नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली नेपाल-भारत संयुक्त आयोग (जेसीएम) की छठी बैठक में हिस्सा लेंगे,

पड़ोसी देश भारत के साथ कुछ वर्षों से बिगड़े संबंधों को सुधारने के लिए नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली तीन दिन के दौरे पर गुरुवार को भारत पहुंचे। 14 से 16 जनवरी तक के इस दौरे में वह नेपाल-भारत संयुक्त आयोग (जेसीएम) की छठी बैठक में हिस्सा लेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे। आइए जानें दोनों देशों के बीच शुक्रवार से होने वाली बैठक में किन मसलों पर होगी बातचीत… दोनों विदेश मंत्रालयों के अलग अलग बयान विदेश…

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा – सभी संसदों को एक-दूसरे के संप्रभु जनादेश का सम्मान करना चाहिए,

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को कहा कि सभी संसदों को दूसरी संसदों के संप्रभु जनादेश का सम्मान करना चाहिए। ब्रिटेन की संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस में हुई बहस के दौरान ब्रिटिश सरकार ने भारत की धार्मिक विविधता की सराहना की। ब्रिटिश संसद ने भारत की धार्मिक विविधता और भाईचारे की समृद्ध परंपरा की सराहना की बिरला का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि मंगलवार को ब्रिटेन की संसद में ‘भारत : अल्पसंख्यक समूहों का उत्पीड़न’ विषय पर बहस हुई है। संसद के निचले…

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को बताया देश का पहला आतंकवादी, भाजपा सांसद साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश का पहला आतंकवादी बताया है। उनके इस बयान पर भोपाल से भाजपा सांसद साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा देशभक्तों के साथ दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने भगवा आतंक कहा। इससे बुरा और क्या हो सकता है। उन्होंने यह बयान तब दिया जब पत्रकारों ने उनसे दिग्विजय के इस बयान लेकर सवाल किया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने गोडसे का सीधे तौर पर…

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ‘कोवैक्सीन (Covaxin)’ की रिलीज को लेकर सरकार पर साधा निशाना, बोले – भारतीय गिनी पिग नहीं जिन पर हो फेज 3 ट्रायल

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ( Congress MP Manish Tewari) ने बुधवार को भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन (Covaxin)’ की रिलीज को लेकर सरकार पर पर सवालिया निशान लगा दिया। उन्होंने कहा कि क्या ये वैक्सीन रिलीज फेज 3 ट्रायल के तहत किया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘कोवैक्सीन को सरकार की ओर से इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए लाइसेंस दिया गया। अब सरकार कह रही है कि वैक्सीन लेने वालों को इस बात की अनुमति नहीं है कि वो कोवैक्सीन व कोविशील्ड में से विकल्प का चुनाव करें कि…

उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे पर लगा दुष्कर्म का आरोप

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर एक गायिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है। पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दयानंद बांगर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। गायिका युवती ने धनंजय मुंडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने पर ट्वीट किया कि अब तक न तो पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है और न ही कोई कार्रवाई की है। गायिका का आरोप है कि वह साल 1997 में अपनी बहन के घर इंदौर गई थी।…

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के विधायकों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप में केरल विधानसभा में चल रहा है जमकर हंगामा

केरल विधानसभा में आज जमकर हंगामा मचा। कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने केरल विधानसभा (Kerala Assembly) से मंगलवार को वॉकआउट कर दिया। दरअसल, आज प्रश्नकाल (Question Hour) के दौरान लेफ्ट के विधायकों (Left MLAs) ने राज्य मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के विधायकों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और इसकी जांच से संबंधित सवाल पूछे। इसके पहले सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और राज्य के पूर्व मंत्री सी एफ थॉमस को श्रद्धांजलि देने के बाद केरल विधानसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोवा पहुंच केद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक का लिया हाल,

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) मंगलवार को गोवा गए और सड़क दुर्घटना के बाद घायल रक्षामंत्री श्रीपद नाईक (Shripad Naik) का हाल लिया। गोवा मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक का हालचाल जानने के बाद रक्षा मंत्री ने बताया, ‘दिल्ली में एम्स के निदेशक की गोवा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बात हुई है और वहां से एक टीम यहां के डॉक्टर के साथ आकर चर्चा करेगी और जो फैसले लेने जरूरी होंगे वो लेंगे। यहां इलाज संभव है तो यहां इलाज होगा, अगर दिल्ली ले…

