महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्य के लिए एक जगह पर लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की। उन्होंने यह सुझाव पीएम द्वारा कोरोना पर बुलाई गई छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि सरकार कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग लड़ रही है लेकिन सार्वजनिक जगहों पर भीड़ को एकत्र होने से रोकना बड़ी चुनौती है। केंद्र को सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों के नाम…
Category: चुनावी फुहार
राहुल गांधी का सिंधिया और जितिन प्रसाद पर निशाना, कहा- कांग्रेस छोड़कर जाने वाले स्वयंसेवक संघ के लोग
राहुल गांधी ने यह कहकर ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद सरीखे नेताओं पर ही निशाना साधा कि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग हैं। इसका मतलब है कि वह उन कारणों पर गौर करने के लिए तैयार नहीं, जिनके चलते इन दोनों नेताओं ने कांग्रेस का परित्याग किया? राहुल गांधी कुछ भी दावा करें, सच यही है कि वही नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं जिन्हें न तो अपना और न ही पार्टी का कोई सुखद भविष्य दिख रहा है। राहुल गांधी के बयान से यह भी साफ…
राज्यपाल मौर्य और सीएम धामी ने हरेला की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं : क्या है हरेला पर्व
उत्तराखंड में आज हरेला पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेला पर्व परंपराओं और संस्कृति से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण का पर्व है। पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों व आसपास पौधारोपण कर इनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश…
जिस स्टेशन पर पीएम मोदी ने बेची चाय, उसका हुआ पुनर्निर्माण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनर्निर्मित वडनगर रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को डिजिटल तरीके से उद्घाटन करेंगे, जहां वह बचपन में चाय बेचते थे। गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित यह कस्बा मोदी का गृहनगर है। पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा ने बृहस्पतिवार को कहा कि चूंकि वडनगर शहर ‘धरोहर सर्किट’ में आता है, इसलिए वहां के रेलवे स्टेशन की इमारत को 8.5 करोड़ रुपये की लागत से हेरिटेज लुक दिया गया है। गुजरात सरकार के अधिकारियों ने कहा कि नवीनीकृत रेलवे स्टेशन के अलावा, मोदी कई अन्य परियोजनाओं…
सुप्रीम कोर्ट: कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाना नीतिगत मामला
सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को दरकिनार कर दिया है जिसमें नई ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) द्वारा सितंबर 2012 में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष से 60 वर्ष करने के निर्णय को सितंबर 2002 से लागू करने का निर्देश दिया गया था। जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने नोएडा द्वारा दायर अपील को स्वीकार करते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने कार्यपालिका के क्षेत्राधिकार पर अतिक्रमण किया है। पीठ ने अपने फैसले में कहा है कि सेवानिवृत्ति की…
ओबीसी आरक्षण पर राज्यों को मिलेगा अधिकार, सामाजिक न्याय मंत्रालय मानसून सत्र में लाएगा बिल
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण पर राज्यों को मिले अधिकारों में फिलहाल कोई कटौती नहीं होगी। केंद्र ने ओबीसी की पहचान करने और सूची बनाने के राज्यों के पहले के अधिकारों को बहाल करने के लिए अब संसद का रास्ता चुना है, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। संसद के मानसून सत्र में इस संबंध में विधेयक लाने की तैयारी है। इससे पहले केंद्र ने एससी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संसद के जरिये बदला था, जिसमें पुरानी व्यवस्था को बहाल किया गया था।आरक्षण जैसे संवेदनशील…
पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- मानसून सत्र में पूरी तैयारी के साथ आएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों से कहा कि संसद के मानसून सत्र में वे पूरी तैयारी के साथ आएं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने उनसे होमवर्क करने और सत्र के दौरान सरकार का दृष्टिकोण प्रभावशाली तरीके से रखने के लिए भी कहा। बैठक के दौरान संसदीय कार्यवाही और नियमों पर एक प्रेजेंटेशन भी दिया गया। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे सभी कार्यवाहियों से परिचित हो लें। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त…
सुप्रीम कोर्ट: डीजे पर रोक लगाने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई करेगा जिसमें डीजे पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि डीजे से ध्वनि प्रदूषण होता है और यह अप्रिय व खिन्न करने वाला होता है। शीर्ष अदालत ने अक्तूबर 2019 में हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रियान्वयन को स्थगित कर दिया था। जस्टिस विनीत शरण और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की पीठ बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर करीब एक दर्जन याचिकाओं…
कोरोना के एरोसोल फैलाव को रोकने के लिए संसद में विशेष तकनीक का किया जाएगा प्रयोग
संसद सत्र के दौरान सदस्यों को कोरोना संक्रमण की मार से बचाने के लिए विशेष यूवी-सी तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। अगामी19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में कोरोना के एयरबोर्न ट्रांसमिशन के शमन के लिए एक विशेष तकनीक संसद के केंद्रीय कक्ष, लोकसभा कक्ष और कमेटी कक्षों 62 और 63 में प्रयोग में लाई जाएगी। अल्ट्रावायलेट किरणों पर आधारित- यूवी कीटाणुनाशक नाशक तकनीक हवा में कोरोना संक्रमण की रोकथाम करेगी। मंगलवार को केंद्रीय साइंस और तकनीकी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जितेंद्र सिंह ने इस संदर्भ में…
महाराष्ट्र में मुश्किल में सरकार या कांग्रेस?
