कनाडा के प्रधानमंत्री की ओर से किसानों के प्रति समर्थन का हवाला देते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत राय ने सरकार से कृषि कानूनों की वापसी की मांग की और कहा कि इसके अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को लेकर प्रतिक्रियाएं आएंगी। तृणमूल कांग्रेस ने देश में जारी किसानों के आंदोलन के मद्देनजर कृषि कानूनों की वापसी पर अपना समर्थन जताया है। पार्टी के दिग्गज नेता सौगत राय ने बुधवार को कहा, ‘आंदोलन करते किसान कृषि कानूनों की वापसी चाहते हैं। मुझे लगता है कि सरकार को इसे वापस ले…
Category: चुनावी फुहार
NDA में शामिल नहीं हो रही JDS, भाजपा फैला रही अफवाह: कुमार स्वामी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी विधिवत तरीके से अफवाह फैला रही है कि जद एस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने जा रहा है।कुमारस्वामी ने रविवार को ट्वीट करके कहा कि भाजपा ग्राम पंचायत चुनावों को जीतकर समझ गई है कि जेडीएस को खत्म करने की सारी कोशिशें नाकामयाब हो गई हैं। इसीलिए भाजपा विधिवत तरीके से जद एस के राजग में शामिल होने की अफवाह फैला रही है। लेकिन यह सभी बातें झूठी हैं।…
कुछ निराश राजनेता उठा रहे भारतीय टीकों पर सवाल: मुख्तार अब्बास नकवी
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि कुछ निराश राजनेता भारत में निर्मित कोरोना टीकों की प्रभावशीलता पर संदेह जता रहे हैं। कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा भारत बायोटिक की वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी पर संदेह जताए जाने की पृष्ठभूमि में नकवी का यह बयान सामने आया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि कोवैक्सीन को समय से पहले मंजूरी दे दी गई है और यह खतरनाक हो सकता है। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी प्रक्रिया पर सवाल…
बंगाल की पिच पर उतरे असदुद्दीन ओवैसी, दरगाह में की जियारत
बिहार विधानसभा में मिली जीत से उत्साहित होकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बंगाल चुनाव में भी उतरने की घोषणा कर दी थी.उसकी शुरुआत भी ओवैसी द्वारा कर दी गई है. बंगाल की गरमाई राजनीति में ओवैसी की एंट्री हो चुकी है. ओवैसी बंगाल के हुगली शहर पहुंच चुके हैं जहां उन्होंने अपने पार्टी नेताओं से आगामी चुनावों को लेकर की जा रही तैयारियों पर बातचीत की. हुगली पहुंचे ओवैसी ने फुरफुरा शरीफ दरगाह पर जाकर जियारत भी की. ओवैसी सिर्फ बंगाल चुनावों पर ही नजर नहीं रखे हुए हैं बल्कि…
शुभेंदु अधिकारी के बाद उनके भाई सौमेंदु ने थामा BJP का दामन, नगर पालिका अध्यक्ष पद से हटाया था
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के बाद उनके भाई सौमेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया. सौमेंदु को कुछ दिन पहले पूर्वी मिदनापुर में कोंताई नगर पालिका के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था. शुभेंदु अधिकारी ने सौमेंदु को बीजेपी में शामिल कराया है.पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के बाद उनके भाई सौमेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया. सौमेंदु को कुछ दिन पहले पूर्वी मिदनापुर में कोंताई नगर पालिका के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया…
गुजरात: इस बार बीजेपी और कांग्रेस के साथ ‘आप’ और बीटीपी-AIMIM भी चुनाव में बाजी पलटने को तैयार
गुजरात में माना जाता रहा है कि यहां सिर्फ दो पार्टी (बीजेपी-कांग्रेस) ही चुनाव लड़ती हैं, लेकिन इस बार बीजेपी और कांग्रेस के साथ ‘आप’ और बीटीपी-AIMIM भी चुनाव में बाजी पलटने को तैयार हैं.गुजरात में इस बार स्थानीय निकाय चुनावों (म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) के दिलचस्प होने के आसार हैं. एक ओर जहां चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले बीजेपी और कांग्रेस ताल ठोक रही हैं, वहीं अब चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की भी एंट्री हो गई है. AIMIM इस बार भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के साथ…
कैलाश विजयवर्गीय के कमेंट पर TMC नेता हमलावर, नुसरत ने कहा – महिलाओं से नफरत करती है बीजेपी
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा ‘जो काम दीदी को 5 महीने बाद करना है. वो अभी से शुरू कर दिया!’ इस फोटो में ममता बनर्जी लोगों के बीच में सब्जी बनाती दिख रही हैं. टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने विजयवर्गीय पर हमला करते हुए कहा कि कैलाश विजयवर्गीय की यह टिप्पणी प्रत्यक्ष रूप से महिलाओं के प्रति नफरत को दर्शाती है.बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच जमकर बयानबाजी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री…
