सबसे कम अपराधिक छवि वाले प्रत्याशी इस बार उत्तराखण्ड विधानसभा में पहुंचेंगे आईये जानते है इनके बारे में

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में इस बार सबसे कम आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी उत्तराखंड विधानसभा पहुंचेंगे वहीं सबसे ज्यादा आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी उत्तर प्रदेश और गोवा विधानसभा पहुंचेंगे। गोवा क्षेत्रफल और जनसंख्या में भले ही उत्तरप्रदेश से बहुत छोटा हो पर आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों की तुलना में वो उत्तर प्रदेश को टक्कर दे रहा है।विधानसभा चुनावों में आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों की सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश में लगभग 26 प्रतिशत है। इनमें 20 फीसदी प्रत्याशियों के खिलाफ हत्या और दुष्‍कर्म जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।…

छह चरणों में आंकड़ा दो तिहाई बहुमत के पार, सपा का दावा समाजवादी गठबंधन की सरकार बनना तय

समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि विधानसभा के छह चरणों के मतदान के बाद सपा गठबंधन को दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार करने से भाजपा रोक नहीं पाई है। भाजपा के खिलाफ जनता में प्रबल विरोध की लहर है। किसानों, श्रमिकों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों सभी ने सपा और गठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन दिया है। प्रदेश में अब समाजवादी गठबंधन की भारी बहुमत की सरकार बनना तय है। भाजपाई समझ गए है कि अब…

कैसे टोपी और गमछे से साधे पीएम मोदी एक तीर से दो निशाने

पीएम नरेन्‍द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ठीक पांच साल बाद ठेठ बनारसी रंग में नजर आए। उनके गले में जहां बनारस का गमछा नजर आया तो वहीं सर्दी में पहनी जाने वाली खादी की गर्म सदरी के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस सरीखी भगवा रंग की टोपी पहन कर अनोखे लिबास में नजर आए। पीएम नरेन्‍द्र मोदी बनारसी गमछा, बनारसी टोपी और खादी की सदरी से इस रोड शो में वोकल फार लोकल और बनारसीपने का संदेश भी दिया। वैसे भी पीएम नरेन्‍द्र मोदी अक्‍सर ही बनारस आकर…

मुस्लिम और दलित फैक्टर की उत्तर प्रदेश चुनाव में क्या है भूमिका,आइये जानिये

हर पार्टी का अपना कोर वोट बैंक है, जो अपनी पार्टी के अलावा दूसरी पार्टी को वोट नहीं देते। उत्तर प्रदेश के चुनाव में यही वोट बैंक हार-जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि, 2014 के बाद से भारतीय जनता पार्टी यहां की क्षेत्रीय पार्टी जैसे समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल आदि के वोट बैंक में सेंध लगाने में कामयाब रही है। 2022 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में क्या बीजेपी अपनी इस कामयाबी को बरकरार रख पाएगी, यह देखने वाली बात है।जब बात प्रदेश में धार्मिक…

यूपी चुनाव में मायावती का पहला इंटरव्यू

बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा पर मुसलमानों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। साथ ही इनडायरेक्टली CM योगी की बुलडोजर बाबा की इमेज पर निशाना साधा है। मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव में मुस्लिमों को कम टिकट देने को लेकर सपा को भी आड़े हाथों लिया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा, ‘भाजपा सिर्फ गैर मुस्लिम माफिया पर हथौड़ा और बुलडोजर चलाती है।’ उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में सपा का हाल बहुत बुरा है। यूपी में बसपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि वे किसी को…

नड्डा को स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने लिखा पत्र, कहा- हरवाने में सक्रिय दिखे भाजपा के जिम्‍मेदार

भाजपा से वर्ष 2009 में हरिद्वार सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र से हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने पत्र में कहा कि इस बार चुनाव में कुप्रबंधन की वजह से कुछ जगह परिणाम आशा के विपरीत भी आ सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे पत्र में महामंडेलश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में प्रदेश स्तर पर कोई जिम्मेदार एवं गंभीर व्यक्ति नहीं था, जो चुनाव प्रबंधन की…

