मप्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन जमा करने की आज सोमवार आखिरी दिन है। दोपहर अभ्यर्थी दोपहर 3 बजे तक नामांकन जमा कर सकते है। चुनाव मैदान में उतरने के लिए अब तक जिले की चारों सीटों पर 27 अभ्यर्थियों ने ताल ठोक दी है। जिले में पिपरिया सीट से सबसे कम दो ही उम्मीदवार है। यहां केवल भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन जमा हुए। संभवत: आज दो नामांकन जमा होंगे। जिले की सबसे हाईप्रोफाइल होशंगाबाद-इटारसी सीट पर 7 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें कांग्रेस से गिरिजाशंकर शर्मा, भाजपा…
Category: वादे-इरादे
तीन बार की विधायक उषा ठाकुर को लेकर हैरान करने वाले जानकारी सामने आई ‘उषा दीदी’ के पास 60 लाख रु. भी नहीं
मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान शिवराज कैबिनेट की मंत्री और तीन बार की विधायक उषा ठाकुर को लेकर हैरान करने वाले जानकारी सामने आई है। महू से नामांकन के दौरान उन्होंने शपथ पत्र दिया है, उसमें लिखा है कि उनकी संपत्ति 59 लाख रुपए है। 5 साल पहले यह 7 लाख रुपए ही थी। दैनिक भास्कर ने जब इस बारे में उनके समर्थकों से बातचीत की तो वे भी इस जानकारी पर आश्चर्य जता रहे हैं।ठाकुर को छोड़कर अन्य सभी 33 मंत्री करोड़पति हैं। शिवराज समर्थक कैबिनेट मंत्री भूपेंद्रसिंह इस…
तीन दिनों तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे
अब एमपी के चुनाव की जमीनी समीक्षा करने के लिए तीन दिनों तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह तीन दिनों में अलग-अलग संभागों के बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक लेकर जमीनी हालात को समझेंगे।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की जुन्नारदेव विधानसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रविवार 29 अक्टूबर को उज्जैन में रोड शो करेंगे। उज्जैन में ही एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।बीजेपी के घोषित उम्मीदवारों के विरोध के बावजूद पार्टी ने…
आज मध्यप्रदेश के चित्रकूट आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पढ़िए खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के चित्रकूट आएंगे। वे यहां करीब सवा दो घंटे तक रहेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इन कार्यक्रमों में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।पीएम मोदी शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर विशेष विमान से चित्रकूट पहुंचेंगे। रघुवीर मंदिर में पूजन-अर्चन करने के बाद वे सद्गुरु संघ सेवा ट्रस्ट की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। मोदी श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय के पुस्तकालय जाएंगे और फिर सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित जानकीकुण्ड अस्पताल परिसर स्थित अरविंद भाई मफतलाल…
आयोग ने ‘एक देश, एक चुनाव’ का रोड मैप पेश किया, पढ़िए रिपोर्ट
लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित कमेटी और विधि आयोग की अहम बैठक बुधवार को हुई। इसमें आयोग ने ‘एक देश, एक चुनाव’ का रोड मैप पेश किया। साथ ही तय कार्यकाल से पहले सरकार गिरने की स्थिति में अगले चुनाव तक क्या व्यवस्था रहे, इसके दो मॉडल सुझाए।पहला- सरकार गिरने के समय लोकसभा या विधानसभा का कार्यकाल 2 साल से कम बचा हो तो सर्वदलीय सरकार बनाई जाए। लोकसभा में इसे ‘राष्ट्रीय एकता की सरकार’ कहा…
अर्जुन सिंह की पसंद मोतीलाल वोरा थे, 2 बार रहे MP के सीएम
70 से 80 के दशक में कई अखबारों के लिए काम करने वाले शहर के मशहूर पत्रकार मोतीलाल वोरा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पत्रकारिता करते-करते उन्होंने राजनीति शुरू की और अविभाजित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने।13 मार्च, 1985 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने आलाकमान के निर्देश पर शपथ तो ले ली, लेकिन मंत्रीमंडल बनाने में उन्होंने अर्जुन सिंह की बात रखी। वोरा का मंत्रीमंडल अर्जुन सिंह की स्वीकृति के बाद तय हुआ। यह सब इसलिए क्योंकि उनको सीएम बनाने में अर्जुन…
ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोकने के लिए पिछोर से कांग्रेस के विधायक केपी सिंह को शिवपुरी सीट से टिकट दिया गया
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोकने के लिए पिछोर से कांग्रेस के विधायक केपी सिंह को शिवपुरी सीट से टिकट दिया गया, लेकिन सिंधिया डर के मारे भाग गए। दिग्विजय सिंह सोमवार को मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में कैंडिडेट्स का चयन सबसे खराब काम है। टिकट बदलने की संभावनाओं पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं इसके लिए अधिकृत नहीं हूं।सीएम शिवराज सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि ‘इतना बड़ा झूठा और नाटक-नौटंकी करने वाला मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में टिकट बंटवारे पर हंगामा, कहीं गाड़ी के सामने लेटे तो कहीं पुतला फूंका