PMC बैंक घोटाला: शिवसेना नेता संजय राउत के करीबी की 72 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क, जानें पूरा मामला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र के एक व्यक्ति की 72 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इस व्यक्ति की पत्नी और शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी के बीच कथित लेन-देन पर भी जांच एजेंसी की नजर है। इस लेन-देन का 4,300 करोड़ रुपये से अधिक के पीएमसी बैंक धनशोधन मामले की जांच से संबंध है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि प्रवीण राउत नामक व्यक्ति ने कर्ज की आड़ में पीएमसी बैंक से 95 करोड़ रुपये का गबन किया जिनमें से उन्होंने…
पीएम मोदी ने ओडिशा के IIM-Sambalpur के स्थायी परिसर की आधारशिला रखी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा के IIM-Sambalpur के स्थायी परिसर की आधारशिला रखी। प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओडिशा के आईआईएम संबलपुर के स्थायी परिसर की आधारशिला रखेंगे। पीएम ने भी खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी।-पीएम मोदी- ‘सीओवीआईडी के दौरान, भारत ने पीपीई किट, मास्क और वेंटिलेटर के लिए स्थायी समाधान पाया। स्थायी समाधान देने के नीयत का नतीजा है कि आज देश में 28 करोड़ से ज्यादा…
नए साल की शुरुआत के साथ ही पार्टी के अंदर अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी बढ़ी,अधिवेशन बुलाने के मिले संकेत
सियासी चुनौतियों से जूझ रही कांग्रेस इस साल नए अध्यक्ष की तलाश पूरी कर लेगी। नए साल की शुरुआत के साथ ही पार्टी के अंदर अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का जल्द ही एलान करने की तैयारी हो रही है। अध्यक्ष के साथ कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के लिए चुनाव की संभावनाओं से इन्कार नहीं किया जा रहा है और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआइसीसी) का अधिवेशन जल्द बुलाने की तैयारी इसका पुख्ता संकेत है।कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का संचालन करने की तैयारियों…
कांग्रेस पर पार्टी के बाहर से भी प्रभावी विपक्ष बनने का दबाव, क्षेत्रीय दल जल्द अपना घर दुरुस्त करने की दे रहे नसीहत,जानें विस्तार से
अंदरूनी राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रही कांग्रेस पर अब पार्टी के बाहर से भी प्रभावी विपक्ष बनने का दबाव बनने लगा है। भाजपा से सियासी दूरी रखने वाली विपक्षी खेमे की कई पार्टियां, कांग्रेस में उथल-पुथल और असमंजस के दौर को लेकर इस कदर बेचैन हो रही हैं कि अब वे कांग्रेस को अपने अंदरूनी घमासान का तुरंत समाधान कर प्रभावशाली विपक्ष की भूमिका में आने की नसीहत भी देने लगी हैं। इसमें क्षेत्रीय पार्टियां और यूपीए के सहयोगी दल ही नहीं वामदल भी शामिल हैं।विपक्षी खेमे के…
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख बोले- अन्नाद्रमुक से है मजबूत गठबंधन, आगे भी बना रहेगा
तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख एल. मुरूगन ने सोमवार को कहा कि अन्नाद्रमुक के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन जारी है और गठबंधन ‘मजबूत’ है। एक दिन पहले सत्तारूढ़ दल ने अपने भगवा सहयोगी से कहा था कि वह राज्य में बड़े भाई की भूमिका में है। मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के सह समन्वयक के. पलानीस्वामी के साथ आज यहां मुलाकात के तुरंत बाद उनकी यह टिप्पणी आई है। पलानीस्वामी ने कोयंबटूर में पत्रकारों से कहा कि अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनावों…
अन्नाद्रमुक से है मजबूत गठबंधन, आगे भी बना रहेगा:तमिलनाडु भाजपा प्रमुख
तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख एल. मुरूगन ने सोमवार को कहा कि अन्नाद्रमुक के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन जारी है और गठबंधन ‘मजबूत’ है। एक दिन पहले सत्तारूढ़ दल ने अपने भगवा सहयोगी से कहा था कि वह राज्य में बड़े भाई की भूमिका में है। मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के सह समन्वयक के. पलानीस्वामी के साथ आज यहां मुलाकात के तुरंत बाद उनकी यह टिप्पणी आई है। पलानीस्वामी ने कोयंबटूर में पत्रकारों से कहा कि अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनावों…
नहीं करेंगे राजनीति में एंट्री; लेकिन करते रहेंगे लोगों के लिए काम:अभिनेता रजनीकांत
पिछले कुछ दिनों तक अस्पताल में बिता वापस लौटे अभिनेता रजनीकांत ने आज राजनीति का दामन छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति के बगैर वो तमिलनाडु की जनता के लिए काम पहले की तरह करते रहेंगे। इस बाबत उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी।वर्ष 2021 में पार्टी लॉन्च की करने की बात कहने वाले अभिनेता रजनीकांत ने मंगलवार को राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश से इनकार कर दिया। उन्होंने लोगों से…
कांग्रेस के खिलाफ NCP-शिवसेना रच रहे साजिश; सोनिया को खत लिख मुंबई कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, आएगा सियासी भूचाल?
