जयपुर में राज्य के पार्टी नेताओं के साथ शाह-नड्डा ने की बैठक, दो केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारने की तैयारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में राज्य के पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक की। दोनों नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा की। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद रहे।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को जयपुर में पार्टी की राजस्थान इकाई के नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। इस बीच चर्चा है कि भाजपा दो केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, भाजपा ने मध्य…

कर्नाटक कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल ने भारतीय जनता पार्टी पर बोला, राम मंदिर पर बम गिरा सकती है बीजेपी’

यूपी के अयोध्या में चर्चित श्रीराम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा और 2024 में मकर संक्रांति के बाद शुभ मुहूर्त में रामलला को इसमें विराजमान किया जाएगा। तत्पश्चात, सभी भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे।साथ ही अगले साल लोकसभा इलेक्शन भी होंगे। इस बीच कर्नाटक कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए एक विवादित बयान दिया है।कर्नाटक भाजपा ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में बीआर पाटिल यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आगामी प्रधानमंत्री का इलेक्शन…

PM मनमोहन सिंह के बर्थडे पर अरविन्द केजरीवाल ने की उनकी प्रशंसा, पढ़िए खबर

कभी कांग्रेस शासन के दौरान भ्रष्टाचार विरोधी आन्दोलन चला कर पॉलीटिक्स में आए अरविन्द केजरीवाल ने एक मर्तबा फिर से पूर्व PM मन मोहन सिंह की प्रशंसा की है।उनके बर्थडे पर अरविन्द केजरीवाल ने उनकी प्रशंसा करते हुए बधाई दी।इससे पहले हाल ही में जब दिल्ली सर्विसेज़ विधेयक पर वोटिंग के दौरान मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर बैठकर राज्य सभा पहुंचे थे तो दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उनकी तारीफ की थी।केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूर्व PM को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इसी…

वोट के बदले नोट मामले में फिर से सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में वोट के बदले नोट मामले में फिर से सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ शीर्ष न्यायालय के 1998 के आदेश पर पुनर्विचार करेगी। यह आदेश उन सांसदों और विधायकों को कार्रवाई से छूट देता है जिन्होंने संसद और राज्य विधानमंडलों में धन लेकर वोट या बयान दिया हो। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के जरिये सूचित किया गया है कि पीठ मामले की सुनवाई चार अक्टूबर से शुरू करेगी।वोट के बदले नोट मामले में फिर से सुनवाई…

क्या उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन का सबसे मुख्य दल समाजवादी पार्टी ही है?

समाजवादी पार्टी गठबंधन में सीट मांग नहीं रही है, बल्कि सीट दे रही है। अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय पर यह बयान दिया और उसके बाद से ही यूपी की पॉलिटिक्स में इस बयान के सियासी मायने खोजे जाने लगे हैं। उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन का सबसे मुख्य दल समाजवादी पार्टी ही है। अखिलेश यादव के इस बयान को गठबंधन में सीटों के बंटवारे में समाजवादी पार्टी की ही बड़ी भूमिका रहेगी साफ तौर पर इससे जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले अखिलेश यादव यही कहते रहे हैं…

केन्द्र सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखी कर रही, महंगाई-बेरोजगारी बढ़ रही : सुभाष लांबा

लखनऊ में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा व कनफरडेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलाइज एंड वर्कर्स के सेकेट्री जरनल एसबी यादव ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य कर्मियों की 3 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगी। जिसमें देश भर से लाखों कर्मचारी शामिल होकर केंद्र सरकार को चेतावनी देंगे।सिंचाई विभाग नलकूप चालक संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने इस कार्यक्रम के बाद यहां कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि सभी जनपद से हजारों…

जिनका नेता पहियों वाला सूटकेस उठाए, उस पार्टी का भविष्य क्या होगा : शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आपस में आक्रोश निकाल रहे हैं। कमलनाथ जी समझ गए कि आक्रोश किसके खिलाफ है, इसलिए उन्होंने पोस्टर से दिग्विजय सिंह को ही निकाल दिया। मिस्टर बंटाधार खुद कहते हैं कि मैं जाऊंगा तो वोट नहीं मिलेंगे।’सीएम शिवराज सिंह शनिवार को भोपाल के कुशाभाऊ सभागार में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है। PM यहां भाजपा कार्यकर्ताओं…