बीजेपी सांसद का बयान, पिज्जा-बर्गर खा रहे ये किसान फर्जी हैं, पैसे लेकर आंदोलन कर रहे

किसान आंदोलन और कृषि कानूनों को लेकर एक तरफ सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ राजनेता इस आंदोलन को लेकर विवादित बयान देने से नहीं चूक रहे हैं। अब बीजेपी के सांसद एस मुनीस्वामी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों को प्रदर्शन करने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं।  कर्नाटक के कोलार से बीजेपी सांसद मुनीस्वामी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, ‘ये बिचौलिए हैं और फर्जी किसान हैं। ये पिज्जा, बर्गर और केएफसी का खाना खा रहे हैं।…

नूरपुर नगर परिषद चुनाव में भाजपा की धमाकेदार जीत

नूरपुर नगर परिषद चुनाव में भाजपा की धमाकेदार जीत पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया व वन मंत्री राकेश पठानिया की अगुवाई में विजयी रैली निकाली । विजय रैली चौगान से शुरू हुई व न्याजपुर में संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद करनैल सिंह, रजनी महाजन, प्रवेश मेहरा, मीनाक्षी देवी, अशोक शर्मा शिब्बू व शिवानी शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजे व बैडबाजों की धुन पर खूब भांगड़ा डाला। इस दौरान नूरपुर में भाजपा की…

किसान आंदोलन पर गरमाई सियाशत , सोनिया ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों के आंदोलन के बीच सियासी सरगर्मी भी तेज हो गई है। बजट सत्र नजदीक आता देख कांग्रेस इस मौके को भुनाने में जुट गई है। नए कृषि कानूनों के खिलाफ 15 जनवरी को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संयुक्त रणनीति बनाने के लिए विभिन्न विपक्षी नेताओं से बात की है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने समान विचारों वाली पार्टियों से किसान आंदोलन के मसले पर समर्थन मांगा है। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार…

वेस्ट बंगाल में तृणमूल व भाजपा समर्थकों के बीच कई जगहों पर हिंसक झड़प,

बंगाल के पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार को सत्तारूढ़ तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच झड़पें हो गईं, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों से भाजपा की ही ताकत बढ़ेगी। बीते माह तृणमूल छोड़ भाजपा में आए अधिकारी ने पुरुलिया में रोडशो के दौरान पत्रकारों से कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर किए गए प्रत्येक हमले से और अधिक…

उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्‍य प्रदेश में भी लागू हुआ लव जिहाद के खिलाफ कानून, सहयोग करने वाले भी लाए गए सजा के दायरे में,

उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश में भी लव जिहाद में शामिल लोगों पर कानूनी शिकंजा कस गया है। प्यार के नाम पर धोखा देकर विवाह करने या मतांतरण करने वालों के लिए मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020 की अधिसूचना शनिवार को जारी होने के साथ ही यह कानून लागू हो गया। छह माह में इसे विधानसभा से पारित कराना होगा। इस कानून में मतांतरण में सहयोग करने वालों के लिए भी सजा का प्रावधान किया गया है। पैतृक धर्म में वापसी को मतांतरण नहीं माना जाएगा। राज्यपाल की स्वीकृति…

जल्‍द शुरू होगा संसद का बजट सत्र आइये जानते है

बजट सत्र को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला ने शुक्रवार को कहा कि संसद का बजट सत्र जल्द शुरू होगा। बजट सत्र सामान्य होगा और इसका विधिवत संचालन किया जाएगा। यह पूरी अवधि तक चलेगा और इस दौरान सभी मसलों पर चर्चा की जाएगी। कोरोना महामारी को ध्‍यान में रखते हुए बजट सत्र की व्‍यापक तैयारियां की जा रही हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि चूंकि सत्र महामारी के बीच होगा, इसलिए कोविड-19 संबंधी चुनौती है, लेकिन सत्र के दौरान सरकार की ओर से जारी किए…

प्रधानमंत्री मोदी को अब सीधे किसानों से बात करनी चाहिए: अकाली नेता हरसिमरत कौर

पूर्व केंद्रीय मंत्री और अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने गुरुवार को पंजाब बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को राजनीति में घसीटकर किसान आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. साथ ही कहा कि प्रदर्शनकारियों और मंत्रियों के बीच सात दौर की बातचीत के साथ कुछ भी ठोस करने में नाकाम रहने के कारण अब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को आंदोलनकारी किसानों से सीधे बात करनी चाहिए. हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कई दौर की बैठकों के बाद अगर मंत्री किसानों के…