महाराष्ट्र में सोनिया गांधी के नाम लिखी एक चिट्ठी से एक बार फिर से सियासत में उबाल देखने को मिल सकता है। महाराष्ट्र में मुंबई कांग्रेस के महासचिव विश्वबंधु राय ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी (शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) सरकार के रवैये पर सवाल उठाए हैं और कांग्रेस के खिलाफ शिवसेना और एनसीपी की साजिश का आरोप लगाया है। सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में विश्वबंधु राय ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस को अनदेखा किया जा रहा है और सरकार सिर्फ एनसीपी और शिवसेना चला रही है। …
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के बीच कांग्रेस के लिए संकटमोचक बनीं प्रियंका वाड्रा, स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दिए संदेश
कांग्रेस पार्टी क कल यानी 28 दिसंबर को स्थापना दिवस दिवस था, लेकिन पार्टी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश से बाहर चले गए। कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, वह अपनी नानी का हाल जानने के लिए भारत से बाहर गए हैं। इसको लेकर विरोधियों ने जमकर उनपर निशाना साधा। पार्टी की तरफ से सफाई भी दी गई। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं था जब भारत में यह चर्चा का विषय बना हो। अपने भाई पर हो रहे चौतरफा जुबानी हमले के बीच प्रियंका गांधी ने…
राजस्थान: सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जारी है मनमुटाव, कांग्रेस के स्थापना दिवस पर देखने को मिली दूरियों की झलक
राजस्थान में कांग्रस पार्टी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच दूरी अभी भी कम नहीं हुई है। इसकी एक झलक पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर भी देखने को मिली है। पायलट दिल्ली में आयोजिय कार्यक्रम में तो शामिल हुए, लेकिन जयपुर के समारोह से दूर रहे, जिसमें सीएम गहलोत ने शिरकत की थी। सोमवार को कांग्रेस ने अपना 136 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम दिल्ली में केंद्रीय कार्यालय और देश के अन्य सभी राज्य मुख्यालयों में मनाया,…
अन्ना हजारे की केंद्र सरकार को दो टूक, किसानों की मांगे नहीं हुई पूरी तो अपने ‘अंतिम विरोध’ पर बैठेंगे
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि अगर अगले साल जनवरी के आखिर तक केंद्र सरकार किसानों से संबंधित मुद्दों पर उनकी मांगों को पूरा नहीं करते हैं तो वो भूख हड़ताल पर चले जाएंगे और कहा कि यह हड़ताल उनका “अंतिम विरोध” होगी। रविवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अपने रालेगाँव सिद्धि गाँव में पत्रकारों से बात करते हुए, अन्ना हजारे ने कहा कि पिछले तीन सालों से खेती करने वालों के लिए विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन सरकार ने मुद्दों को हल करने के लिए…
कर्नाटक: जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने कृषि कानूनों का किया समर्थन
कृषि कानूनों को लेकर भाजपा का जहां अपने ही कुछ साथी दलों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, वहीं विपक्षी खेमे के जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) ने इसका समर्थन किया है। जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने किसानों से कहा कि उन्हें खुली सोच के साथ नए कृषि कानूनों के साथ प्रयोग करना चाहिए। कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस गतिरोध को खत्म कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने इसके लिए…
शाहनवाज हुसैन ने कहा मुस्लिम लीग की भाषा बोल रही है शिवसेना
केंद्र और राज्य के रिश्ते कमजोर होने का दावा करने को लेकर भाजपा ने शिवेसना पर पलटवार किया है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि शिवसेना मुस्लिम लीग की भाषा बोल रही है। शिवेसना इस समय कांग्रेस के साथ गठबंधन में है और लगता है कि उस पर कांग्रेस और टुकड़े-टुकड़े गैंग के विचारों का असर होने लगा है। शाहनवाज ने कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र की सरकार तक चला नहीं पा रही है और अब इस तरह की भाषा बोल रही है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।…