महाराष्ट्र इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बयानों से प्रदेश की राजनीति गर्म है। एक तरफ उनकी टिप्पणियों से सरकार असहज है। वहीं कांग्रेस की मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही है। दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस का झगड़ा अब बढ़ता जा रहा है। पार्टी नेताओं के साथ महा विकास अघाड़ी गठबंधन के नेता भी इस विवाद में कूद गए हैं। कई वरिष्ठ नेताओं ने पटोले को हटाने की मांग तक कर दी है। पटोले ने जब से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली है, वह लगातार चर्चा में हैं। उनके बयानों से…
UP: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- 60 प्रतिशत हमारा 40 प्रतिशत में बंटवारा, जानें ऐसा क्यों कहा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिली है। इस जीत से भाजपा पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। अपने प्रयागराज प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्य कहा कि यह भाजपा की नीतियों और कार्यों की जीत है। इसे जनता ने खुले मन से स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि इस जीत ने आगे के लिए भी संकेत दे दिए हैं। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने उम्मीद जताई कि…
‘गुंडे-अपराधियों की हिमायती है सपा: स्वामी प्रसाद मौर्य
स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सपा पहले भी गुंडे, माफिया, अपराधियों का पर्याय रही है और वह आज भी है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे यूपी की पुलिस पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि एक ऐसा नेता जो प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हो और जिसके अधीन पुलिस रही हो और उसी पुलिस से काम लेता रहा हो, वह आज कहे कि इस पुलिस पर मुझे भरोसा नहीं है. मौर्य ने कहा कि तो इसका मतलब सीधे-सीधे यह है कि सपा…
लोकसभा में कांग्रेस के नेता पद से अधीर की होगी छुट्टी? सोनिया कल करेंगी बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के मानसून सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों और सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा के लिए 14 जुलाई को पार्टी के संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक बुलाई है. सूत्रों ने बताया कि यह बैठक डिजिटल होगी. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कोविड के हालात, टीकाकरण की ‘धीमी गति’, बेरोजगारी, महंगाई और कुछ अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. इस बीच, ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस लोकसभा में अपने नेता अधीर रंजन चौधरी को हटाने…
केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर पलटवार
लखनऊ में यूपी एटीएस ने अलकायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई पर पकड़े सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने संदेह जताते हुए पुलिस पर ही सवाल खड़े किए हैं. इस पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है. केपी मौर्य ने कहा है कि अखिलेश यादव आतंकियों के मुकदमे वापस लेने वालों में से हैं. उन्हें यूपी पुलिस और एटीएस पर भरोसा क्यों होगा. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कम से कम सपा अध्यक्ष को देश में…
2022 विधानसभा चुनाव :आज यूपी के नेताओं संग वर्चुअल बैठक करेंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने और संगठन की गतिविधियों में तेजी लाने के मद्दनेजर सोमवार को प्रदेश के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगी।सूत्रों ने बताया कि इस बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति बनाने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी। इससे पहले रविवार को प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ भी बैठक की थी। बघेल के उत्तर प्रदेश…
बिहार की राजनीति में लालू करेंगे बड़ा उलटफेर? फिर मिले रजक और मनोज
बिहार की राजनीति को लेकर इन दिनों दिल्ली में हलचल तेज है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भले ही बिहार ना आए हों, लेकिन वह दिल्ली से ही हर राजनैतिक गतिविधि पर नजरें गड़ाए हैं। राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक और राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद मनोज झा रविवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिले। इस मुलाकात को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि रजक शनिवार को चिराग पासवान से मिले थे। काफी देर तक उनसे बिहार के राजनैतिक घटनाक्रम पर बातचीत करने के साथ ही महागठबंधन में आने…
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पेट्रोल की कीमतों को बताया बड़ी समस्या, दिया यह समाधान
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में देश के पहले वाणिज्यिक तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान गडकरी ने कहा कि एलएनजी, सीएनजी और इथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन के अधिक उपयोग से पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं और आंदोलन कर रहे हैं। गडकरी ने कहा कि वाहन ईंधन के रूप में इथेनॉल का उपयोग पेट्रोल की तुलना में 20 रुपये प्रति लीटर बचाने में मदद करेगा। एलएनजी के आर्थिक लाभ पर प्रकाश डालते…
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: बीजेपी के बने 648 ब्लॉक प्रमुख
यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद बीजेपी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी अपना दबदबा कायम रखा। शनिवार को हुए चुनाव के बाद बीजेपी ने 825 में 648 सीटों पर जीत का दावा किया। 735 सीटों पर बीजेपी समर्थित प्रत्याशी थे, जिनमें 349 पर पार्टी को निर्विरोध जीत मिली थी। बीजेपी के सहयोगी अपना दल-एस ने भी 14 में 9 सीटों पर जीत का दावा किया। इसके अलावा 76 सीटों पर बीजेपी के दो-दो कार्यकर्ता सामंजस्य के आधार पर लड़ रहे थे। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त…
पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों पर कांग्रेस का तांडव
पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि और महंगाई के मुद्दे पर मोर्चा संभालने के लिए कांग्रेस अपनी वरिष्ठ नेताओं को उतारने जा रही है। एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ नेता आने वाले दिनों देश के प्रमुख शहरों में प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बात रखेंगे। इस बार पार्टी ने अभियान में ग्रुप 23 के असंतुष्ट नेताओं को भी शामिल किया हैै। कांग्रेस 7 से 17 जुलाई के बीच राज्यों में धरना प्रदर्शन कर रही है। वहीं 19 से शुरू हो रहे मानसून सत्र के लिए पार्टी अपनी…
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में BJP 600 के पार, पीएम मोदी ने बंपर जीत पर दी बधाई
उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी बीजेपी ने अपना परचम लहाराया है। ब्लॉक प्रमुख चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। बता दें कि राज्य में 825 सीटों में से 735 सीट पर बीजेपी ने ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी दिए थे, उसमें से 635 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीत गए हैं। कुछ सीटों पर सपा के उम्मीदवार भी विजयी हुए हैं। यूपी में एक बार फिर पार्टी के शानदार प्ररदर्शन पर पीएम मोदी ने ट्विट किया…
