया गया था। नगर आयुक्त की रिपोर्ट पर महापौर ने ईकोग्रीन के साथ…
होमगार्ड मुख्यालय ने होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के निलंबन की सिफारिश की , दर्ज होगी FIR
महिला पीसीएस अधिकारी के साथ रिश्तों और उनके पति को मरवाने की साजिश के आरोपी महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। DG होमगार्ड बीके मौर्य ने जांच में दोषी पाए जाने पर कमांडेंट के निलंबन के साथ ही विभागीय कार्यवाही की संस्तुति अपनी रिपोर्ट में की है। जिसे मंगलवार को शासन को भेज दिया गया।एक काल रिकार्डिंग में कमांडेंट व महिला पीसीएस अधिकारी के बीच उसके पति को रास्ते से हटाने की बातचीत सामने आने के चलते पूरे मामले की जांच पुलिस से कराए…
KCR की पार्टी करेगी UCC का विरोध
समान नागरिक संहिता पर विरोध जताने का सिलसिला जारी है। अब तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति प्रमुख और CM के चंद्रशेखर राव भी इसके विरोध में आ गए हैं। KCR ने मानसून सत्र में प्रस्तावित होने पर UCC के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए सांसदों को निर्देश दे दिए हैं।ऑल इंडियन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के एक प्रतिनिधि दल ने सोमवार को KCR से मुलाकात की और उनसे UCC के विरोध में समर्थन मांगा। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का एक दल KCR से मिला। जिसमें खालिद सैफुल्लाह रहमानी, AIMIM के…
सुबह 8 बजे से जारी है पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोटों की गिनती
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी की पार्टी TMC बढ़त बनाए हुए है। अभी बैलेट पेपर की गणना चल रही है। काउंटिंग के लिए मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है। इसके बावजूद दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर के एक बूथ में ब्लास्ट की खबर है। वहीं, विपक्षी दलों का आरोप है कि उन्हें मतदान केंद्र नहीं जाने दिया जा रहा है। बंगाल में 8 जुलाई को वोटिंग हुई थी।…
पेशाब कांड के बाद मध्य प्रदेश में फिर एक शर्मशार करने वाली घटना आयी सामने, क्या सरकार हो रही है बिफल
पहले सीधी का पेशाब कांड, फिर इंदौर में आदिवासी नाबालिग लड़कों की बेरहमी से पिटाई के बाद अब सागर में दलित युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो करीब 8 महीने पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित की पहचान कर ली है। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवक के साथ मारपीट की ये घटना 8-9 अक्टूबर 2022 की बताई जा रही है। वीडियो सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां भोपाल रोड स्थित धर्मकांटा…
हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल के 697 बूथों पर आज फिर पंचायत चुनाव की वोटिंग
पश्चिम बंगाल के 19 जिलों के 697 बूथों पर आज फिर पंचायत चुनाव की वोटिंग हो रही है। इनमें मालदा, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, बीरभूम, जलपाईगुड़ी और दक्षिण 24 परगना शामिल हैं। आज होने वाले चुनाव में सबसे ज्यादा बूथ 175 मुर्शिदाबाद में और उसके बाद 110 बूथ मालदा में हैं। 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के 73,887 ग्राम पंचायत सीटों में से 64,874 पर मतदान हुआ था। कई इलाकों से बूथ लूटने, बैलेट पेपर फाड़ने, बैलेट पेपर में आग लगाने और बम फेंकने की घटनाएं हुईं। जिन बूथों पर बैलेट बॉक्स…