महिला कांस्टेबल के साथ हुई बर्बरता के बाद अयोध्या रेंज पुलिस और STF ने 1 बदमाश का कर दिया एनकाउंटर

देश में सुर्खियों में आई सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल के साथ हुई बर्बरता के बाद अयोध्या रेंज पुलिस और STF ने 1 बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। 2 अन्य घायल होने के बाद गिरफ्तार हुए। शुक्रवार को खुद स्पेशल डीजी (लॉ एंड आर्डर) प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस की।सवाल उठे कि आखिर महिला कांस्टेबल खून से लथपथ कैसे मिली? उसके साथ क्या हुआ? जिसकी वजह से उसके चेहरे पर 47 से ज्यादा टांके लगे हुए हैं? बता दें कि इस वक्त महिला कांस्टेबल का केजीएमयू में इलाज चल रहा…

दुनिया में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश की हो रही बदनामी : अखिलेश

आगरा के फतेहपुर सीकरी में एक महिला पर्यटक रेलिंग से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला पर्यटक को स्मारक में आधे घंटे तक इलाज नहीं मिला। एंबुलेंस आने में भी करीब एक घंटा लग गया। आगरा के एसएन इमरजेंसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,”उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के जनहित के कामों को बर्बाद करके जनता को उसके रहमोकरम पर छोड़ दिया है। लोगों को समय से इलाज नहीं मिल पाने के…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर क्या कहा?

‘मैं महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में हूं, लेकिन ओबीसी आरक्षण के बिना यह अधूरा रहेगा। सवाल यह है कि देश में कितने ओबीसी, दलित, आदिवासी हैं? इसका जवाब सिर्फ जाति जनगणना से मिल सकता है। जैसे ही विपक्ष यह मुद्दा उठाता है, बीजेपी दूसरे मुद्दे लाकर ध्यान भटकाने की कोशिश क्यों करती है? आप जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी करें। आपने नहीं किए तो हम कर डालेंगे।’कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में ये बात कही। सरकार के महिला आरक्षण विधेयक लाने के बाद से जातिगत जनगणना…

संघ प्रमुख मोहन भागवत आज अवध प्रांत के काम काज की करेंगे समीक्षा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर आज लखनऊ आएंगे। संघ कार्यालय भारती भवन और निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ के अवध प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। भागवत 24 सितंबर तक संघ के अवध प्रांत की कार्यकारिणी, अवध प्रांत के सात विभागों और संघ दृष्टि से 26 जिलों की कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। भागवत अवध में संघ के विस्तार, राष्ट्रवाद के मुद्दों को धार और हिन्दुत्व के मुद्दों पर मंथन करेंगे।लोकसभा चुनाव से पहले मोहन भागवतके इस बैठक को काफी…

कौन हैं PM मोदी के ‘हनुमान’ ? जिनका यूपी में बजेगा डंका

उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियां दलित मतदाताओं को लुभाने के लिए कमर कस चुकी हैं। करीब 21 फीसदी आबादी के साथ देश के दूसरे सबसे बड़े दलित वोट बैंक वाले सूबे में 18 सीटें शेड्यूल्ड कास्ट के लिए सुरक्षित हैं। यह आंकड़ा बीजेपी के ‘मिशन-80’ के लिए काफी अहम है।यही वजह है कि बिहार की राजनीति में लगभग हाशिए पर पहुंच गए चिराग पासवान अब यूपी की राजनीति में सक्रिय नजर आ रहे हैं और NDA के हनुमान बनकर अपनी भूमिका में उतर भी चुके हैं।उत्तर प्रदेश के कौशांबी…

20 सितंबर को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हुआ, तो नेताओं में हुआ घमासान

महिला आरक्षण बिल पर आज यानी 21 सितंबर को राज्यसभा में चर्चा होगी। 20 सितंबर को लोकसभा में बिल पास हुआ। विधेयक के पक्ष में 454 वोट पड़े, जबकि 2 वोट इसके खिलाफ पड़े। AIMIM पार्टी के दो सांसदों असदुद्दीन ओवैसी और इम्तियाज जलील ने विरोध में वोट डाले। वोटिंग पर्ची के जरिए हुई। लोकसभा में ये बिल दो तिहाई बहुमत से पास हुआ।पीएम मोदी ने बुधवार देर रात X (पहले टि्वटर) पर पोस्ट करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। पीएम ने लिखा – लोकसभा में संविधान (128वां संशोधन) विधेयक,…