मध्यप्रदेश में बीजेपी की 5वीं लिस्ट जारी होने के बाद कई सीटों पर प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। कई जगहों पर कार्यकर्ता नारेबाजी और पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। ग्वालियर में तो कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार के सामने लेट गए। बुरहानपुर में दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह ने शक्ति प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने टिकट नहीं मिलने के लिए बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को जिम्मेदार ठहराया।उम्मीदवारों के विरोध पर प्रदेश BJP चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र…
अखिलेश यादव के पास आया मैसेज किसका, सपा प्रमुख बोले- हमें कांग्रेस की बात माननी ही पड़ेगी
टिकट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच शुरू तल्खी अब नरम होती नजर आ रही है। दोनों पार्टियों के बीच अब सुलह के आसार भी बनते दिख रहे हैं। अखिलेश यादव ने इसको लेकर एक बयान भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के बड़े नेता का एक संदेश आया है। दोनों पार्टियों के बीच जो नाराजगी है उसे बैठकर सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा, हम भाजपा को हराना चाहते हैं। हमें कांग्रेस की बात माननी ही पड़ेगी। माना जा रहा है कि राहुल गांधी अखिलेश…
यह हिंदुओ का देश, जो सभी धर्मों का सम्मान करता है : RSS प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि, जिस मुद्दे पर इजराइल और हमास लड़ रहे हैं उस पर भारत में कभी झगड़ा हुआ ही नहीं।यह हिंदुओं का देश है, जो सभी धर्मों का सम्मान करता है। इस देश में, एक धर्म, संस्कृति है जो सभी संप्रदायों और आस्थाओं का सम्मान करती है। वह धर्म हिंदू धर्म है।मोहन भागवत छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 साल पूरे होने के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा- आप पूरी दुनिया को…
समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं, जानिए क्या हुआ
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने पर सिसायी बयानबाजी जारी है। दोनों दल एक दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं। वहीं अखिलेश यादव के बयान से अब स्पष्ट होने लगा है कि INDIA गठबंधन में पहली दरार पड़ गई है। हालांकि इससे पहले दोनों दलों में काफी लंबी बातचीत चली, लेकिन उसके बाद भी बात नहीं बन पाई है।दरअसल, समाजवादी पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव और एमपी के पूर्व सीएम…
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने दिया संकेत, इंडिया गठबंधन में पड़ सकती है फूंट
इंडिया गठबंधन को लेकर बवाल मच गया है। मध्य प्रदेश में जिस तरीके से कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को सीट देने से मना किया, ऐसे में अखिलेश यादव पूरी तरह से नाराज हो गए। सीतापुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन तोड़ने जैसी बातें कर दी हैअखिलेश ने कहा कि अगर उन्होंने यह बात कही है कि गठबंधन नहीं है, तो हम स्वीकार करते हैं गठबंधन नहीं है और गठबंधन अगर केवल उत्तर प्रदेश में केंद्र के लिए होगा तो इस पर विचार किया जाएगा।ऐसे में सवाल…
रबी फसलों के लिए घोषित दामों को कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां ने खारिज कर दिया
पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां ने मोदी सरकार द्वारा रबी फसलों के लिए घोषित दामों को खारिज कर दिया है और कहा है कि किसानों को पहले भी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा है।उन्होंने कहा कि कृषि लागत कई गुना बढ़ गई है और केंद्र ने इस लागत के हिसाब से गेहूं की फसल का दाम नहीं बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मंशा किसानों को मारने की है।अवगत करा दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मुद्दों की कैबिनेट कमेटी ने बीते कल…
सरकार ने गेहूं समेत 6 फसलों की बढ़ाई MSP, जानिए
मोदी सरकार खेती किसानी करने वालों की आय और वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब सरकार ने देश के किसानों को बड़ी सौगात दी है।सरकार ने दशहरा-दिवाली के दौरान 6 रबी फसलों के लिए MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा किया है।कैबिनेट ने MSP को 2% से बढ़ाकर 7% करने की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट मीटिंग में सरकार के इस फैसले पर मुहर लगी।केंद्र ने गेहूं और सरसों समेत कुल 6 फसलों की MSP बढ़ाने का निर्णय लिया है।…
14 विधानसभा क्षेत्रों मेंAAP ने किन नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
आगामी इलेक्शन से पहले आम आदमी पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बड़े फेरबदल किए हैं. चार दिन पहले आम आदमी पार्टी ने ब्लॉक प्रभारी और मंडल प्रभारी के सभी पद तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए थे.जिसके बाद अब AAP ने पंजाब विधानसभा के 14 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किए हैं.इसी सलसिले में सुजानपुर से अमित सिंह मंटो, पठानकोट से विभूति शर्मा, गुरदासपुर से रमन बहल, दीनानगर से शमशेर सिंह, कादी से जगरूप सिंह सेखवां, फतेहगढ़ चूड़ीड़ी से बलबीर सिंह पन्नू, डेरा बाबा नानक से…
कौन सी पार्टियां बीजेपी के लिए बन सकती हैं मुसीबत!