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की बचपन में ही दिख गई थी बड़े नेता की झलक

कांग्रेस के पराभव और उसमें पार्टी हाईकमान की भूमिका पर जब भी ईमानदारी से चर्चा होगी तो उसमें राहुल गांधी और उनके कुत्ते पिडी का उल्लेख जरूर होगा। राहुल और उनके कुत्ते के अलावा इस घटना में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल थे। तब वे कांग्रेस के बड़े नेता हुआ करते थे और राच्य में पार्टी की खराब स्थिति पर चर्चा के लिए राहुल से दिल्ली में उनके तुगलक रोड के आवास पर मिलने गए थे।इस मुलाकात में राहुल अपने कुत्ते से खेलते रहे और जब हिमंत…

विदेश सचिव यूक्रेन संकट पर बोले- हम सभी पक्षों के संपर्क में, संकट टालने के लिए जो संभव होगा करेंगे

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला (Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla) ने कहा है कि यूक्रेन संकट पर भारत का रुख स्थिर-स्थायी रहा है और हर तरह से यह विश्वास किया जाना चाहिए कि भारत सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के रुख का उल्लेख करते हुए श्रृंगला ने कहा कि हमने यह स्पष्ट तौर पर बता दिया कि लोगों की जानें जाना स्वीकार्य नहीं है। गौरतलब है कि रूस के खिलाफ लाए गए निंदा प्रस्ताव में भारत ने वोटिंग नहीं की थी, लेकिन अपने…

खुद को अर्जुन और अखिलेश को कहा स्वामी प्रसाद मौर्य ने कृष्ण

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण की वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी (सपा ) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कुशीनगर के फाजिलनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए प्रचार किया। चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमले किए। स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस चुनाव को महाभारत बताकर खुद को अर्जुन का तो अखिलेश को कृष्ण कहा। स्वामी ने यह भी कहा कि जो लोग योगी की गुलामी…

भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया : राजनाथ सिंह

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को एक बड़ा बयान दिया। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया। दुनिया में शांति कायम करने के लिए इस सिद्धांत का पालन किया जाना चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बयान के जरिए दुनिया को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि हमें अपने देश को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने की जरूरत…

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीयों की सुरक्षि‍त निकासी के दिए निर्देश,

यूक्रेन संकट के मसले पर रविवार को केंद्र सरकार की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इसकी अध्‍यक्षता की। दो घंटे से ज्‍यादा समय तक चली इस बैठक में मौजूदा हालात पर मंथन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ भारतीय छात्रों की सुरक्षि‍त निकासी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत आला अधिकारी शामिल थे।एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में भारतीयों की निकासी…

पांचवें चरण में 61 सीटों पर 53.93% मतदान

उत्तर प्रदेश में रविवार को विधानसभा चुनाव के पांचवें फेज का मतदान खत्म हो गया। रात 8 बजे तक करीब 55% वोटिंग दर्ज की गई है। साल 2017 में इन्हीं 61 सीटों पर 58.24% मतदान हुआ था यानी इस बार करीब 3% कम वोटिंग हुई है। साल 2017 में 3% वोटिंग बढ़ने पर तब विपक्ष में रही भाजपा को यहां 43 सीटों का फायदा हुआ था। सबसे ज्यादा 59.20 प्रतिशत वोट चित्रकूट में पड़े और सबसे कम 50.20 प्रतिशत मत पड़े। बाराबंकी में इस बार 12.67 प्रतिशत कम वोटिंग हुई।…

10 मार्च के बाद बंगाल की खाड़ी में गिरेगी साइकिल : केशव प्रसाद मौर्या

उत्तर प्रदेश में 61 विधानसभा सीटों पर पांचवें चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा में 14,030 मतदान केंद्रों पर 25,995 मतदान बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पांचवें चरण का मतदान शुरू होते ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने घर पर की पूजा। मौर्य सिराथू से चुनाव मैदान में हैं। पूजा-अर्जना के बाद मौर्य ने अखिलेश पर तंज किया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को लोगों के आशीर्वाद से…