महिला आरक्षण कानून से देश के सबसे बड़े सियासी सूबे उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी बड़ा बदलाव

26 साल से पेंडिंग महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश हो गया है। महिला आरक्षण कानून से देश के सबसे बड़े सियासी सूबे उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी बड़ा बदलाव होगा। लेकिन अभी यूपी की राजनीति में महिलाएं सिर्फ सिंबोलिक दखल रखती हैं। महिलाएं सिर्फ पोस्टर तक ही सीमित हैं। बिल लाने वाली भाजपा में महिलाएं आखिरी पायदान पर हैं। पार्टी में न उनके पास पद है, न ही कोई बड़ा कद है।यूपी भाजपा में अब तक 14 प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, लेकिन इनमें से एक भी महिला नहीं…

अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को करने जा रहे हैं, पढ़िए रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन महीने के भीतर दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा 23 सितंबर को करने जा रहे हैं। ऐसे में इसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि घोसी उपचुनाव में मिली हार के बाद प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी का दौरा पूर्वांचल की चुनावी जमीन को मजबूत करने के लिए है। वाराणसी के सांसद बनने के बाद से अपन संसदीय क्षेत्र में पीएम मोदी 42वां दौरा करेंगे।PM मोदी 1420 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। काशी…

BJP से 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव BJP से 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को अपर्णा दिल्ली पहुंचीं। बीजेपी दफ्तर में राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल से मुलाकात की।दोनों नेताओं से अलग-अलग बंद कमरे में बात हुई। बीएल संतोष से 25 मिनट तो सुनील बंसल से 15 मिनट तक चुनाव को लेकर चर्चा हुई। 40 मिनट बाद बीजेपी दफ्तर से बाहर निकलीं अपर्णा काफी खुश दिखीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह चुनाव…

महिला आरक्षण बिल कैबिनेट में मंजूर तो मंत्री प्रह्लाद ने कुछ देर बाद पोस्ट डिलीट क्यों की, जानिए वजह

आज गणेश चतुर्थी के दिन नए संसद भवन में कामकाज शुरू होगा। पुरानी संसद में सोमवार 18 सितंबर को कार्यवाही का अंतिम दिन था। स्पेशल सेशन के बाद कल शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई।महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बिल को मंजूरी मिलने की बात कही। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।कैबिनेट बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के घर 30 सांसदों के साथ…

उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला आया सामने, पढ़िए रिपोर्ट

‘सोच ईमानदार-काम दमदार’ का नारा बुलंद करने वाली उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग में नियमों के उल्लंघन के नए कीर्तिमान गढ़े जा रहे हैं। पिछले साल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग की भारी अनियमितताओं को लेकर उपमुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री बृजेश पाठक लेटर बम के जरिए अपने ही अफसरों से नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। तो अब इन्हीं के मातहत आने वाले चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है।गौरतलब है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार (द्वितीय) पर हाल ही…

18 से 22 सितंबर तक केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है, पढ़िए रिपोर्ट

केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। आज सत्र का पहला दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में बोल सकते हैं। वहीं राज्यसभा में 75 सालों की संसदीय यात्रा, उपलब्धियां, अनुभव, यादों और सीख पर चर्चा होगी।स्पेशल सत्र में पांच बैठकें होंगी। यह 17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र होगा। इस दौरान चार बिल पेश किए जाएंगे। उधर विपक्षी पार्टियों ने सरकार से सवाल-जवाब करने के लिए 9 मुद्दों की लिस्ट तैयार की है। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A से 24…

उपराष्ट्रपति धनखड़ फहराएंगे नए संसद भवन पर आज पहली बार तिरंगा, पढ़िए रिपोर्ट

संसद की नई बिल्डिंग पर पहली बार रविवार को तिरंगा फहराया जाएगा। राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ संसद भवन के गजद्वार पर ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं आएंगे।संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से पुरानी इमारत में बुलाया गया है। उससे पहले रविवार को नए संसद भवन पर धनखड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन संसद की पुरानी बिल्डिंग से नई इमारत में शिफ्ट होगी। नए भवन में इसी दिन से कामकाज का…