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अपनी तैयारियों में है। मगर यूपी BJP के लिए लोकसभा चुनाव एक टेंशन वाला चुनाव भी हो सकता है। क्योंकि जिस तरह से भाजपा का यूपी में कुनबा बढ़ा है उसके कुनबे के बढ़ने के बाद अपेक्षाएं भी उस कुनबे की कहीं न कहीं बढ़ी है।तो भाजपा यूपी में सीटों के बंटवारे को लेकर एक बार फिर अंदरखाने कहीं न कहीं घमासान मचा है। घमासान मचा है संजय निषाद के उस बयान के बाद जब वो कहते हुए नजर आते हैं कि…
दिवाली से पहले एक एलपीजी सिलेंडर निःशुल्क
यूपी में उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को नवंबर में दिवाली से पहले एक एलपीजी सिलेंडर निःशुल्क दिया जाएगा। इसी प्रकार एकमुश्त सिलेंडर होली में भी दिया जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग के इस प्रस्ताव पर जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगीयोगी सरकर के इस फैसले का सीधा फायदा राज्य की करीबन 1,75,00,000 गरीब महिलाओं को होगा।प्रमुख सचिव ने इस योजना से रिलेटेड प्रस्ताव पर विभागीय अफसरों संग मीटिंग कर जरुरी दिशा निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि बीजेपी ने बीते विधानसभा इलेक्शन के मौके पर जारी अपने लोक…
आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ के ज्योलिंकांग पहुंच गए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ के ज्योलिंकांग पहुंच गए हैं। उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं। उन्होंने पीएम का उत्तराखंड में स्वागत किया।इसके बाद पीएम मोदी पार्वती कुंड पहुंचे हैं। यहां पर पीएम मोदी विधि विधान से पूजा-अर्चना की । प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई दिनों से तैयारियां कर रहे थे।प्रधानमंत्री का आज यह दौरा धार्मिक और विकास कार्यों से जुड़ा हुआ है। पीएम मोदी उत्तराखंड से लगी भारत-चीन सीमा पर आदि कैलाश पर्वत के…
राजस्थान में निर्वाचन आयोग ने चुनाव की बदली तारीख
पिछले दिनों 9 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव आयोग ने पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया था।वहीं अब चुनाव आयोग ने राजस्थान में मतदान की तारीख बदल दी है। पहले आयोग ने राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग की तारीख घोषित की थी। तारीख की एलान होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग को विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों ने चुनाव की तारीख को लेकर अपनी बात रखी थी।बता दें कि 23 नवंबर देवउठनी एकादशी भी है।…
भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने निकासी योजना को ऑपरेशन अजय नाम दिया
केंद्र सरकार ने बुधवार को युद्धग्रस्त इजरायल से भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए अपनी योजना की घोषणा की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, निकासी योजना को ऑपरेशन अजय नाम दिया गया है।जयशंकर ने पोस्ट में कहा, “इजरायल से लौटने के इच्छुक हमारे नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए #ऑपरेशनअजय लॉन्च किया जा रहा है। विशेष चार्टर उड़ानें और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विदेश में हमारे नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध।”पिछले सप्ताहांत हमास…