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधनासभा के गठन के लिए चल रहे विधानसभा के चुनाव में पांचवें चरण का मतदान आज

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधनासभा के गठन के लिए चल रहे विधानसभा के चुनाव में पांचवें चरण का मतदान आज हो रहा है। इस चरण में 12 जिलों के 61 विधानसभा क्षेत्र के 693 प्रत्याशी ताल ठाोंक रहे हैं। विधनासभा चुनाव के पांचवें चरण के 12 जिलों अमेठी, रायबरेली, कौशांबी, सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा की 61 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। इसके लिए 693 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण की 61 विधान सभा सीटों में 13 सीटें अनुसूचित जाति…

जिसने भी भाजपा का दिया साथ, उसने करवाया अपना सत्यानाश : स्वामी प्रसाद मौर्य

पूर्व मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा का सबका साथ, सबका विकास का वादा, पूरी तरह झूठा है। जिसने भी उसका साथ दिया, उसने अपना सत्यानाश व विनाश कराया। स्वामी प्रसाद मौर्या शुक्रवार को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी कैप्टन बृजेश चंद लाल के पक्ष में रामपुर रकबा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार किसानों ने भाजपा का साथ दिया था। मगर, सरकार उनके हितों को भूल, किसान विरोधी बिल लाई और उद्योगपतियों को मजबूत करने की…

ईडी ने नवाब मलिक को किया गिरफ्तार, आखिर क्या रही वजह,

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री व एनसीपी नेता नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। आज सुबह ईडी के अधिकारी नवाब मलिक को उनके आवास से अपने दफ्तर लाए थे। जहां लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी ने उन्हें दाऊद इब्राहिम मनी लान्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों नवाब मलिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर चर्चा में आए थे। फिल्म एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ईडी द्वारा गिरफ्तार…

भाजपा विधायक नेता अनिल शर्मा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर राजनीतिक तौर पर उपेक्षा करने का भी लगाया आरोप

पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक नेता अनिल शर्मा ने कहा कि उन्हें भाजपा विधायक दल की बैठक में पिछले तीन साल से नहीं बुलाया जा रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर राजनीतिक तौर पर उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया। शिमला में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें मंडी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने चुनकर भेजा है। मुख्यमंत्री विकास के मामले में मंडी सदर की उपेक्षा कर रहे हैं। एक निर्वाचित विधायक द्वारा उठाए मुद्दों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। उन्हें विधानसभा में रहने के…

ट्विटर के स्पेसेज या आभासी चौपाल का जमकर इस्तेमाल, चुनाव प्रचार को तकनीक ने बनाया आसान,

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। पहले दो चरणों पर कोरोना महामारी की छाया रही और ज्यादातर प्रचार आभासी माध्यमों के जरिए हुए। बाद में चुनाव का पारंपरिक रंग देखने को मिला। इस चुनाव में एक नया ट्रेंड देखने का मिला वह है इंटरनेट मीडिया और तकनीक का प्रचार में उपयोग। 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार देश की जनता ने तकनीक का कमाल देखा था। उस वक्त पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने पहली बार अपने चुनाव प्रचार के दौरान होलोग्राम…

UP Election 2022 Voting LIVE : नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू

UP में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने मतदान प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए पहले माक पोलिंग से ईवीएम को परखा। चौथे चरण में चार मंत्रियों सहित 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2017 में नौ जिलों की 59 सीटों में से 51 भाजपा गठबंधन के पास थीं। चार पर समाजवादी पार्टी तथा दो-दो पर बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। 2012 के विधान सभा चुनाव में सपा के खाते में…

अखिलेश से मिले सांसद रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी, लखनऊ में वोटिंग से पहले BJP को झटका,

यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार की सुबह वोटिंग होनी है। इससे पहले उसी लखनऊ से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने मंगलवार की शाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की है।इस मुलाकात के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। रीता जोशी ने मयंक के लिए भाजपा से लखनऊ कैंट से टिकट मांगा था। यहां तक कि अपनी सांसदी छोड़ने को भी तैयार हो गई थीं। इसके बाद भी मयंक को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था।भाजपा से मयंक को…