वाड्रा ने सियासत में उतरने और चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, कहा- लड़ाई लड़ने के लिए जाना होगा संसद

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में उतरने और चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। आयकर विभाग की पूछताछ के बाद उन्‍होंने कहा कि मुझसे दुर्व्‍यवहार किया गया क्योंकि मैं एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से संबंधित हूं। मैं उस परिवार से संबंधित हूं जिसकी पीढ़ियों ने इस देश के लोगों की सेवा की है और वतन के लिए जान दी है। नई दिल्ली स्थित अपने सुखदेव विहार कार्यालय में समाचार एजेंसी आइएएनएस के साथ बातचीत में वाड्रा ने कहा कि मैंने देखा है, सीखा है, अभियान…

मंत्रिमंडल के फैसले : ओबीसी के उप वर्गीकरण को लेकर गठित आयोग का कार्यकाल बढ़ा, जापान से सहयोग समझौते को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में भारत और जापान सरकार के बीच हुए सहभागिता से जुड़े समझौते को मंजूरी दे दी गई। इस मंजूरी के बाद दोनों देश आपस में कुशल कामगारों को अपने-अपने देशों में मौका देने के लिए मूलभूत ढांचा तैयार करेंगे। यही नहीं कैबिनेट ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उप-वर्गीकरण को लेकर गठित आयोग के कार्यकाल को और छह महीने बढ़ाने की मंजूरी भी दे दी।भारत और जापान सरकार के बीच हुए सहभागिता से जुड़े समझौते को मंजूरी दिए…

इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सोनिया ने संभाली कमान, इन दिग्‍गजों को सौपी अहम जिम्‍मेदारियां

इस साल विभिन्‍न राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाओं के लिए सोनिया गांधी ने कमान संभाल ली है। सोनिया गांधी ने भूपेश बघेल , मुकुल वासनिक अशोक गहलोत, बीके हरिप्रसाद समेत अन्‍य दिग्‍गजों को चुनाव अभियानों के प्रबंधन और समन्वय के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये सभी नेता इस साल राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की रणनीति का अहम हिस्‍सा होंगे।मालूम हो कि इस साल अप्रैल-मई में असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। सोनिया गांधी ने जिन दिग्‍गजों को अहम…

कृषि मंत्री ने ममता बनर्जी को पत्र लिख कहा -राज्य सहयोग करे तो किसानों के खाते में जमा हो जाएगी राशि

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के संबंध में एक पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि राज्य सहयोग करे तो किसानों के खातों में योजना के अनुसार राशि जमा हो जाएगी। इसके साथ ही ममता को राज्य में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा राज्य से आवेदन करने वाले किसानों की सूची की जांच करने का भी अनुरोध किया है।गौरतलब है कि गत सोमवार को ही ममता सरकार ने इस योजना को बंगाल में लागू करने…

सियासत संग दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत की आंख मिचौली,सियासी जमीन पर पदार्पण करने से ठीक पहले उन्होंने खींचे पीछे कदम

राजनीति और रजनीकांत का संगम एक बार फिर होते-होते रह गया। तीन साल पहले उन्होंने राजनीति में उतरने का एलान किया था। हाल में विधिवत पार्टी बनाने की पहल भी की थी, लेकिन सियासी जमीन पर पदार्पण करने से ठीक पहले उन्होंने कदम पीछे खींच लिए। इसके पीछे कारण तो खराब सेहत को बताया जा रहा है, लेकिन जानकार इसकी तमाम वजहें और तमिलनाडु की राजनीति पर पड़ने वाले उसके संभावित असर की पड़ताल करने में जुटे हैं। अमूमन इस देश में सियासत सबको अपनी ओर खींचती है, लेकिन रजनीकांत…

कोविड टीकों की मंजूरी पर कांग्रेस के भीतर अलग-अलग सुर, किसी ने की तारीफ तो किसी ने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री से मांगी सफाई

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की विशेषज्ञ समिति की अनुशंसा पर भारत के औषधि महानियंत्रक यानी डीसीजीआई की ओर से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोविड वैक्‍सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक के स्वदेशी टीके कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दिए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के तंज के बाद अब कांग्रेस के कुछ दिग्‍गज नेताओं ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। वहीं, कांग्रेस के मुख्‍य प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धि बताया है। जाहिर है कोविड वैक्‍सीन को…